आर्थिक रुप से कमजोर विकलांग छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने “Aadhar Kaushal Scholarship Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है ताकि वे पढ़ाई में आने वाले खर्चों को आसानी से पूरा कर सके।

क्या है आधार कौशल स्कॉलरशिप योजना?
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम Aadhar Kaushal Scholarship Yojana आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (AHFL) ने लाभार्थी शारीरिक रुप से दिव्यांग छात्र-छात्राएं स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली सहायता पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट https://www.buddy4study.com/
योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को भारत देश का निवासी होना चाहिए।
- शारीरिक रूप से विकलांग छात्र-छात्राएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- छात्र को वर्तमान में किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से स्नातक (जैसे- BA, B.Com, B.Sc) या प्रोफेशनल स्नातक पाठ्यक्रम (जैसे- B.Tech, MBBS, LLB) के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र द्वारा पिछली कक्षा या कक्षा 12 वीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- टियर 2 और टियर 3 शहरों के छात्रों को चयन प्रक्रिया में जरिए प्राथमिकता दी जाएगी।
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शिक्षा से संबंधित दस्तावेज
- बैंक खाता पासबुक
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नंबर
स्कीम के फायदे (Benefits)
- शिक्षा और अन्य खर्चे को कम करना: आर्थिक रूप से कमजोर विकलांग छात्रों को ₹10,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप मिलने से उन्हें शिक्षा शुल्क और अन्य खर्चों के बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।
- शिक्षा के अवसर प्रदान करना : विशेषकर टियर 2 और टियर 3 शहरों, लिंग या सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद सभी विकलांग छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलेगा।
- उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देना : इस योजना से आर्थिक मदद मिलने से सामान्य स्नातक (General UG) या व्यावसायिक स्नातक (Professional UG) पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
- विविध कोर्स करने वाले छात्रों को मिलेगा फायदा : सामान्य स्नातक (BA, B.Com, B.Sc) के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स (B.Tech, MBBS, LLB) कर रहे छात्रों को भी योजना का लाभ मिलेगा।
- समावेशी शिक्षा को बढ़ावा : शारीरिक रूप से विकलांग (Physically Disabled) युवा जो समाज के वंचित वर्ग से आते हैं उन्हें इस योजना का फायदा मिलेगा जिससे समावेशी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
- ऑनलाइन प्रक्रिया: इस योजना का फायदा लेने के लिए छात्र घर बैठे Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी : वित्तीय सहायता मिलने से छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी डिग्री आसानी से पूरी कर करेंगे, जिससे भविष्य में उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
ऐसे करें Aadhar Kaushal Scholarship Yojana के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- उसके बाद आपको Apply Now का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।

- इसके बाद अगले पेज में आपको Not Registered Yet ? Create an account के ऑपशन पर क्लिक करना है।

- अगले पेज में आपको अपना Account Create करना है और Sign UP के बटन पर क्लिक करना है।
- अकाउंट बनने के बाद आपको USER NAME और PASSWORD प्राप्त होगा।
- आपको इसकी मदद से लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद अगले पेज में आपको Aadhar Kaushal Scholarship Yojana के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म में आपको मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
- उसके बाद अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
QUICK LINKS
वेबसाइट अप्लाई ऑनलाइन लेटेस्ट स्कीम
PM Yashasvi Scholarship Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
शारीरिक रूप से विकलांग छात्रों को पढ़ाई के लिए मदद पहुंचाने के लिए आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (AHFL) ने आधार कौशल स्कॉलरशिप योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के जरिए छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है ताकि वे आगे की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक तंगी के कर सकें।
