आपको अगर अपना मोबाइल नंबर याद नहीं है तो आप घर बैठे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर चेक कर सकते हैं। आज इस लेख के जरिए मैं आपको बताऊँगा कि Aadhaar Card Se Mobile Number नंबर कैसे चेक किया जाता है?

आधार से चेक करें मोबाइल नंबर
जब आप आधार कार्ड बनाते हैं तो उस समय आपका मोबाइल नंबर मांगा जाता है। पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ये याद नहीं होता कि उन्होंने आधार कार्ड बनवाने के लिए कौन सा Mobile Number दिया था। अगर आप भी आधार बनवाने के बाद अपना मोबाइल नंबर भूल गए हैं तो आप निराश न हों। आप घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर आसानी से पता कर सकते हैं।
ऑनलाइन ऐसे Check Kare Aadhaar Card Se Mobile Number
अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि मेरा मोबाइल नंबर क्या है तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके फॉलो करने हैं जो इस तरह से हैं –
👉 UIDAI वेबसाइट के माध्यम से
- आपको अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर में UIDAI वेबसाइट ओपन करनी है।

- उसके बाद आपको My Aadhaar के सेक्शन में जाना है और Aadhaar Services के बटन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आप Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करें।
- अब आप Verify Mobile Number Select करें।
- इस प्रोसेस के बाद आपको अपना 12-डिजीट आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है।
- फिर आपको Submit पर क्लिक करना है।

- जब आप सबमिट पर क्लिक करेंगे तो आपको पॉप-अप दिखेगा। जिसका मतलब है कि आपका आधार कार्ड मोबाइल से लिंक हुआ है।
- अगर आपको पॉप-अप नहीं दिखता है तो आपको ये मैसेज आएगा – कि Mobile number is not matching with our record । मतलब आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से मैच नहीं है।
👉 TAFCOP Portal के जरिए
- आपको TAFCOP पोर्टल पर जाना है।

- इसके बाद आप मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैपचा कोड भरें।
- उसके बाद Validate Capcha पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेज जाएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में फिल करना है और login कर देना है।

- लॉगिन करने के बाद आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर आपको दिखाई देंगे।
- यहाँ से आप अपना मोबाइल नंबर चेक कर सकते हैं।
👉 Toll Free नंबर के जरिए
- आप अपने मोबाइल नंबर से Toll Free Number 14546 पर कॉल करें।

- इसके बाद कस्टमर अधिकारी आपसे बात करेगा और वह आपसे पुछेगा कि आपको क्या मदद चाहिए।
- अब आपको उन्हें बताना है कि मुझे अपना मोबाइल चेक करना है जो आधार से लिंक है।
- इसके बाद कस्टमर अधिकारी आपसे आधार कार्ड के बारे में जानकारी मांगेगा।
- आपको ये जानकारी उन्हें बतानी है।
- आपके दवारा बताई गई जानकारी के आधार पर अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होगा तो आपको मोबाइल नंबर बता दिया जाएगा।
👉 आधार सेंटर के द्वारा
- आपको अपने मोबाइल नंबर की जाँच करने के लिए आधार सेंटर जाना है।
- इसके बाद आपको आधार सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी को बताना है कि मुझे अपना अपना मोबाइल नंबर चेक करना है।
- अब कर्मचारी के द्वारा आपका आधार नंबर मांगा जाएगा।
- आधार नंबर बताने के बाद अगर आपका मोबाइल आधार से लिंक होगा तो आपको मोबाइल नंबर बता दिया जाएगा।
👉 बैंक के माध्यम से
- आप अपने बैंक में जाएं।
- उसके बाद आप बैंक अधिकारी को बताएं कि मुझे आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करना है।
- अब अधिकारी आपसे कुछ आवश्यक जानकारी मांगेगा।
- जानकारी वेरीफाई करवाने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आपको बता दिया जाएगा।
👉 जन सुविधा सेंटर के जरिए
- आप नजदीकी जन सुविधा सेंटर में जाएं।
- अब आप वहाँ के कर्मचारी को बताएं कि मुझे अपना मोबाइल नंबर पता करना है जो आधार से लिंक है।
- इसके बाद कर्मचारी आपसे आधार कार्ड के बारे में जानकारी मांगेगा।
- आपको ये जानकारी उन्हें बतानी है।
- जानकारी को Verify करवाने के बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपको बता दिया जाएगा।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है कैसे पता करें?
इसके लिए आप UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। फिर आप मेरा आधार” सेक्शन में “आधार सेवाएं” के अंतर्गत “ईमेल/मोबाइल नंबर सत्यापित करें वाले बटन पर क्लिक करें।” उसके बाद आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। ऐसा करने के बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपको दिख जाएगा।
कैसे जानें मेरे आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर हैं?
आप TAFCOP पोर्टल पर जाएं। इसके बाद आप मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP प्राप्त करके आपको अपने आधार से जुड़े सभी मोबाइल नंबरों की सूची दिखाई देगी।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कितने दिन में लिंक होता है?
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने में आमतौर पर 5-7 दिन का समय लग सकता है।
सबसे आसान तरीका क्या है मोबाइल नंबर जानने के बारे में?
इस प्रोसेस के लिए आप UIDAI वेबसाइट पर जा सकते हैं।
” आशा करता हूँ आप इस लेख के माध्यम से ये जान गए होंगे कि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे पता किया जाता है। अगर आपको भी मोबाइल नंबर जानना है तो उसके लिए ये सारा आर्टिकल आपको पढ़ना होगा।”
