उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आमदनी में सुधार लाने के लिए “Makhana Vikas Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए राज्य में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और Registration कैसे होगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

UP मखाना विकास योजना
मखाना के उत्पादन को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने “मखाना विकास योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को धान या अन्य कम मुनाफे वाली पारंपरिक फसलों से हटाकर उच्च मूल्य वाली और अधिक लाभदायक मखाना की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत पर 50% तक का अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जाएगा, जिससे खेती की लागत कम हो सकेगी। मखाना उत्पादन को एक संगठित और लाभदायक कृषि व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जाएगा ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके।
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम किसने लॉन्च की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी किसान स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद मखाना उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी लाना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in/
योजना के तहत मिलेगा प्रशिक्षण
किसानों को मखाना की खेती की आधुनिक तकनीकों, तालाब प्रबंधन, बीज चयन, फसल की कटाई और प्रसंस्करण (Processing) के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर उद्यान विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण मिलने के बाद किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मखाना की खेती करने में सक्षम बनाया जाएगा।
प्रशिक्षण में शामिल किए जाने वाले विषय
- मखाना के लिए उपयुक्त तालाबों का चयन और तैयारी
- उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी और बुवाई की विधि
- मखाना के प्रसंस्करण द्वारा ‘लावा’ बनाने का तरीका
- खाद और उर्वरकों का उपयोग
- फसल को रोगों और कीटों से बचाने के तरीके
- कटाई और कटाई के बाद के प्रबंधन की तकनीकें।
- सिंचाई और जल स्तर का प्रबंधन
प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली आर्थिक मदद
- अनुमानित लागत: योजना के तहत उद्यान विभाग द्वारा मखाना की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर के लिए कुल अनुमानित लागत 80,000 रुपए निर्धारित की गई है।
- अनुदान दर: मखाना विकास योजना के लिए कुल लागत पर सरकार 50% का अनुदान प्रदान करेगी।
- अनुदान की राशि: किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹40,000 की वित्तीय सहायता राशि सीधे प्रदान की जाएगी।
योजना में शामिल जिलें
- लखनऊ,
- वाराणसी,
- गोरखपुर,
- अयोध्या,
- प्रयागराज,
- सीतापुर,
- सुल्तानपुर,
- प्रतापगढ़,
- जौनपुर,
- गाजीपुर,
- बस्ती,
- संतकबीर नगर,
- सिद्धार्थ नगर,
- बलिया,
- कुशीनगर,
- महाराजगंज,
- मिर्जापुर,
- बरेली।
स्कीम के फायदे (Benefits)
- खेती का विविधीकरण : यह योजना किसानों को पारंपरिक फसल चक्र से हटकर एक नई और फायदेमंद फसल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
- उत्पादन में बढ़ोतरी : राज्य के उन 18 जिलों में मखाना की खेती का विस्तार किया जाएगा, जहां पर जलभराव वाले क्षेत्र और अनुकूल जलवायु उपलब्ध है।
- प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण सुविधा : मखाना उत्पादन की आधुनिक तकनीकों पर किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
- आर्थिक विकास : किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत पर 50% तक का अनुदान (सब्सिडी) दिया जाता है, ताकि खेती की लागत कम हो सके और मुनाफा बढ़ सके।
- मूल्य संवर्धन: प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।
- रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी : मखाना की खेती से स्थानीय स्तर पर खेत मजदूरों और प्रसंस्करण इकाइयों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
- आय को बढ़ाना: इस योजना से किसानों की आमदनी में सुधार आएगा।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- रैयत किसान और गैर-रैयत किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदनकर्ता के पास खेती करने योग्य भूमि होनी चाहिए।
जरूरी कागजात (Important Documents)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि से संबंधित दस्तावेज़
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
How to Apply Uttar Pradesh Makhana Vikas Yojana 2026
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको होम पेज में “Makhana Vikas Yojana” का लिंक दिखाई देगा।
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
IMPORTANT LINKS
वेबसाइट अप्लाई ऑनलाइन लेटेस्ट स्कीम
Amrit Dhara Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मखाना विकास योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के जरिए किसानों को मखाना की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
