बिहार सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए Strawberry Vikas Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। आज हम आपको इस लेख के जरिए स्ट्रॉबेरी विकास योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।

बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना 2026
किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार ने स्ट्रॉबेरी विकास योजना को शुरू किया है। ये योजना बिहार के कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री बागवानी योजना” का एक हिस्सा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करने पर सब्सिडी दी जाती है। स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट और महंगी फल फसल है, जिसे आमतौर पर ठंडे प्रदेशों में उगाया जाता है। लेकिन अब बिहार में भी इस फल की खेती करना शुरू कर दिया गया है जिसका यही कारण है कि अब इस राज्य के किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करके अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।
Scheme Information
योजना किसने शुरू की बिहार सरकार दवारा लाभार्थी किसान स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/
योजना के जरिए मिलने वाली सब्सिडी
- सरकार स्ट्रॉबेरी की खेती करने पर किसानों को 40% तक की सब्सिडी देती है। जिसके लिए प्रति हेक्टेयर खेती के लिए अनुमानित लागत ₹7,56,000 है, जिस पर ₹3,36,000 तक की सब्सिडी किसानों को दी जाती है।
- इसके अलावा किसानों को स्ट्रॉबेरी की पैकेजिंग के लिए लगने वाले डिब्बों पर भी 40% की सब्सिडी मिलती है।
स्ट्रॉबेरी विकास योजना में शामिल जिलें
इस योजना के लिए स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए राज्य के कई जिलों का चयन किया गया है, ये जिलें हैं –
- बांका,
- लखीसराय,
- औरंगाबाद,
- बेगूसराय,
- भागलपुर,
- गया,
- मुजफ्फरपुर,
- नालंदा,
- पटना,
- पूर्णियां,
- समस्तीपुर
- वैशाली।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी किसान होना चाहिए।
- किसान की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता को बिहार सरकार के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए महिला किसानों की 30% भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- खेत से संबंधित दस्तावेज
- भूमि की जानकारी (खसरा नंबर आदि)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
उद्देश्य (Objective)
किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करके अधिक मुनाफा मिले।
फायदे (Benefits)
- किसानों की आमदनी को बढ़ाना: इस योजना से स्ट्रॉबेरी की फसल की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
- सब्सिडी लाभ : किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए सब्सिडी दी जाती है। ये राशि किसानों के बैंक खाते में सीधे जमा की जाती है।
- कम समय में होगी अच्छी पैदावार: स्ट्रॉबेरी की फसल कम समय में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को कम समय में ही मुनाफा मिलने लगता है।
- कृषि विविधीकरण: यह योजना किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर बागवानी फसलों की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, जिससे कृषि विविधता में सुधार आता है।
- महिला सशकितकरण को मिलेगा बढ़ावा – इस योजना में 30% महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलता है।
- रोज़गार के अवसर में बढ़ोतरी : स्ट्रॉबेरी की खेती से जुड़े कार्यों से स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर पैदा होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कैसे करें Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- अब आप Schemes के सेक्शन में जाएं।
- उसके बाद आपको फल से सम्बंधित योजना वाले ऑपशन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद नए पेज में आपको स्ट्रॉबेरी विकास योजना (राज्य योजना) के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको जरूरी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने हैं और आवेदन के लिए आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब नए पेज में आपको आवेदक का प्रकार और किसान DBT पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है।

- फिर आपको विवरण प्राप्त करें ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Apply के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रोसेस के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
Quick Links
Official Website Apply Online Latest Yojana
Bihar Papita Vikas Yojana के बारे में ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
बिहार सरकार ने किसानों की आमदनी में सुधार लाने के लिए स्ट्रॉबेरी विकास योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है, ताकि किसान स्ट्रॉबेरी की खेती से होने वाले फायदे प्राप्त कर सकें।
