राजस्थान सरकार ने राज्य की लड़कियों और महिलाओं के लिए “Balika Durasth Shiksha Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र लाभार्थियों को शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाएंगे। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।

क्या है बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना?
महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में सहायता पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार ने “बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की उन लड़कियों और महिलाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जो पारिवारिक या अन्य कारणों से नियमित रूप से कॉलेज या विश्वविद्यालय नहीं जा पाती हैं। सरकार दवारा हर साल राज्य की 36 हजार 300 बालिकाओं और महिलाओं को योजना के जरिए उच्च शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। इस योजना से शिक्षा में होने वाले खर्चे का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, ताकि लाभार्थी बिना किसी आर्थिक तंगी के पढ़ाई अच्छे से कर सकेंगे।
Scheme Information
योजना में शामिल विश्वविद्यालय
राजस्थान सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत अनुदानित विश्वविद्यालय, राज्य के राजकीय संस्थान/ वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा पात्र लाभार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। जिसमें से बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ के जरिए उच्च शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ सरकार द्वारा फीस का भुगतान भी किया जाएगा।
निर्धारित सीटों का विवरण
- स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में 16000 सीटें,
- PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 3000
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 5300,
- डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 10000,
- प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के लिए 2000 सीटों का प्रावधान किया गया है।
उद्देश्य (Objective)
लड़कियों और महिलाओं को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि लाभार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपनी पढ़ाई अधूरी नहीं छोड़नी पड़ेगी।
फायदे (Benefits)
- योजना के जरिए राज्य की उन बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय या विश्वविद्यालय नहीं जा पाती हैं।
- लाभार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
- योजना के तहत प्रवेश लेने वाली छात्राओं को संस्थानों द्वारा ली गई फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
- इस योजना के जरिए प्रति-वर्ष 36 हजार 300 महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी।
- सरकार ने इस योजना के लिए 14.83 करोड़ रुपए का बजट पास किया है।
- इस योजना से लाभार्थीयों को शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए।
- महिलाएं और छात्राएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।
- आवेदनकर्ता कम से कम 12 वीं पास होनी चाहिए।
- आवेदक को सरकार की किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।
- वे छात्राएं जो पहले से किसी नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में नामांकित नहीं हैं उन्हें ही योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
- केवल ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम के लिए ही बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नंबर
ऐसे करें Balika Durasth Shiksha Yojana 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आप Register Here के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको Jan Aadhaar के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- अब आपको जन आधार नंबर दर्ज करना है और Next बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको व्यकितगत जानकारी दर्ज करनी है और Password Create करना है।
- उसके बाद आपको Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर User ID और Password भेजा जाएगा।
- आपको इसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- लॉगिन होने के बाद अगले पेज में आपको Balika Durasth Shiksha Yojana का लिंक दिखाई देगा।
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर नए पेज में आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- इस प्रोसेस के बाद आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
Important Links
Official Website Apply Online Latest Schemes
Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
महिलाओं और कन्याओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान सरकार ने लॉन्च की बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना। इस योजना के जरिए लाभार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाता है।”
