Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Vishesh Swasthya Sahayata Scheme

Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2026 : कैसे करें Registration

Posted on February 12, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने के लिए “Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र नागरिकों की बीमारियों के इलाज के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का फायदा और आवेदन कैसे करें उसके लिए आप ये पूरा लेख पढ़ें। 

Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana

विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना

नागरिकों को दुर्लभ और गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु छत्तीसगढ़ सरकार ने “विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार एवं असहाय लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सहायता पहुंचाई जाएगी। जिसमें से पात्र परिवारों को दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए ₹25 लाख तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी और राज्य में स्वस्थ वातावरण व उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जो अपने नागरिकों को इतनी बड़ी राशि स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रदान कर रहा है। इस योजना से पात्र नागरिक अपनी बीमारी का इलाज बिना किसी आर्थिक तंगी के आसानी से करवा सकेंगे। 

Scheme Information

योजना का नाम

Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने लॉन्च की

छत्तीसगढ़ सरकार ने

किसे मिलेगा फायदा

राज्य के नागरिकों को

मिलने वाला फायदा

बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://dkbssy.cg.nic.in/mvssy/index.aspx

योजना के तहत कवर की जाने वाली बीमारियाँ

  1. लिवर प्रत्यारोपण
  2. किडनी प्रत्यारोपण
  3. फेफडों का प्रत्यारोपण
  4. हृदय व फेफडों प्रत्यारोपण
  5. हृदय रोग
  6. हीमोफीलिया 
  7. कैंसर 
  8. एप्लास्टिक अनीमिया 
  9. काॅक्लीयर इम्प्लांट 
  10. एसिड अटैक विक्टिम्स 
  11. विभिन्न प्रकार के rare diseases (जिनका इलाज राज्य की अन्य योजनाओं में उपलब्ध ना हो) 

उद्देश्य (Objective)

राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाया जाएगा ताकि पात्र नागरिक राज्य एवं राज्य के बाहर के पंजीकृत चिकित्सालयों में बीमारियों का उपचार अच्छे से करवा सकेंगे।  

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  • योजना का लाभ किसी भी उम्र के व्यक्ति उठा सकते हैं। 
  • वे बीमारियां जो वर्तमान समय में स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं में शामिल नहीं हैं, उन्‍हें भी मुख्‍यमंत्री विशेष स्‍वास्‍थ्‍य योजना के तहत कवर किया जाएगा। 

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • अंत्योदय या BPL राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर 

फायदे (Benefits)

  1. वित्तिय सहायता प्रदान करना – पात्र परिवारों को दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम ₹25 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  2. उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल –  इस योजना से राज्य के लोगों को असाधारण और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में मदद मिलती है जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 
  3. आर्थिक बोझ को कम करना – राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी जिससे वे अपनी बीमारी का इलाज बिना किसी आर्थिक तंगी के करवा सकेंगे। 
  4. राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना – इस योजना से प्रदेश के पात्र नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा। 
  5. योजना का विस्तार – नागरिकों को निशुल्क स्वास्थय सेवा मिलने से राज्य के हर जिले में इस योजना का विस्तार होगा। 
  6. कमजोर परिवारों पर फोकस – आर्थिक रुप से कमजोर परिवार गंभीर बीमारियों का इलाज पात्र अस्पतालों में करवा सकेंगे। जिससे इन परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना के तहत मदद पहुंचाई जाएगी। 

How to Apply Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2026

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Vishesh Swasthya Sahayata

  • उसके बाद अगले पेज में होम पेज खुलेगा। 
  • इस पेज में आपको Documents के सेक्शन में जाना होगा। 
  • उसके बाद आपको MVSSY New Application Form वाले लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब अगले पेज में आवेदन फॉर्म PDF में ओपन होगा। 

Vishesh Swasthya Sahayata form

  • आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना है और इसका प्रिन्ट आउट लेना है।
  • फिर आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है। 
  • फॉर्म भरने के बाद आपको इसे सबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है। 

Important Links 

ऑफिशियल वेबसाइट

Click Here

रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Click Here

लेटेस्ट योजनाएँ

Click Here

CG Gaudham Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


निष्कर्ष 

राज्य एवं राज्य के बाहर पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्र नागरिकों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुई है विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना। इस योजना के जरिए नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है, ताकि वे आर्थिक खर्चे से बचे रहें। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lakhpati Bitiya Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Dr. Bhimrao Ambedkar Dalit Adivasi Udyam Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, Registration प्रोसेस
  • Himachal Gopal Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, अभी करें Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme