Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Anjeer Vikas Scheme

Bihar Anjeer Vikas Yojana 2026 : अनुदान राशि 50000 रुपए, Apply Online

Posted on February 14, 2026

बिहार सरकार ने किसानों की आमदनी को बेहतर बनाने के लिए “Anjeer Vikas Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए किसानों को अंजीर की खेती करने पर अनुदान दिया जाएगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको अंजीर विकास योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

Bihar Anjeer Vikas Yojana

 बिहार अंजीर विकास योजना 

किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार ने अंजीर विकास योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को अंजीर की खेती करने पर वित्तीय और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाता है। जिसमें से किसानों को अंजीर की खेती के लिए मुफ्त या रियायती दर पर पौधे उपलब्ध करवाए जाते हैं और खेती करने के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि ज्यादा ज्यादा से किसान अंजीर की खेती करने के लिए प्रेरित हो सकें। 

स्कीम परिचय 

योजना का नाम

Bihar Anjeer Vikas Yojana 2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसके द्वारा शुरू की गई

बिहार सरकार द्वारा

लाभार्थी

राज्य के किसान

फायदा

अंजीर की खेती करने पर सहायता प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://horticulture.bihar.gov.in/

योजना के तहत मिलने वाली सहायता 

इस योजना के तहत सरकार किसानों को जो आर्थिक सहायता प्रदान करेगी उसका विवरण इस तरह से है –

अवयव

इकाई लागत/हेक्टर में

सहायता अनुदान प्रतिशत में

अनुदान की राशि/हेक्टर

वित्तीय वर्ष 2025-26 में देय अनुदान

वित्तीय वर्ष 2026-27 में देय अनुदान

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अंजीर का क्षेत्र विस्तार

रक्षा नौकरियाँ


₹1.25 लाख

40%

₹0.50 लाख

₹0.30 लाख (60% राशि)

₹0.20 लाख (40% राशि)

अंजीर विकास योजना में शामिल जिले 

इस योजना का लाभ बिहार के चयनित जिलों के किसानों को प्रदान किया जाएगा। ये जिलें हैं –

अरवल, जहानाबाद, शिवहर, अररिया, दरभंगा, किशनगंज, नालंदा, पूर्णिया, भोजपुर, लखीसराय, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पटना, समस्तीपुर, बक्सर, मधेपुरा, सिवान, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, गया, वैशाली, गोपालगंज, सारण, सुपौल, भागलपुर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, रोहतास और पश्चिम चंपारण।

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए। 
  • किसान के पास खेती करने के लिए खुद की जमीन होनी चाहिए।
  • सामूहिक खेती करने वाले किसान समूह भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. किसान पंजीकरण संख्या (यदि हो)
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जमीन से जुड़े दस्तावेज 
  5. बैंक पासबुक की कॉपी
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

उद्देश्य (Objective)

योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को अंजीर की खेती करने के लिए प्रेरित करना है ताकि अंजीर की खेती को बढ़ावा मिल सके किसानों की आय में बढ़ोतरी लाई जा सके। 

फायदे (Benefits)

  1. योजना का लाभ न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हे०) तथा अधिकतम 5 एकड़ (2 हे०) के लिए देय होगा।
  2. क्षेत्र विस्तार के लिए पौध रोपण सामग्री हेतु ई-टेंडर प्रकाशन/एजेंसी का चयन किया जायेगा।
  3. इस योजना के लिए प्रति हेक्टेयर अंजीर की खेती करने पर अनुदान राशि प्रथम वर्ष में 30,000 रूपये तथा द्वितीय वर्ष में 20,000 रूपये दी जाएगी।
  4. इस योजना का लाभ रैयत कृषक जमीन के कागजात (भूमि-स्वामित्व/राजस्व रसीद) के आधार पर प्राप्त कर सकेंगे। 
  5. आवेदक को नियमानुसार सहायतानुदान DBT कार्यक्रम के तहत् CFMS द्वारा भुगतान किया जायेगा।
  6. लाभुकों का चयन सामान्य श्रेणी में 78.537 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 20 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 1.463 प्रतिशत किया जायेगा।
  7. प्रत्येक श्रेणी में 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
  8. इस योजना से अंजीर की खेती को बढ़ावा मिलेगा। 
  9. किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेगें। 
  10. योजना के लिए पंजीकरण ऑनलाइन मोड के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। 

कैसे करें Bihar Anjeer Vikas Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

Anjeer Vikas Yojana

  • उसके बाद आपको Schemes के सेक्शन में जाना है। 
  • अब आपको “फल सम्बंधित योजना” के विकल्प के अंतर्गत आवेदन करें के ऑपशन पर क्लिक करना है।

Anjeer Vikas Yojana Apply

  • इसके बाद नए पेज में आपको अंजीर फल विकास योजना (राज्य योजना)” का ऑपशन दिखाई देगा। आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना होगा। 

Anjeer Vikas Scheme

  • अब अगले पेज में आपको योजना से संबंधित सभी दिशा-निर्देश को ध्यान से पढ़ना होगा। उसके बाद आपको “मै ऊपर दिए गये जानकारी से सहमत हूँ तथा योजना का लाभ लेने हेतु दिए गये शर्तों का पालन करूँगा/करुँगी” वाले बॉक्स पर टिक करना है और आवेदन के लिए आगे बढ़ें के बटन पर क्लिक करना है। 

Anjeer Vikas Scheme online

  • फिर अगले पेज में आपको आवेदन का प्रकार चुनना है और किसान का DBT पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है। 
  • इसके बाद आपको विवरण प्राप्त करें के ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • अब नए पेज में आपको Apply के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इस प्रक्रिया के बाद आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यानपूर्वक से दर्ज करनी है और मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर देने हैं। 
  • इसके बाद फॉर्म जमा करने के लिए आपको अंत में Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।  

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष

“किसानों की आमदनी में सुधार लाने के लिए अंजीर विकास योजना को लॉन्च किया गया है। इस योजना के जरिए किसानों को अंजीर की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि किसानों को अंजीर की खेती करने पर कम समय में ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी, कृषि क्षेत्र में विविधता आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi Mukhyamantri Kaushal Vikas Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Offline
  • Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form
  • मोदी सरकार ने शुरू की ELI Yojana : युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें आवेदन प्रक्रिया
  • Mukhyamantri Rajshri Yojana 2026 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form
  • Bihar Anjeer Vikas Yojana 2026 : अनुदान राशि 50000 रुपए, Apply Online

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme