बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब राज्य का प्रत्येक नागरिक घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेगा। आज इस लेख के जरिए हम जानेगें कि किस तरह Bihar Ration Card के लिए Apply किया जाता है?
बिहार राशन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन
राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज़ है जिसका इस्तेमाल पहचान प्रमाण के रूप में किया जाता है। इस दस्तावेज के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों को सस्ते दामों पर अनाज, चीनी, तेल और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री किफायती दामों पर उपलब्ध करवाई जाती है। अगर आप बिहार राज्य के नागरिक हैं तो वहाँ की सरकार ने राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है ताकि पात्र परिवार Ration Card बिना किसी परेशानी के बनवा सकें।
Online Ration Card बनवाने के लिए पात्रता
- आवेदक को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार मे किसी का भी पहले से कोई राशन कार्ड नहीं बना होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार में किसी भी सदस्य के पास तीन या चार पहिया वाहन नहीं होने चाहिए।
राशन कार्ड आवेदन करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड (सभी सदस्यों का)
- पासपोर्ट साइज फोटो (परिवार के सभी सदस्यों की)
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक डिटेल्स
- मोबाइल नंबर
ऐसे करें Bihar Ration Card Online Apply
राशन कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं जो इस तरह से हैं –
STEP – I रजिस्ट्रेशन करें
- आपको सबसे पहले बिहार जन वितरण अन्न वेबसाइट पर विजिट करना है।
- अब आपको होम पेज में Apply RC Online का ऑपशन दिखाई देगा। आपको इसपर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आप Jan Vitran Ann Online Ration Card Portal पर आ जाएंगे।
- यहाँ पर आपको Login के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप अगल पेज में Meri Pehchaan Portal पर आ जाएंगे।
- यहाँ पर आपको नीचे जाना है और “New user? Sign up for MeriPehchaan” के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको नए पेज में Mobile Number, Name, Date Of Birth और Gender सलेक्ट करना है। फिर आपको User ID डालनी है और Password Create करना है।
- इसके बाद आपको I Accept पर टिक करना है और Agree पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको verify बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रोसेस के बाद आपका पोर्टल पर Registration हो जाएगा। अब आपको Continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आप ekyc details में आधार नंबर दर्ज करके verify बटन पर क्लिक करें।
- अगर आप ekyc details दर्ज नहीं करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Skip now के ऑपशन पर क्लिक करना है।
STEP – II Login करें
- उसके बाद नए पेज में आप फिर से Jan Vitran Ann Online Ration Card Portal पर आ जाएंगे।
- यहाँ पर आपको Login पर क्लिक करना है।
- अब आपको User Name और password दर्ज करके I Consent to Meri Pehchaan पर टिक करना है और Sign In बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना है और Sign In पर क्लिक करना है।
STEP – III राशन कार्ड के लिए आवेदन करें
- अब अगले पेज में आपको Left Side में Apply के सेक्शन में जाना है और New Apply पर क्लिक करके Rural पर टिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य का नाम add करने के लिए OK बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको उस सदस्य की सारी जानकारी दर्ज करनी है। फिर आपको Add Member पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको OK बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Documents Upload करने के लिए Go for Upload Document पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
- उसके बाद आपको Go for Final Submission पर क्लिक कर देना है।
- अब अगले पेज में आपको हाँ या न पर टिक करना है।
- इसके बाद आपको “मैं परिवार सहित घोषणा करता हूँ या करती हूँ” वाले बॉक्स में टिक करना है और Final Submit पर क्लिक करना है।
- फिर आपको OK बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप इस ऑपशन पर क्लिक करेंगे तो आपका राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाएगा।
STEP – IV एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आप Application Status के ऑपशन पर क्लिक करें।
- अगले पेज में स्टेटस फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको जिला, अनुमंडल और RTPS संख्या दर्ज करनी है फिर आपको Show बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप Show के बटन पर क्लिक करेंगे तो अगले पेज में राशन कार्ड की स्थिति की जानकारी आ जाएगी।
Bihar Property Registration के लिए आप ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
बिहार में नया राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
नए राशन कार्ड बनने के लिए कम से कम 15 दिन का समय लग सकता है।
नए राशन कार्ड के लिए कहाँ अप्लाई करें?
अगर आप बिहार राज्य के नागरिक हैं तो आपको जन वितरण अन्न वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Bihar Ration Card बनवाने की फीस कितनी है?
राशन कार्ड के लिए आवेदन निशुल्क है।
” इस लेख के द्वारा आप ये जान गए होंगे कि ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है? अगर आपको भी राशन कार्ड बनाना है तो उसके लिए आपको ऊपर बताए गए तरीके फॉलो करने होंगे।”