हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए “Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और पंजीकरण कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख अंत तक पढ़ना होगा।

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना
युवाओं को खुद का व्यवसाय चलाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50% तक की सब्सिडी दी जाती है। जिसमें से महिलाओं को आयु वर्ग में 5 साल की विशेष छूट मिलती है।राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के लिए सरकार बैंकों से 60 लाख रुपये तक का ऋण दिलाती है। इस ऋण का भुगतान आवेदनकर्ताओं को 3 साल से लेकर 7 साल के बीच में करना होगा। इस योजना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए 30 निवेश उपदान की सुविधा मिलती है।
Scheme Information
योजना किसने शुरू की हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी युवा नागरिक स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://rgssy.com/
योजना के चरण
A.) ई-टैक्सी के लिए प्रोत्साहन (पहला चरण)
- युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50% तक की सब्सिडी दी जाती है।
- टैक्सियों को 5 साल की अवधि के लिए सरकारी विभागों से जोड़ा जाएगा।
- लाभार्थी प्रति माह ₹50,000 से ₹60,000 की आय प्राप्त कर सकेंगे।
B.) सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए मिलेगा प्रोत्साहन (दूसरा चरण)
- युवाओं को अपनी जमीन पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
- इससे उन्हें 25 साल तक आय का एक स्थिर स्रोत प्राप्त होगा।
- सरकार 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक की क्षमता वाले संयंत्र लगाने पर मदद प्रदान करेगी।
उद्देश्य (Objective)
प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है ताकि लाभार्थी ई-टैक्सी खरीदकर अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें। जिससे प्रदेश से बेरोजगारी की समस्या दूर होगी।
फायदे (Benefits)
- इस योजना के तहत ई-टैक्सी के लिए पात्र युवाओं को 50 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जाएगा।
- खरीदी गई ई-टैक्सी को सरकारी विभागों के साथ संबद्ध किया जाता है, जिससे लाभार्थियों को प्रति माह सरकार द्वारा ई-टैक्सी के अनुसार 50 से 60 हजार रुपये दिए जाते हैं।
- इस योजना से युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
- युवाओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।
- इस स्कीम का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के वैध ड्राईविंग लाइसेंसधारक और पात्र आयु सीमा वाले युवाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
- योजना के अंतर्गत मंडी जिले में अब तक लगभग 21 लाख 74 हजार रुपए का उपदान लाभार्थियों को प्रदान किया जा चुका है।
- इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से वातावरण स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- लाभार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।
- आवेदनकर्ता 12वीं पास होना चाहिए।
- आवेदक के पास कम से कम 7 साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- लाभार्थी को खरीदी गई ई-टैक्सी स्वयं चलानी होगी।
- परिवार में केवल एक व्यक्ति ही इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक के पास सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि होनी चाहिए।
- लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
- बैंक खाता पासबुक
- प्रस्तावित परियोजना रिपोर्ट
- ई-वाहन से संबंधित दस्तावेज़
- ड्राइविंग लाइसेंस
- भूमि संबंधी दस्तावेज़
- रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड
- स्व-घोषणा पत्र
How to Apply Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Yojana 2026
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- इसके बाद होम पेज में आपको Apply New का ऑपशन दिखाई देगा। आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।

- उसके बाद अगले पेज में आपको Click Here To Register के ऑपशन पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको Register बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको User Name और Password प्राप्त होगा। आपको इसकी मदद से लॉगिन करनी है।
- उसके बाद आपके सामने Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Yojana का Application form ओपन हो जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में जरूरी जानकारी भरनी है और मांगे जाने वाले दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
Quick Links
Official Website Apply Online Latest Yojana
Swaran Jayanti Ashraya Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
युवाओ को स्वरोजगार के लिए मदद पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने लॉन्च की है राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना। इस योजना के माध्यम से युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए बैंकों से ऋण दिया जाता है ताकि युवा नागरिक ई-टैक्सी की मदद से स्वरोजगार शुरू कर सकें। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
