आज के समय में राशि का पता लगाना काफी आसान है। इसके लिए आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या अपने पंडित से राशि का पता लगा सकते हैं। मैं आपको इस लेख के जरिए बताऊँगा कि अपनी राशि का पता कैसे लगाया जाता है?

राशि क्या है?
जब बच्चा जन्म लेता है तो उस तिथि के आधार पर उसका नामकरण किया जाता है। मतलब नाम और तिथि के आधार पर ही बच्चे की राशि का पता चलता है। मान लो किसी बच्चे का नाम A अक्षर से शुरू होता है तो उसकी राशि मेष होगी। जन्मतिथि के आधार पर आपकी सूर्य राशि निर्धारित की जाती है और जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के अनुसार चंद्र राशि निर्धारित होती है। राशि के जरिए व्यकित के चरित्र और उसके आचरण का पता चलता है कि उसका स्वभाव कैसा है।
कुल कितनी राशियाँ है?
ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां हैं। प्रत्येक राशि 30 डिग्री के आकाश मंडल के एक भाग को दर्शाती है और इस प्रकार 360 डिग्री का आकाश मंडल 12 राशियों में विभाजित होता है। इन 12 राशियों को अलग-अलग नाम और प्रतीक दिए गए हैं। प्रत्येक राशि की अपनी अलग पहचान है।
ऐसे पता करें Apni Rashi
आपको अपनी राशि जानने के लिए हमने आपको नीचे दिए गए कुछ तरीके बताएं हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपनी Rashi जान सकेंगे –
👉 नाम से राशि जानें
आप अपनी राशि अपने नाम से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपका पहला अक्षर चाहिए। मान लो किसी का नाम Akash है तो उसके नाम का पहला अक्षर A हुआ। इस अक्षर के आधार पर ही उस इंसान की राशि निर्धारित होगी। नाम से राशि जानें –
- मेष (Aries): अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले
- वृष (Taurus): उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
- मिथुन (Gemini): के, को, क, घ, छ, ह, ड
- कर्क (Cancer): ह, हे, हो, डा, ही, डो
- सिंह (Leo): म, मे, मी, टे, टा, टी
- कन्या (Virgo): प, ष, ण, पे, पो, प
- तुला (Libra): रे, रो, रा, ता, ते, तू
- वृश्चिक (Scorpio): लो, ने, नी, नू, या, यी
- धनु (Sagittarius): धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
- मकर (Capricorn): जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
- कुंभ (Aquarius): गे, गो, सा, सू, से, सो, द
- मीन (Pisces): ब, बी, बू, बी, सी, स, शी
👉 जन्म तिथि से जानें अपनी राशि
आप अपनी राशि अपनी Date of Birth के जरिए भी जान सकत हैं। इसके लिए आपको अपनी जन्मतिथि का दिन, महीना और वर्ष याद होना चाहिए। जन्म के अनुसार राशि विवरण इस तरह से है –
- मेष (Aries): 21 मार्च से 19 अप्रैल
- वृष (Taurus): 20 अप्रैल से 20 मई
- मिथुन (Gemini): 21 मई से 20 जून
- कर्क (Cancer): 21 जून से 22 जुलाई
- सिंह (Leo): 23 जुलाई से 22 अगस्त
- कन्या (Virgo): 23 अगस्त से 22 सितंबर
- तुला (Libra): 23 सितंबर से 22 अक्टूबर
- वृश्चिक (Scorpio): 23 अक्टूबर से 21 नवंबर
- धनु (Sagittarius): 22 नवंबर से 21 दिसंबर
- मकर (Capricorn): 22 दिसंबर से 19 जनवरी
- कुंभ (Aquarius): 20 जनवरी से 18 फरवरी
- मीन (Pisces): 19 फरवरी से 20 मार्च
👉 पंडित या ज्योतिष से जानें अपनी राशि
अगर आपको अपनी राशि के बारे में पता नहीं लग रहा है तो आप अपने पंडित या ज्योतिष से राशि का पता लगा सकते हैं। क्योंकि इन्हें संस्कृत का ज्ञान होता है और ये विवाह या शुभ मुहूर्त में उपस्थित रहते हैं। ये जन्म कुंडली के आधार पर आपको आपकी राशि बता सकते हैं।
👉 अखवार के जरिए
आप न्यूज पेपर के जरिए भी अपनी राशि का पता लगा सकते हैं। अखवार में राशि से सबंधित एक अलग पेज होता है जिसमें से आप नाम या जन्म तिथि के आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं।
👉 Google के माध्यम से
आप गूगल पर सर्च करके राशि की जानकारी ले सकते हैं। यहाँ पर आप 12 राशियों के अनुसार अपनी राशि ढूंढ सकते हैं।
👉 Mobile Application के जरिए
आप अपने मोबाइल फोन में Google Play Store ओपन करें। उसके बाद आप Rashifal टाइप करके एंटर करें । इसके बाद राशिफल एप्लिकेशन की एक लिस्ट खुलेगी।

इस लिस्ट में आप अपनी पसंद की Rashifal Application Download करें। इसके बाद आप एप्लीकेशन ओपन करें और रजिस्ट्रेशन करें। उसके बाद आपके सामने राशिफल पेज खुल जाएगा। आप यहाँ से अपनी राशि का पता लगा सकेंगे।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
नाम के अनुसार राशियों के स्वामी बताएं?
मेष राशि-मंगल, वृषभ राशि-शुक्र, मिथुन राशि-बुध, कर्क राशि-चंद्रमा, सिंह राशि-सूर्य, कन्या राशि-बुध, तुला राशि-शुक्र, वृश्चिक राशि-मंगल, धनु राशि-बृहस्पति, मकर राशि-शनि देव, कुम्भ राशि-शनि देव, मीन राशि-बृहस्पति
12 राशियों के चिन्ह क्या हैं?
मेष: मेमना या राम (♈), वृषभ: बैल (♉), मिथुन: जुड़वाँ (♊), कर्क: केकड़ा (♋), सिंह: शेर (♌), कन्या: कन्या (♍), तुला: तुला या तराजू (♎), वृश्चिक: मकड़ी या स्कॉर्पियन (♏), धनु: धनुर्धर (♐) , मकर: बकरी (♑), कुंभ: पानी का वाहक (♒), मीन: मछली (♓)
राशि अनुसार शुभ अंक बताएं?
मेष: 1, 3, 9, 12 वृषभ: 2, 5, 7, 9, 13 मिथुन: 3, 5, 7, 11 कर्क: 3, 5, 7, 19 सिंह: 1, 3, 7, 11 कन्या: 3, 5, 6, 9 तुला: 4, 5, 6, 7, 13, 22 वृश्चिक: 1, 2, 4, 7, 8, 14, 22 धनु: 3, 5, 6, 8, 12, 33, 41, 44 मकर: 2, 5, 6, 8 कुंभ: 3, 7, 9, 17 मीन: 3, 7, 21
राशि के अनुसार शुभ रंग कौन से हैं?
- मेष: लाल, नारंगी, और सफेद
- वृष: सफेद, हल्का नीला
- मिथुन: हल्का हरा, पीला
- कर्क: सफेद, क्रीम
- सिंह: सुनहरा, पीला, नारंगी
- कन्या: ग्रे, बेज, पीला
- तुला: गुलाबी, हरा
- वृश्चिक: लाल
- धनु: नीला
- मकर: काला, बैंगनी, गहरा भूरा, हरा
- कुंभ: नीला, बैंगनी
- मीन: समुद्री हरा, सफेद
” मैनें आपको इस लेख के जरिए ये बताया कि राशि कैसे पता की जाती है। अगर आपको भी अपनी राशि के बारे में जानकारी चाहिए तो आपको ऊपर बताए गए तरीके फॉलो करने चाहिए।”
