बिहार सरकार ने सूकर पालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाने के लिए Sukar Vikas Palan Scheme की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए सूकर पालने के लिए लाभार्थियों को 90% तक का अनुदान दिया जाएगा। आज इस लेख के जरिए हम आपको स्कीम के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

बिहार सूकर विकास पालन योजना
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के नागरिकों के लिए बिहार सरकार ने सूकर विकास पालन योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 2 मादा + 1 नर सूअर की इकाई पर 90% अनुदान बीमा सहित प्रदान किया जाएगा। इससे SC और ST वर्ग के नागरिकों की आमदनी में सुधार आएगा और बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए नए अवसर पैदा होंगे। इस योजना को बिहार के 38 जिलों में लागु किया जाएगा।
Scheme Information
योजना किसके द्वारा लॉन्च की गई बिहार सरकार द्वारा लाभार्थी अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के नागरिक मिलने वाला फायदा 2 मादा + 1 नर सूअर की इकाई पर 90% अनुदान (बीमा सहित) प्रदान करना आवेदन प्रोसेस ऑफलाइन आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/ahd
Sukar Vikas Palan Yojana के तहत मिलने वाली सहायता
कोटि लक्ष्य (इकाई में) सूअर की इकाई लागत (बीमा सहित रुपए में) आवेदनकर्ता के पास वांछित राशि अनुदान (%) अधिकतम अनुदान राशि (रुपए में) अनुसूचित जाति 1508 21,060/- 2,106/- 90% 18,954/- अनुसूचित जनजाति 1004 21,060/- 2,106/- 90% 18,954/-
सूकर पालन योजना – Important Dates
विज्ञापन जारी करने की तिथि 05 अगस्त 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के 30 दिनों के अंदर (4 सितंबर 2025 तक) आवेदन करने का तरीका ऑफलाइन
योजना के लिए पात्रता-मानदंड
- आवेदक को बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदनकर्ता के पास इकाई लागत का 10% (2,106 रुपए) उपलब्ध होना चाहिए।
- लाभार्थी को इस तरह की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड,
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- अनुसूचित जाति/जनजाति का प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
- जिला पशुपालन कार्यालय से प्राप्त ऑफलाइन आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Sukar Vikas Palan Scheme – Benefits Person
योजना के अंतर्गत राज्य के कुल 2512 इकाइयों को लाभ प्रदान किया जाएगा-
- अनुसूचित जाति (SC) – 1508 इकाइयाँ
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 1004 इकाइयाँ
सूकर विकास पालन योजना के लिए चयन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक जिले के लिए लक्ष्य अस्थायी (टेंटेटिव) होंगे और जिला पशुपालन कार्यालय से इसकी पुष्टि की जाएगी।
उद्देश्य (Objective)
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर पैदा करना, सूकर पालन व्यवसाय करने के लिए लाभार्थीयों को प्रेरित करना और बेरोजगारी दर में कमी लाना योजना का मुख्य उद्देश्य है।
How to Apply Bihar Sukar Vikas Palan Yojana 2026
- सबसे पहले आपको अपने जिले के पशुपालन कार्यालय में जाना है।
- वहाँ से आपको सूकर विकास पालन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है – जैसे कि नाम, पता, आधार नंबर, जाति विवरण और बैंक डिटेल्स आदि।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी (जाति प्रमाण पत्र, वित्तीय साक्ष्य, पहचान पत्र, आदि)फॉर्म के साथ संलग्न करनी है।
- अब आपको ये फॉर्म जिला पशुपालन कार्यालय में जमा करवा देना है।
- फॉर्म जमा करवाने के बाद जिला पशुपालन अधिकारी द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन के बाद ही अनुदान राशि (₹18,954) आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से हस्तांतरित कर दी जाएगी।
Important Links
Official Website Apply Offline Latest Schemes
Bihar Diesel Anudan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
सूकर विकास पालन योजना किसके लिए शुरू की गई है?
ये योजना बिहार राज्य के SC और ST वर्ग के नागरिकों के लिए शुरू की गई है।
इस योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलता है?
सूकर पालने के लिए लाभार्थीयों को 90% तक का अनुदान दिया जाता है।
Sukar Vikas Palan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
इसके लिए आपको ऑफलाइन मोड के जरिए आवेदन करना होगा।
निष्कर्ष
“बिहार के नागरिकों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए सूकर पालन विकास योजना लॉन्च की गई है। इस योजना का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लाभार्थीयों को लाभ प्रदान करना है और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।”
