पंजाब सरकार ने बिजली कटौती की समस्या से छुटकारा पाने के लिए Roshan Punjab Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। कैसे उठाएं इस योजना का फायदा और आवेदन कैसे करें उसके बारे में आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

रोशन पंजाब योजना 2026
लोगों की बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए पंजाब सरकर ने रोशन पंजाब योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में 24 घंटे निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे हर गांव और शहर में बिना किसी रुकावट के बिजली पहुंचाई जाएगी। इस योजना से पंजाब में न तो कोई फैक्ट्री बिजली के अभाव में रुकेगी और न ही कोई किसान अंधेरे में रहेगा। प्रत्येक घर को 24 घंटे सस्ती दरों पर बिजली मिलती रहेगी। इस योजना से अब पंजाब का हर घर, हर खेत और हर उद्योग वास्तव में रोशन होगा।
स्कीम परिचय
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को पंजाब राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ राज्य के सभी वर्ग के नागरिक उठा सकेंगे।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बिजली कनेक्शन नंबर
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
फायदे (Benefits)
- बिजली की कटौती से राहत : इस योजना से लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी, जिससे रात के समय लोग बिना किसी परेशानी के काम कर सकेंगे।
- 24 घंटे बिजली मिलेगी – इस योजना से 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे पंजाब का हर कौना रोशन होगा।
- उद्योगों का होगा विकास: उद्योगों को लगातार बिजली मिलने से उत्पादन मे बढ़ोतरी होगी, इससे उनका आर्थिक विकास तेजी से होगा।
- किसानों को मिलेगा फायदा : किसानों को 24 घंटे बिजली मिलने से वे अपने कृषि कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
- रात के समय में बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे – बिजली की उपलब्धता होने से स्कूलों, कॉलेजों या किसी भी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चे रात के समय में अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे।
- बुनियादी ढाँचों का विकास : इस योजना के लिए सरकार ने ₹5,000 करोड़ का निवेश किया है, जिससे ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों और अन्य बुनियादी ढाँचों का विकास किया जाएगा।
- जीवन स्तर को बेहतर बनाना : बिजली की उपलब्धता होने से लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनेगा।
उद्देश्य (Objective)
पंजाब के सभी नागरिकों, किसानों और उद्योगों को 24 घंटे और निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि राज्य में बिजली क्षेत्र में सुधार लाया जा सके।
How to Apply Roshan Punjab Yojana 2026
संपूर्ण बिजली प्रणाली को सशक्त बनाने और हर गांव या शहर में बिना किसी रुकावट के बिजली पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार रोशन पंजाब योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को जल्द शुरू करेगी। जिसके लिए आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद ही आवेदक योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकेंगे।
Important Links
Website Apply Online/ Registration Form Latest Yojana
Jiska Khet Uski Ret Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
बिजली कटौती में कमी लाने के लिए पंजाब सरकार ने लॉन्च की है रोशन पंजाब योजना। इस योजना का मकसद राज्य में बिजली के क्षेत्र में सुधार लाना है। इसके साथ ही सभी घरों, खेतों और उद्योगों को 24 घंटे और निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

