बिहार सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए “Rabi Fasal Sahayata Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हुई फसलों को नुकासन से बचाने के लिए सरकार किसानों को आर्थिक तौर पर मुआवजा देती है, ताकि किसानों की आर्थिक सिथति को बेहतर बनाया जा सके।

इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको ऑनलाइन मोड के जरिए पंजीकरण (Registration) करना होगा। पंजीकरण करने के बाद ही पात्र किसानों को योजना के अंतर्गत मुआवाजा आसानी से मिल सकेगा। रबी फसल सहायता योजना 2026 के बारे में सारी जानकारी आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप के जरिए विस्तार से बताई गई है, ताकि आपको योजना का लाभ समय रहते मिल सके।
Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 – Highlights
योजना का नाम किसके द्वारा लॉन्च की गई बिहार सरकार द्वारा किसे मिलेगा फायदा किसान स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://esahkari.bihar.gov.in/
क्या है बिहार रबी फसल सहायता योजना?
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार सरकार ने “रबी फसल सहायता योजना 2026” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं (जैसे सूखा, ओलावृष्टि, या असमय वर्षा) के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है उन किसानों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि नुकसान की भरपाई करके पात्र किसान अगली फसल (जैसे खरीफ) की बुआई के लिए संसाधन जुटा सकें। जिससे खेती में होने वाले जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी और किसानों की आय में स्थिरता लाई जाएगी।
Rabi Fasal Sahayata Scheme 2026 के जरिए मिलने वाली सहायता राशि
- अगर किसान की उत्पादन दर निर्धारित सीमा के 20% से कम है, तो उसे अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए 7,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से धनराशि दी जाएगी।
- यदि किसी किसान को उत्पादन में 20% से अधिक की हानि हुई है, तो उसे अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए प्रति हेक्टेयर 10,000 रुपये की राशि से प्रोत्साहन मिलेगा।
- अधिकतम क्षतिपूर्ति राशि 20,000/- रुपये तक हो सकती है, जो फसल के प्रकार और होने वाले नुकसान की गंभीरता पर निर्भर करेगी।
स्कीम के अंतर्गत शामिल फसलें
रबी फसल सहायता योजना में 13 फसलों को शामिल किया गया है, जिनका विवरण इस तरह से है –
- राई-सरसों
- आलू
- गेंहूँ
- रबी मकई
- ईख (गन्ना)
- रबी टमाटर
- रबी बैंगन
- चना
- मसूर
- रबी प्याज
- रबी-अरहर
- रबी मिरचाई
- रबी गोभी
Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 – Important Dates
आवेदन करने की तिथि 01 जनवरी 2026 पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
बिहार रबी फसल सहायता योजना 2026 – Eligibility Criteria
- आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी किसान होना चाहिए।
- आवेदक का बिहार कृषि विभाग के DBT Agriculture Portal पर 13 अंकों का किसान पंजीकरण होना अनिवार्य है।
- रैयत (खुद की जमीन वाले), गैर-रैयत (बटाईदार) और दोनों (रैयत एवं गैर-रैयत) श्रेणियों के किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
Check Also – Bihar Kutir Jyoti Yojana : 125 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली, Online Registration प्रोसेस
Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 – List of Required Documents
- आधार कार्ड
- किसान पंजीकरण संख्या
- बैंक पासबुक
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC)
- जमीन की रसीद
- स्व-घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
How To Apply Online In Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपको “किसान कार्नर (बिहार राज्य फसल सहायता)” के सेकशन में जाना है और “बिहार राज्य फसल सहायता योजना (रबी-2025-26) हेतु आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करना है।

- उसके बाद नए पेज में आपको कृषि विभाग के किसान निबंधन संख्या दर्ज करनी है और Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको किसान पंजीकरण की जानकारी प्रदान की जाएगी जिसे आपको चेक करना है और Proceed के बटन पर क्लिक कर देना है।
- यहाँ क्लिक करने के बाद आपके सामने Online Application Form खुल जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- इसके बाद अन्त मे आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है और ऑनलाइन एप्लीकेशन स्लीप को डाउनलोड करके इसका प्रिन्ट आउट ले लेना है।
QUICK LINKS
Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 - Apply Online Official Website Join Telegram Page WhatsApp Channel Instagram Page
निष्कर्ष
बिहार के रबी फसल की खेती करने वाले किसानों को इस आर्टिकल के जरिए Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि इस योजना के लिए पंजीकरण कैसे किया जाता है।
“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।”
