Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Mukhyamantri Kanyadan Yojana

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form

Posted on February 15, 2026

राजस्थान सरकार ने आर्थिक रुप से कमजोर बेटियों के विवाह के लिए Mukhyamantri Kanyadan Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र कन्याओं को शादी के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाती है। कैसे उठाएं इस स्कीम का फायदा और पंजीकरण कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख अंत तक पढ़ना होगा। 

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana

क्या है राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना?

कमजोर परिवारों की बेटियों, विधवाओं और विशेष योग्यजन महिलाओं को शादी के लिए मदद पहुंचाने हेतु राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र बेटियों के विवाह के लिए सरकार द्वारा अधिकतम 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। लाभार्थियों को ये सहायता राशि उनके बैंक खाते में DBT मोड के जरिए भेजी जाएगी। इस राशि की मदद से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उनकी बेटियों के विवाह के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

Scheme Information

योजना

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

राजस्थान सरकार द्वारा

लाभार्थी

आर्थिक रुप से कमजोर बालिकाएं

स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा

शादी के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन और ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://sje.rajasthan.gov.in/

योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली मदद 

  1. 51,000 रुपए : गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियों को शादी के लिए 51000 रुपए की मदद प्रदान की जाएगी। 
  2. 41,000 रुपए : अन्य वर्गों (ओबीसी और सामान्य) के बीपीएल परिवारों की बेटियों को शादी के लिए 41000 रुपए की आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी। 
  3. 21,000 रुपए : विधवा महिलाओं की बेटियों, विशेष योग्यजन महिलाओं और पालनहार योजना के लाभार्थियों को 21000 रुपए की राशि दी जाएगी। 
  4. अतिरिक्त प्रोत्साहन: अगर बेटी 10वीं पास है तो उसे ₹10,000 और स्नातक है तो उसे 20,000 रुपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

उद्देश्य (Objective)

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी शादी धूमधाम से की जा सके।  

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • बीपीएल परिवार, अंत्योदय परिवार और आस्था कार्डधारक परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  • योजना का लाभ विधवा महिलाएं, विशेष योग्यजन व्यक्ति, और पालनहार योजना के लाभार्थी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों को भी इस स्कीम का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • विवाह के समय कन्या की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए आर्थिक सहायता आवेदनकर्ता को एक बार ही प्रदान की जाएगी। 

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. बैंक खाते का विवरण
  6. कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  7. वर का आयु प्रमाण पत्र
  8. विवाह प्रमाण पत्र
  9. शिक्षा का प्रमाण (अगर बेटी 10वीं या स्नातक पास है तो अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के लिए शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र जरूरी होगा)
  10. बीपीएल श्रेणी के लिए (बीपीएल राशन कार्ड)
  11. विशेष योग्यजन के लिए (विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, जिसमें 40% या अधिक की निःशक्तता का उल्लेख हो)
  12. विधवा महिला के लिए (पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र)

फायदे (Benefits)

  1. योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता। 
  2. ये सहायता राशि 21000 से लेकर 51000 रुपए तक निर्धारित की गई है। 
  3. इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीपीएल परिवारों, निराश्रित और विधवा महिलाओं के साथ-साथ अन्य कमजोर वर्गों की बेटियों को प्रदान की जाएगी। 
  4. ये योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी, ताकि आर्थिक कारणों से लड़कियों को शादी से वंचित न रहना पड़े।
  5. आवेदन की अवधि को 6 महीने से बढ़ाकर 1 साल कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकें।

How to Apply Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026

इस योजना के लिए आपको 2 तरह से आवेदन करना है – ऑनलाइन या ऑफलाइन। 

अप्लाई ऑनलाइन 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • उसके बाद आपको होम पेज में Mukhyamantri Kanyadan Yojana का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। 
  • फिर आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। 

ऑफलाइन पंजीकरण 

  • आप सबसे पहले सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग कार्यालय में जाएं। 
  • वहाँ से आप Kanyadan Yojanaa का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। 
  • अब आप इस फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करें और मांगे जाने वाले दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करें। 
  • उसके बाद आप ये फॉर्म सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग कार्यालय में जाकर जमा करवा दें। 

Quick Links 

Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Yojana

Click Here

Balika Durasth Shiksha Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


निष्कर्ष 

बालिकाओं को शादी के लिए मदद पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार ने लॉन्च की है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना। इस योजना के द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर कन्याओं को शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि उनकी शादी के लिए पैसे की कमी न हो। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mukhyamantri Swavalamban Yojana : ऑनलाइन आवेदन, MMSY Registration Form
  • Himachal Green Panchayat Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Jharkhand Pashudhan Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form
  • Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form
  • Mukhyamantri Pratigya Yojana : आर्थिक सहायता 6000 रुपए, Apply कैसे करें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme