बिहार सरकार ने राज्य के कलाकारों को आर्थिक सहायता देने के लिए “Kalakar Pension Scheme” शुरू की है। इस योजना के माध्यम से कलाकारों को जीवन यापन हेतु 3000 रूपए की पेंशन दी जाती है। आज इस लेख के माध्यम हम जानेगें कि इस पेंशन का लाभ पाने के लिए कैसे किया जाएगा आवेदन?

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना
कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कला में 10 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले कलाकारों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य के वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। इस योजना का फायदा 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के कलाकारों को प्रदान किया जाएगा। कलाकार पेंशन योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में 1 करोड़ रुपये मात्र वार्षिक व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्कीम परिचय
योजना | |
लॉन्च की गई | बिहार सरकार द्वारा |
लाभार्थी | वरिष्ठ कलाकार |
फायदा | पेंशन प्रदान करना (3,000 रुपए प्रतिमाह) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वेबसाइट | https://artistregistration.bihar.gov.in/ |
कलाकार पेंशन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी कलाकार होना चाहिए और उसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- कलाकार के पास राज्य या जिला स्तर पर कला क्षेत्र में योगदान का प्रमाण होना चाहिए ।
- आवेदनकर्ता द्वारा कम से कम 10 वर्षों तक कला के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य किया होना चाहिए ।
- कलाकार के परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी केंद्र या राज्य सरकार से पहले से इस तरह की पेंशन का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कलाकार होने का प्रमाण
- बैंक पासबुक
- हस्ताक्षर (डिजिटल प्रारूप)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
उद्देश्य (Objective)
आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन उपलब्ध करवाना है ताकि उन्हें दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए किसी पर आश्रित न रहना पड़े।
इस स्कीम के फायदे
- पात्र कलाकारों को हर महीने 3000 रूपए की पेंशन प्रदान करना है।
- पेंशन राशि कलाकार के बैंक अकाउंट में DBT मोड के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना से कलाकारों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
- दस साल से अधिक का अनुभव रखने वाले कलाकारों को ही इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
- योजना का फायदा आवेदक को रजिस्ट्रेशन करने के बाद मिलेगा।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना पर वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में एक करोड़ 11 लाख 60 हजार रूपये मात्र वार्षिक व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
Online Apply Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana
- सबसे पहले आपको कला संस्कृति युवा विभाग की वेबसाइट पर जाना है।

- उसके बाद आपको पंजीकरण/ लॉगिन करें के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में Artist Registration Form ओपन होगा।

- इस फॉर्म में आपको Artist/ Group Type, Name, Mobile Number और Email ID दर्ज करके Confirm बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज जाएगा, जिसे आपको Verify करना है।
- उसके बाद आपको Register Now बटन पर क्लिक करना है।

- अब अगले पेज में कलाकार पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।

- उसके बाद आपको अंत में Final Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप ऑनलाइन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।
Important Links
Official Website | |
Online Registration | |
Latest Yojana |
Beej Masaale Ki Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
कलाकार पेंशन योजना क्या है?
ये योजना बिहार सरकार द्वारा 10 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले कलाकारों के लिए शुरू की गई है। जिसके माध्यम से इन कलाकारों को सरकार द्वारा हर महीने पेंशन प्रदान की जाती है।
इस योजना के जरिए कितनी पेंशन मिलती है?
3000 रुपए प्रति माह।
बिहार कलाकार पेंशन पाने के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको कला संस्कृति एवं युवा विभाग की वेबसाइट (https://artistregistration.bihar.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
निष्कर्ष
“बिहार के कलाकारों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए सरकार ने कलाकार पेंशन योजना को चलाया है। जिसके तहत पात्र कलाकारों को जीवन यापन के लिए हर महीने पेंशन दी जाती है। ताकि इनकी आर्थिक दशा में सुधार लाया जा सके।”
