Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Bank Account NPCI Se Link

ऑनलाइन और ऑफलाइन से Bank Account Ko NPCI Se Link Kaise Kare : जानें पूरी प्रोसेस

Posted on February 19, 2026

बैंक अकाउंट को NPCI से लिंक करना आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर अभी तक आपने Bank Account Ko NPCI Se Link नहीं करवाया है तो आप से जल्द करवा लें। आज इस लेख के जरिए मैं आपको बताने वाला हूँ कि किस तरह से एनपीसीआई को बैंक खाते से लिंक किया जाता है?

Bank Account Ko NPCI Se Link Kare

 क्या है NPCI?

ये एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसकी फुल फॉर्म है -National Payments Corporation of India (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम)। एनपीसीआई भारत में विभिन्न भुगतान प्रणालियों के विकास और संचालन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भारत में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणालियों के लिए एक नियामक निकाय है। जिसके जरिए आप डिजिटल रूप से लेन देन कर सकते हैं। 

बैंक खाते को NPCI से लिंक क्यों करें?

इससे सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तिय सहायता आपके बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए जमा की जाती है। इससे वित्तीय लेनदेन को सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है और आप धोखाधड़ी के खतरे से बचे रहते हैं।

एनपीसीआई को बैंक खाते से लिंक करने के फायदे 

  • सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता 
  • लेन-देन को ट्रैक करने में आसानी 
  • सब्सिडी सहायता 
  • बैंक खाते की स्थिति और लिंकेज की स्थिति जांच
  • डिजिटल रूप से लेन देन 
  • PF निकालने के लिए 
  • वित्तीय समावेश
  • धोखाधड़ी से बचाव

link करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. बैंक पासबुक 
  3. मोबाइल नंबर 

कैसे करें Bank Account Ko NPCI Se Link?

एनपीसीआई को बैंक खाते से जोड़ने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं जिनका व्योरा इस तरह से है –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

👉 ऑनलाइन माध्यम से 

  • आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

NPCI

  • इसके बाद आपको Consumer के सेक्शन में जाना है। 

NPCI link

  • फिर आपको “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगला पेज ओपन होगा। 
  • यहाँ पर आपको Aadhaar Seeding के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा। 

NPCI link kare

  • आपको इस फॉर्म में सबसे पहले Request for Aadhaar में seeding Select करना है। 
  • उसके बाद आपको आधार नंबर भरना है।   
  • फिर आपको अपना बैंक सलेक्ट करना है। 
  • इसके बाद आपको Seeding Type Select कर लेनी है। 
  • फिर आपको अकाउंट नंबर दर्ज करके कैपचा कोड भरना है। 
  • उसके बाद आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे तो 24 से 48 घंटे के अंदर आपके बैंक खाते को एनपीसीआई से लिंक कर दिया जाएगा।

👉 ऑफलाइन के जरिए 

  • आपको सबसे पहले बैंक शाखा में जाना है। 
  • उसके बाद आपको बैंक अधिकारी से आधार सीडिंग फॉर्म प्राप्त करना है। 

Aadhaar seeding form

  • अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है। 
  • फिर आपको जरूरी दस्तावेज फार्म के साथ संलग्न (Attach) करन हैं।
  • फार्म में जानकारी दर्ज करने के बाद आपको इसे बैंक में जमा करवा देना है। 
  • Form जमा करवाने के बाद बैंक अकाउंट NPCI से लिंक कर दिया जाएगा।

👉 स्टेटस कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आप UIDAI वेबसाइट पर जाएं। 

NPCI Status

  • अब आप Aadhaar Linking Status के बटन पर क्लिक करें। 

NPCI Status check

  • उसके बाद आपको Login पर क्लिक करना है। 

NPCI check Status

  • इसके बाद अगले पेज में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और कैपचा कोड भरना है। 
  • फिर आपको Login with OTP पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा जिसे आपको Verify करना है। 

NPCI check Status online

  • फिर आपको Login पर क्लिक करना है। 

NPCI Status check kare

  • अगले पेज में आपको Bank Seeding Status के बटन पर क्लिक करना है। 

NPCI Status dekhe

  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो आप ये चेक कर सकते हैं कि आपका बैंक खाता NPCI से लिंक है या नहीं। 

आधार कार्ड से बैंक डिटेल्स निकालने के लिए ये लेख पढ़ें


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 मुझे अपने खाते को NPCI से लिंक करने के लिए क्या करना पड़ेगा?

इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन द्वारा बैंक अकाउंट को एनपीसीआई से लिंक करवा सकते हैं।

🧐 मैं कैसे चेक करूं की मेरा खाता एनपीसीआई से लिंक है या नहीं?

इसके लिए आप UIDAI वेबसाइट पर जाकर स्टेटस की जाँच कर सकते हैं।

🧐 क्या सबको एनपीसीआई अकाउंट लिंक करवाना चाहिए?

अगर आप सरकारी योजना, छात्रवृत्ति या अन्य वित्तिय सहायता का लाभ ले रहे हैं, तो आपके बैंक खाते को एनपीसीआई से लिंक करना आवश्यक है। अन्यथा यह अनिवार्य नहीं है।

🧐 NPCI लिंक करने से क्या होता है?

इससे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में प्राप्त करना, लेन-देन मे सुरक्षा और वित्तीय समावेश को बढ़ावा मिलता है।


” आपको इस लेख के माध्यम से ये पता चल गया होगा कि बैंक खाते को एनपीसीआई से कैसे लिंक किया जाता है। अगर आपने अभी तक ये प्रोसेस नहीं की है तो आपको ऊपर बताए गए स्टेप के जरिए Bank Account Ko NPCI Se लिंक करवाना चाहिए।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • Uttarakhand Free Coaching Yojana 2026 : जानें Registration Process
  • Haryana Avivahit Pension Yojana 2026 : पेंशन राशि 2750 रूपए, Apply Online
  • Punjab Sehat Bima Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 : कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50% अनुदान, Apply Online

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme