बिहार सरकार ने बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Bal Ashirwad Scheme की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ कौन से बच्चे उठा सकते हैं और आवेदन कैसे किया जाएगा, इसकी जानकारी आपको इस लेख के जरिए मिलेगी।

क्या है मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना?
18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बिहार सरकार ने बाल आशीर्वाद योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु किसी कारणवश 1 मार्च 2020 के बाद हो गई थी और उस समय इन बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम थी ऐसे सभी बच्चों को बिहार सरकार द्वारा 4000 रुपए प्रति महीना सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ये सहायता राशि बच्चों के बैंक खाते में DBT मोड के जरिए भेजी जाएगी। सरकार द्वारा राज्य के सभी पात्र बच्चों की पहचान की जाएगी और उन्हें योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।
Scheme Information
बाल आशीर्वाद योजना का उद्देश्य
प्रदेश के 18 वर्ष से कम आयु वाले उन बच्चों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो अनाथ हो गए हैं। आर्थिक सहायता राशि से बच्चों को शिक्षा, पोषण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Bal Ashirwad Yojana के लिए पात्रता-मानदंड
- आवेदक को बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- अनाथ बच्चे योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- बच्चों की आयु 18 साल से कम होनी चाहिए।
बिहार बाल आशीर्वाद योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- बच्चे के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- स्थायी पता
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक डिटेल्स
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
बाल आशीर्वाद योजना के फायदे
- बिहार सरकार 18 साल से कम आयु के बच्चों के माता-पिता के खोने पर उन्हें 4000 रुपए की सहायता राशी प्रदान करती है।
- ये सहायता राशि बच्चों के बैंक खाते में जमा की जाती है।
- इस राशि का उपयोग बच्चे अपनी शिक्षा या आर्थिक खर्चों की पूर्ति के लिए कर सकेंगे।
- इस योजना से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने पर ही आवेदक के बैंक खाते में स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली राशि स्थानांतरित की जाएगी।
Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में जाना है।
- वहाँ पर आपको योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
- उसके बाद आपको अपने फॉर्म की जाँच कर लेनी है कि उसमें कोई गलती तो नहीं है।
- इसके बाद आपको ये फॉर्म जमा करवा देना है।
- फॉर्म जमा करवाने के बाद अधिकारी द्वारा सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- उसके बाद ही आपके बैंक खाते में 4000 रुपए की राशि जमा कर दी जाएगी।
- इस तरह से आप योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
Important Links
Official Website Apply Offline Latest Schemes
Bihar Kutir Jyoti Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
इस योजना से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
बाल आशीर्वाद योजना किसके लिए शुरू की गई है?
बिहार राज्य के अनाथ बच्चों के लिए।
इस योजना के जरिए सरकार क्या मदद पहुंचाती है?
अनाथ बच्चों को जीवन यापन के लिए 4000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Bal Ashirwad Scheme के लिए आवेदन कैसे होगा?
इसके लिए आपको महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में जाकर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
निष्कर्ष
“अनाथ बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए बिहार सरकार ने बाल आशीर्वाद योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के द्वारा इन बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखरेख और भरण पोषण के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है।”
