Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Atal Shram Sashaktikaran

Atal Shram Sashaktikaran Yojana : सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ, जानें Apply करने का तरीका

Posted on February 18, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए Atal Shram Sashaktikaran Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए असंगठित श्रमिकों को सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। आज हम इस लेख के माध्यम से अटल श्रम सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। 

Atal Shram Sashaktikaran Yojana

अटल श्रम सशक्तिकरण योजना

श्रमिकों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल श्रम सशक्तिकरण योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवारों का समग्र विकास करने के लिए एक ही स्थान पर सरकार द्वारा सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करवाया जाएगा। इससे श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के श्रमिकों को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी। जिससे श्रमिक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 2 लाख 12 हजार संगठित श्रमिकों के लिए बजट में अनुदान हेतु 6 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। 

Scheme Information 

योजना

अटल श्रम सशक्तिकरण योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शुरू की गई

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा

लाभार्थी

असंगठित श्रमिक

मिलने वाला फायदा

सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://shramevjayate.cg.gov.in/

उद्देश्य (Objective)

योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है ताकि श्रमिकों को संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग से आवेदन न करना पड़े। 

श्रमिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

इस योजना के जरिए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बाहुल्य क्षेत्रों तिल्दा, उरला (रायपुर), लारा, खरसिया (रायगढ़) में नये औषधालय शुरू किए जाएंगे। हितग्राहियों को टर्शरी चिकित्सा सेवाएं राज्य के 106 निजी चिकित्सालयों में कैशलेस सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन चिकित्सालयों के सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों द्वारा आवेदक को विभिन्न प्रकार के हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, जटिल सर्जरी आदि से संबंधित उपचार की सुविधा मिलेगी। 

राज्य में चिकित्सालय निर्माण की व्यवस्था होगी

अस्पताल में भर्ती इंडोर पेशेंट के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रायपुर तथा कोरबा में 100 बिस्तर युक्त एक-एक चिकित्सालय का निर्माण कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा किया गया है। इन चिकित्सालयों में लाभार्थियों के उपचार हेतु ओ.पी.डी. सुविधा शुरू की गई है। भिलाई तथा रायगढ़ और बिलासपुर में 100 विस्तर युक्त चिकित्सालयों का निर्माण भी किया जा रहा है। जहाँ पर श्रमिकों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा जाएगा। 

श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर मिलेगा सस्ता भोजन

श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के नजदीक ही सस्ता भोजन उपलब्ध करवाने के लिए केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इन केन्द्रों में श्रमिकों को 5 रूपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। पहले चरण में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद एवं सूरजपुर में 21 केन्द्र प्रारंभ किए गए हैं। वर्ष 2024-25 में योजना के अंतर्गत भोजन के लिए 24 और नए केन्द्र 9 जिलों में शुरू किए जाएंगे।

व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगा ऋण 

पंजीकृत श्रमिक आर्थिक गतिविधियों के लिए बैंक से कम ब्याज दर पर ऋण ले सकेंगे, जिससे उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

मोर चिन्हारी भवन की हुई है स्थापना

प्रवासी श्रमिक साथियों को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में 5 राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात एवं महाराष्ट्र में जहां पर अधिक संख्या में श्रमिक रहते हैं, वहां पर ‘मोर चिन्हारी भवन’ बनाया जाएगा। इन भवनों में श्रमिकों को सुरक्षित ठिकाना और सहयोग केंद्र की सुविधा मिलेगी। 

योजना की निगरानी 

असंगठित श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं सतत् निगरानी हेतु राज्य के प्रत्येक संभाग में संभाग स्तरीय श्रम कल्याण कार्यालय की स्थापना की गई है।

श्रमेव जयते पोर्टल की गई शुरुआत 

अटल श्रम सशक्तिकरण योजना का लाभ प्रदान करने के लिए और उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का फायदा एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के लिए ‘श्रमेव जयते‘ पोर्टल (https://shramevjayate.cg.gov.in/) को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए पात्र श्रमिक संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

अटल श्रम सशक्तिकरण योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • असंगठित श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. ई-श्रम कार्ड
  3. स्थायी पता 
  4. बैंक खाता विवरण 
  5. पासपोर्ट साइज फोटो 
  6. मोबाइल नंबर 

How to Apply Atal Shram Sashaktikaran Yojana

  • सबसे पहले आपको श्रमेव जयते पोर्टल पर जाना है। 

Atal Shram Sashaktikaran scheme

  • यहाँ पर आपको असंगठित श्रमिक पंजीयन आवेदन करें वाले बटन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अगला पेज खुलेगा। 

Atal Shram Sashaktikaran apply

  • इस पेज में आपको आगे जाएं बटन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 

Registration form

  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, बैंक डिटेल्स, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी है। 
  • उसके बाद आपको मांगे जाने वाले दतावेज अपलोड करने हैं। 
  • अंत में आपको सुरक्षित करें बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह से आप योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे। 

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Scheme Notification

CG Gaudham Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 अटल श्रम सशक्तिकरण योजना किसके लिए शुरू की गई है?

छत्तीसगढ़ के असंगठित श्रमिकों के लिए। 

🧐 इस योजना के अंतर्गत क्या मदद मिलती है?

असंगठित श्रमिकों को सभी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जाता है। 

🧐 Atal Shram Sashaktikaran Yojana के लिए अप्लाई कैसे करे ? 

इसके लिए आपको श्रमेव जयते पोर्टल (https://shramevjayate.cg.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। 


निष्कर्ष  

“असंगठित श्रमिकों का ध्यान रखने के लिए छत्तीसगढ़ में अटल श्रम सशक्तिकरण योजना लॉन्च की गई है। इस योजना का मकसद असंगठित श्रमिकों को सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करना है और उन्हें हर प्रकार की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mahatma Gandhi Gram Swaraj Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Uttar Pradesh Nirman Karmakar Yojana 2026 : कैसे करें Apply आइए जानें
  • घर बैठे Apni Rashi Kaise Pata Kare : राशि पता करने के तरीके
  • Atal Shram Sashaktikaran Yojana : सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ, जानें Apply करने का तरीका
  • Vishesh Yogyajan Samman Pension Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme