Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Amrit Dhara

Amrit Dhara Yojana : गाय पालने पर सरकार देगी 10 लाख रुपए का ऋण, Online Apply

Posted on February 11, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए “Amrit Dhara Scheme” की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए सरकार बैंकों के जरिए गाय पालने के लिए ऋण प्रदान करेगी, ताकि पशुपालकों और किसानों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और उनकी आमदनी में सुधार लाया जा सके। अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Amrit Dhara

Uttar Pradesh Amrit Dhara Yojana

पशुपालकों और किसानों की आय में बढ़ोतरी लाने और गोवंश का संरक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अमृत धारा योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से 2 से 10 गाय पालने वाले लाभार्थियों को बैंकों के जरिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। जिसमें से 3 लाख रुपये तक के ऋण पर किसी गारंटर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऋण राशि आवेदक के बैंक खाते में सभी दस्तावेज जमा करने के बाद ट्रांसफर की जाएगी। ऋण का भुगतान लाभार्थी को निर्धारित समय के अंदर करना होगा। इस योजना के लिए पशुपालकों और किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

स्कीम परिचय 

योजना

Amrit Dhara Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

किसके लिए

पशुपालक और किसानों के लिए 

फायदा

गाय पालने के लिए ऋण प्रदान करना 

ऋण राशि

10 लाख रुपए 

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन और ऑफलाइन 

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.animalhusb.upsdc.gov.in/

पात्रता – मानदंड (Eligibility)

  1. इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक पात्र माने गए हैं।
  2. पशुपालक और किसान योजना का लाभ ले सकते हैं।
  3. आवेदक के पास कम से कम 2 गाय होनी चाहिए। 
  4. आवेदनकर्ता का किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए।

जरूरी कागजात (Important Documents)

  • आधार कार्ड, राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पशुपालन से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक अकाउंट नंबर 
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज की फोटो

उद्देश्य (Objective)

गाय पालन को बढ़ावा देने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना ही योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना से छुट्टा गोवंश के संरक्षण के साथ-साथ किसानों और पशुपालकों की आमदनी को भी बेहतर बनाया जाएगा।

लाभ (Benefits)

  1. किसानों और पशुपालकों को 2 से 10 गायों के पालन के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। 
  2. लाभार्थियों को 3 लाख तक का ऋण बिना किसी गारंटी के मिलेगा।
  3. इसके साथ ही 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  4. यूको बैंक और अन्य सरकारी बैंकों के जरिए लाभार्थियों को ऋण देने की व्यवस्था की जाएगी। 
  5. लाभार्थियों को बड़े चिलिंग सेंटर और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के लिए भी लोन दिया जाएगा। जिससे छोटे किसानों और गोपालकों को अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
  6. ये योजना ग्राम, जिला और राज्य स्तर पर चलाई जाएगी। 
  7. राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 
  8. किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे इसके साथ ही पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा। 
  9. स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर दूध की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी। 

 Amrit Dhara Scheme के लिए Apply कैसे करें? 

इस योजना के लिए आप 2 तरह से आवेदन कर सकते हैं – ऑनलाइन और ऑफलाइन। 

ऐसे करें Online Apply 

  • सबसे पहले आप वेबसाइट ओपन करें।
  • उसके बाद आपको होम पेज में अमृत धारा योजना का लिंक मिलेगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आप Apply के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • उसके बाद आपको दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं।
  • फिर आपको फॉर्म जमा करने के लिए Submit बटन पर क्लिक कर देना है।

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको नजदीकी यूको बैंक या किसी अन्य सरकारी बैंक में जाना है।
  • अब आपको वहां के अधिकारी से योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • इसके बाद आप इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
  • अब आपसे जो दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें आपको फॉर्म के साथ अटैच करने हैं। 
  • इस प्रोसेस के बाद ये फॉर्म आप बैंक में जाकर जमा करवा दें। 

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Mukhyamantri Sahbhagita Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष  

“किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अमृत धारा योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के जरिए गायों को बचाने के लिए उन्हें संरक्षण दिया जाता है और किसानों और पशुपालकों को गाय पालने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। ताकि प्रदेश में गौ हत्या को रोकने में मदद मिल सके और लाभार्थियों की आमदनी में बढ़ोतरी लाई जा सकेगी। ”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Uttar Pradesh CM Yuva Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Registration Form
  • Bihar Dairy Farming Yojana 2026 : सब्सिडी 75% , ऐसे करें Online Apply
  • Mukhyamantri Vishwakarma Samman Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Jan Paryatan Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Amrit Dhara Yojana : गाय पालने पर सरकार देगी 10 लाख रुपए का ऋण, Online Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme