Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Krishi Yantrikaran Scheme

Bihar Krishi Yantrikaran Yojana 2026 : कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगी 90% तक सब्सिडी, जानें Registration Process

Posted on February 10, 2026

बिहार सरकार ने किसानों की आय में सुधार लाने के लिए Krishi Yantrikaran Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों को खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है। कैसे उठाएं कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ और रजिस्ट्रेशन कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

Bihar Krishi Yantrikaran Yojana

बिहार कृषि यंत्रीकरण योजना 2026

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार सरकार ने कृषि यंत्रीकरण योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 91 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों को खरीदने पर 40% से लेकर 90% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सब्सिडी राशि किसानों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस योजना से किसानों को सस्ते में आधुनिक कृषि उपकरण मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल खेती कार्यों के लिए किया जा सकेगा। इसके साथ ही आधुनिक उपकरणों के उपयोग से उत्पादकता और दक्षता में सुधार आएगा। 

Scheme Information

योजना का नाम

Bihar Krishi Yantrikaran Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने लॉन्च की

बिहार सरकार द्वारा

लाभार्थी

राज्य के किसान

फायदा

आधुनिक कृषि यंत्रों को खरीदने के लिए अधिकतम 90% तक की सब्सिडी प्रदान करना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन

वेबसाइट

https://farmech.bihar.gov.in/

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए। 
  • किसान के पास खेती करने योग्य भूमि होनी चाहिए। 

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र 
  3. किसान पंजीकरण संख्या
  4. भूमि से संबंधित दस्तावेज
  5. बैंक खाता पासबुक
  6. पासपोर्ट साइज फोटो 
  7. ई मेल आईडी
  8. मोबाइल नंबर 

फायदे (Benefits)

  1. कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी : इस योजना से किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 90% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 
  2. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT): सब्सिडी की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
  3. उत्पादकता में बढ़ोतरी: इस योजना से आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे कि – ट्रैक्टर, थ्रेशर, रीपर, और सीड ड्रिल के उपयोग से खेती का काम तेज़ी से किया जा सकेगा, जिससे कृषि उत्पादकता मे बढ़ोतरी होगी।
  4. कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना: कृषि यंत्रीकरण योजना से कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) और कृषि मशीनरी बैंक स्थापित किए जाएंगे, जिससे किसानों को उपकरण किराए पर आसानी से मिल सकेंगे। 
  5. सारा काम मशीनी होगा : आधुनिक कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से किसान खेती का काम बिना किसी मेहनत के आसानी से कर सकेंगे जिससे उनका समय बचेगा। 
  6. बेहतर फसल प्रबंधन: आधुनिक उपकरणों से समय पर बुवाई, कटाई और सिंचाई जैसे काम करना सुलभ हो जाएगा, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार आएगा।
  7. रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी : कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि यंत्र बैंकों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगें।
  8. पर्यावरण की रक्षा : यह योजना फसल अवशेष प्रबंधन के लिए भी मशीनों पर सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे खेतों में पराली जलाने की समस्या कम होगी और पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकेगा। 
  9. महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता: इस योजना में महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। 

उद्देश्य (Objective)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों को खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो सकें। 

आवेदन करने की तिथि

06 अक्टूबर 2025

आवेदन भरने की अंतिम तिथि

31 अक्टूबर 2025

How to Apply Bihar Krishi Yantrikaran Yojana 2026

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

Krishi Yantrikaran

  • उसके बाद आपको “Apply for SMAM आवेदन खुला है” के ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद नए पेज में आपको पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है और Get Registration Detail के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

Krishi Yantrikaran Bihar

  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है और मांगे जाने वाले दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। 
  • फिर आपको अंत में Submit के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद आपको एप्लीकेशन स्लिप डाउनलोड करनी है और उसका प्रिंटआउट निकाल लेना है। 

Important Links 

ऑफिशियल वेबसाइट

Click Here

ऑनलाइन आवेदन

Click Here

लेटेस्ट योजना

Click Here

Bihar Sukar Vikas Palan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


निष्कर्ष 

बिहार सरकार ने लॉन्च की है कृषि यंत्रीकरण योजना। इस योजना के जरिए किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है ताकि किसान कम समय में अपने खेतों में खेती कर सकें। इससे किसानों के खेती पर होने वाले खर्च को कम करने में मदद मिलेगी। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • Delhi Collateral Free Loan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 : ऑनलाइन कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form
  • Delhi Karmayogi Awas Yojana : ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme