Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Central Sector Scholarship apply

ऑनलाइन अप्लाई Central Sector Scholarship 2025-26 : जल्द करें आवेदन

Posted on February 13, 2026

बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा पास मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सेंट्रल सेक्टर छात्रवृत्ति का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको बताऊँगा कि Central Sector Scholarship 2025-26 के लिए कैसे आवेदन किया जाता है?

Central Sector Scholarship

सेंट्रल सेक्टर छात्रवृत्ति

छात्र- छात्राओं को बिना किसी आर्थिक तंगी के आगे की पढ़ाई करने के लिए Central Sector Scholarship 2025-26 की शुरुआत की गई है। इस स्कॉलरशिप के जरिए बिहार बोर्ड से 12 वीं पास  करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली राशि से छात्र अपनी ट्यूशन फीस, किताबें और अन्य शैक्षिक खर्चों को पूरा कर सकेंगे। छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Central Sector Scholarship Important Dates 

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 2 जून से शुरू हो रहे हैं और छात्र पात्रता के आधार पर 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी आवेदक नीचे से ले सकते हैं –

आवेदन करने की आरंभ तिथि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

2 जून 2025

अंतिम तिथि

31 अक्टूबर 2025

दोषपूर्ण आवेदन के लिए वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि

15 नवंबर 2025

संस्थान द्वारा वेरिफिकेशन की लास्ट डेट

15 नवंबर 2025

DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि

30 नवंबर 2025

स्कॉलरशिप राशि विवरण 

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के तहत दी जाने वाली राशि का विवरण इस तरह से है –

पाठ्यक्रम स्तर

स्कॉलरशिप राशि (प्रति वर्ष)

ग्रेजुएशन

पहले तीन वर्षों के लिए ₹12,000 रुपए (प्रति वर्ष)

पोस्ट-ग्रेजुएशन

20,000/- रुपए (वार्षिक)

प्रोफेशनल कोर्स (5 वर्षीय)

चौथे और पांचवें वर्ष में 20,000 रुपए (वार्षिक)

तकनीकी कोर्स (B.Tech/B.E.)

पहले तीन वर्षों में12,000 रुपए और चौथे वर्ष में 20,000 रुपए

पात्रता मानदंड 

  • आवेदक को बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए।
  • पात्र छात्र के बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 80% अंक होने चाहिए।
  • छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज में रेगुलर डिग्री कोर्स कर रहे होने चाहिए। 
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • इस तरह की अन्य स्कॉलरशिप का फायदा लेने वाले छात्र सेंट्रल सेक्टर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे। 

जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है –

  1. आधार कार्ड
  2. 12वीं कक्षा की मार्कशीट 
  3. जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो)
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र 
  6. बैंक खाता विवरण 
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के फायदे 

  • मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना।  
  • छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाना। 
  • कमजोर छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई करने के प्रेरित करना। 
  • पढ़ाई में होने वाले खर्चे की पूर्ति करना। 
  • रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी लाना। 

कैसे आवेदन करें Central Sector Scholarship 2025-26 के लिए?

सेंट्रल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, आइए जानते हैं छात्र किस तरह से करें इस कॉलरशिप के लिए आवेदन –

STEP – I ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Central Sector Scholarship online

  • इसके बाद आपको Students के सेक्शन में जाना है। 

Central Sector Scholarship registration

  • उसके बाद आपको Apply For Scholarship के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब अगला पेज खुलेगा। 

apply Central Sector Scholarship

  • इस पेज में आपको Register Yourself के ऑपशन पर क्लिक करना है। 

online Central Sector Scholarship

  • इसके बाद अगले पेज में आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करके Next पर क्लिक करना है। 

Central Sector Scholarship avedan

  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और Get OTP पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको Verify कर देना है। 
  • अब अगले स्टेप में आपको OTR (One Time Registration) फॉर्म भरना है और e-KYC प्रक्रिया को पूरा करना है।

Central Sector Scholarship login

  • इसके बाद आपको OTR ID और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसकी मदद से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है। 

STEP – II स्कॉलरशिप फॉर्म भरें 

  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद Dashboard खुल जाएगा।
  • यहाँ पर आपको Bihar Board NSP CSS Scholarship 2025 का आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इसपर क्लिक करना है। 
  • अब अगले पेज में आवेदन फॉर्म ओपन होगा। 

Central Sector Scholarship application form

  • आपको इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी होगी। 
  • उसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। 

Central Sector Scholarship registration kare

  • इसके बाद आपको अंत में Final Submit बटन पर क्लिक करना है और आवेदन स्लिप को डाउनलोड कर लेना है। 
  • इस तरह से आप ऑनलाइन Central Sector Scholarship के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

इस छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। 

🧐 Central Sector Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?

आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन NSP पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। 

🧐 छात्रों को स्कॉलरशिप राशि कितनी मिलेगी?

पाठ्यक्रम स्तर के आधार पर छात्रवृत्ति राशि ग्रेजुएशन के लिए 12,000/- रुपए वर्ष और पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए 20,000 /-रुपए प्रतिवर्ष निर्धारित की गई है। 

🧐 सेंट्रल सेक्टर छात्रवृत्ति राशि कैसे प्राप्त की जा सकती है?

जब छात्र पोर्टल पर इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। उसके बाद ये राशि आवेदक के बैंक खाते में DBT मोड के जरिए जमा की जाएगी। 


” इस लेख के जरिए आप ये जान चुके होंगे कि घर बैठे किस तरह से सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया जाता है। अगर आप भी इस छात्रवृत्ति का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको समय से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहिए।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Rani Laxmi Bai Scooty Yojana : फ्री में स्कूटी पाने के लिए कैसे करें Registration
  • Haryana Chara Bijai Yojana 2026 : चारा उगाने के लिए मिलेगी 10000 रुपए की सहायता, ऑनलाइन Registration
  • CG Gaudham Yojana : जानें पात्रता, लाभ, Registration Process
  • Gujarat Sanskrit Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन अप्लाई, Registration Form
  • Delhi Pani Bill Late Fees Mafi Yojana 2026 : कैसे करें Registration

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme