गरीब परिवारों के कल्याण के लिए भारत सरकार ने “Balika Samridhi Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा ग्रहण करने तक आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। इस स्कीम का फायदा कैसे प्राप्त करें और रजिस्ट्रेशन कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

बालिका समृद्धि योजना (BSY)
आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए “बालिका समृद्धि योजना” को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार में बालिका के जन्म पर और उन्हें शिक्षा पूरी करने तक आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। सरकार की तरफ से बेटी के जन्म पर 500/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके बाद कन्या को 10 वीं कक्षा पास करने तक हर साल एक निश्चित राशि मिलती है। बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर ही बैंक दवारा राशि को निकाला जा सकेगा। 15 अगस्त 1997 को या उसके बाद जन्म लेने वाली बेटियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगीं।
स्कीम परिचय
योजना किसके द्वारा शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थी गरीब परिवारों की बालिकाएं स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा जन्म से लेकर पढ़ाई करने तक आर्थिक मदद प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://icds.gov.in/en/about-us
योजना के तहत मिलने वाली मदद
बालिका समृद्धि योजना के तहत 2 तरह की आर्थिक सहायता आवेदनकर्ता को दी जाती है – जन्म के समय एकमुश्त अनुदान और शिक्षा के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति।
I. जन्म के समय अनुदान
बेटी के जन्म पर उसकी माँ को मिलेगी 500 रुपए की एकमुश्त अनुदान राशि।
II. शिक्षा के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति
यह छात्रवृत्ति लड़की को पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक उसकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रदान की जाती है –
कक्षा सहायता राशि (वार्षिक) I - III (1 से 3 तक) 300 रुपए IV (चौथी) 500 रुपए V (पाँचवी) 600 रुपए VI (छठी) 700 रुपए VII (सातंवी) 800 रुपए VIII (आठवीं) 800 रुपए IX - X (नौवीं और दसवीं) 1000 रूपए
III. परिपक्वता लाभ
लड़की 18 वर्ष की होने पर और अविवाहिता रहने की स्थिति में, उसे जमा की गई छात्रवृत्ति की कुल राशि और उस पर अर्जित ब्याज दिया जाएगा।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को देश का नागरिक होना चाहिए।
- लाभार्थी कन्या होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।
- 15 अगस्त 1997 या उसके बाद जन्म लेने वाली कन्याएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।
- एक परिवार की केवल 2 बेटियों योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- शैक्षिक प्रोत्साहन पाने के लिए, लड़की का स्कूल में नामांकित होना जरूरी है।
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- माता पिता का पहचान पत्र
- स्थायी प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
उद्देश्य (Objective)
- बालिकाओं के प्रति परिवार और समुदाय के नकारात्मक दृष्टिकोण को बदलना,
- कन्याओं के नामांकन और पढ़ाई में सुधार करना,
- लड़कियों को विवाह की उम्र तक उचित देखभाल सुनिश्चित करना
- बालिकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
फायदे (Benefits)
- बेटी के जन्म पर आर्थिक मदद: लड़की के जन्म पर, उसकी माँ को ₹500 का अनुदान दिया जाता है।
- शिक्षा को बढ़ावा देना: इस योजना से गरीब परिवारों की कन्याओं को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदद मिलेगी।
- शिक्षा के स्कॉलरशिप: कक्षा-I से लेकर 10 वीं कक्षा तक लड़की को वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। यह स्कॉलरशिप राशि ₹300 से ₹1,000 तक निर्धारित होगी जो कक्षा के अनुसार आवेदनकर्ता को दी जाएगी।
- बाल विवाह पर लगेगी रोक: इस योजना से बाल विवाह पर लगाम लगाई जाएगी।
- वित्तीय सुरक्षा: लड़की के 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर, उसे छात्रवृत्ति और उस पर अर्जित ब्याज की राशि मिलेगी, उसके लिए कन्या अविवाहित होनी चाहिए।
- महिला सशकितकरण को बढ़ावा देना : यह योजना लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
- सकारात्मक सोच में बदलाव: इस योजना से समाज और परिवारों के दृष्टिकोण में बदलाव लाया जाएगा, ताकि वे लड़कियों के जन्म को बोझ के बजाय एक अवसर के रूप में देखा जा सके।
ऐसे करें Balika Samridhi Yojana 2026 के लिए पंजीकरण
इस योजना के लिए आवेदन आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य विभाग कार्यालयों में जाकर किया जा सकता है –
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको आंगनवाड़ी केंद्र से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- उसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको मांगे जाने वाले दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
- सारी प्रोसेस के बाद आपको ये फॉर्म आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर जमा करवा देना है।
शहरी क्षेत्रों के लिए
- शहरों में रहने वाले नागरिक को योजना का फॉर्म अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको ये फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना है।
- उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
- फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको इसे स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है।
PM MUDRA Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
देश में कन्याओं को लड़कों की भांति बराबर के अधिकार देने के लिए केंद्र सरकार ने बालिका समृद्धि योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की कन्याओं को जन्म से लेकर 10 वीं कक्षा पास करने पर आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
