राज्य के भीतर पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने “Jan Paryatan Protsahan Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पर्यटकों को भ्रमण करने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का फायदा और पंजीकरण कैसे करें उसके लिए आप ये लेख पूरा पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना
पर्यटकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की है “जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना”। इस योजना के अंतर्गत राज्य के भीतर पर्यटन स्थलों में घूमने-फिरने के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिसके लिए रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत की जाएगी। प्रत्येक पैकेज में लाभार्थियों को वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस योजना से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाना और स्थानीय पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम किसने जारी की छत्तीसगढ़ सरकार ने लाभार्थी राज्य के नागरिक मिलने वाली मदद पर्यटकों को यात्रा करने के लिए सब्सिडी प्रदान करना आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in/
योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी
इस स्कीम के तहत प्रत्येक पैकेज के लिए कम से कम 10 व्यक्तियों का समूह आवश्यक है। यात्रा के दौरान पात्र पर्यटकों को पीने का पानी, स्नैक्स, लंच जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 85 प्रतिशत और 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी योजना के तहत प्रदान की जाएगी। सभी पैकेज रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू और समाप्त होंगे।
टूर पैकेज विवरण
योजना के तहत पर्यटकों के लिए 4 टूर पैकेज शामिल किए गए हैं जिनका विवरण इस तरह से है –
- रायपुर सिटी टूर (दिवसीय भ्रमण): इस टूर में पर्यटक रायपुर के प्रमुख स्थलों जैसे कि राम मंदिर, ऊर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर आदि की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर के लिए प्रस्थान रायपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।
- रायपुर सिटी धार्मिक टूर (दिवसीय भ्रमण): ये टूर धार्मिक स्थलों के लिए होगा। जिसमें से लाभार्थी हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कान मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर की शुरुआत और समापन रायपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।
- रायपुर-जगदलपुर सर्किट टूर (तीन दिन/ दो रातें): इस पैकेज में बस्तर क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों में जगदलपुर, चित्रकोट, तीरथगढ़ की यात्रा पर्यटक कर सकेंगे। पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों में भ्रमण का दौरा कर सकेंगे। पर्यटकों के लिए ठहराव डबल-शेयरिंग होटल में होगा इसके साथ ही दैनिक भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।
- रायपुर-सिरपुर-बारनवापारा सर्किट टूर (एक रात / दो दिन): इस टूर में सिरपुर के ऐतिहासिक मंदिरों और बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य की सैर पर्यटकों को करवाई जाएगी। इस पैकेज में स्नैक्स, भोजन, होटल आवास और वातानुकूलित वाहनों की व्यवस्था भी होगी। इसके साथ ही पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव भी मिलेगा।
फायदे (Benefits)
- सब्सिडी का फायदा : इस योजना के तहत पर्यटकों को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा अनुमोदित टूर पैकेजों की लागत पर अधिकतम 85% तक की भारी सब्सिडी प्रदान की जाती है। इससे यात्रा का खर्च कम हो जाएगा।
- विशेष सुविधाएं मिलेंगी: इस योजना के तहत मिलने वाला पैकेज सरकारी निकायों (जैसे IRCTC) के सहयोग से तैयार किया जाएगा, जिसके जरिए पर्यटकों को कम लागत में वातानुकूलित परिवहन, भोजन, आवास और गाइड जैसी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।
- यात्रा बीमा और बेहतर सेवाएं: इस योजना के जरिए प्रबंधित टूर पैकेजों में यात्रा बीमा, सुरक्षा और विश्वसनीय सेवाओं की गारंटी पर्यटकों को मिलेगी, जिससे पर्यटकों को एक सुरक्षित और परेशानी मुक्त अनुभव मिल सकेगा।
- राज्य की संस्कृति को जानने का मिलेगा मौका: इस योजना के माध्यम से पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के विशिष्ट धार्मिक (जैसे राम वन गमन पथ), सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे उन्हें राज्य की संस्कृति विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
- प्रोत्साहन: स्कीम के जरिए मिलने वाली सब्सिडी से ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित होंगे, जिससे राज्य के पर्यटन स्थलों पर लोगों की संख्या बढ़ेगी।
- स्थानीय पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन: इस योजना से राज्य के निवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के भीतर मौजूद धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
- रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी: पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए नए अवसर पैदा होंगे।
- आर्थिक विकास: इस योजना से राज्य की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यवसायों को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी।
- बुनियादी ढाँचे का होगा विकास : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचे, जैसे सड़कें, होटल और पर्यटक सुविधाएँ, विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- नाबालिग/बच्चे और वयस्क योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से यात्रा करने में सक्षम होना चाहिए और किसी भी संक्रामक रोग से पीड़ित नहीं होना चाहिए।
- व्यक्ति को पहले इस तरह की किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए।
जरूरी कागजात (Important Documents)
- पहचान प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बुक किए गए टूर पैकेज का पुष्टिकरण दस्तावेज़/टिकट (IRCTC या छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी किया हुआ)।
How to Apply Mukhyamantri Jan Paryatan Protsahan Yojana 2026
इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करना होगा –
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (IRCTC की वेबसाइट) पर जाएं।
- इसके बाद आप “टूर पैकेज” अनुभाग में छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के तहत उपलब्ध विशेष “मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना” पैकेजों की तलाश करें और दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज में आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको पैकेज का विवरण, यात्रा कार्यक्रम (जैसे रायपुर सिटी टूर, जगदलपुर सर्किट टूर), तिथियां और पात्रता मानदंड (जैसे आयु सीमा) की जांच करनी है।
- उसके बाद आप उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पसंद का पैकेज चुनें और सामान्य IRCTC प्रक्रिया का पालन करते हुए बुकिंग प्रक्रिया को पूरी करें।
- सफलतापर्वक बुकिंग होने के बाद आपको सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
- आपको अपने ज़िले के पर्यटन अधिकारी या छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के स्थानीय कार्यालय में जाना है।
- उसके बाद आपको वहाँ से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको मांगे गए दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं।
- इस प्रोसेस के बाद आप ये फॉर्म संबधित विभाग में जाकर जमा करवा दें।
QUICK LINKS
ऑफिशियल वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेटेस्ट आर्टिकल
Chhattisgarh Half Bijli Bill Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
घूमने-फिरने लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के जरिए पात्र लाभार्थियों को यात्रा करने के लिए सब्सिडी दी जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक राज्य के भीतर रियायती दरों पर भ्रमण कर सके।

