Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Train Mai Khana Order

कैसे करें Train Mai Khana Order : खाना ऑर्डर करने के तरीके

Posted on February 4, 2026

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आप वहां पर बैठे-बैठे ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं क्योंकि ये सुविधा भारतीय रेल विभाग ने यात्रियों के लिए खास तौर पर शुरू की है। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप किसी भी ट्रेन में बैठकर अपनी पसंद का खाना Order कर सकते हैं?

 Train Mai Khana Order

Train Mai Khana Order Kare

आपके लिए बहुत काम की खबर है अगर आप ट्रेन में यात्रा करते हैं तो भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खाना ऑर्डर करने की व्यवस्था Start की है। जिसके जरिए आपको ट्रेन स्टेशन से खाना लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपनी पसंद का खाना ट्रेन से बुक कर सकते हैं। इसके बाद आपका ऑर्डर आपकी सीट नंबर पर पहुंचा दिया जाएगा। ट्रेन में खाना ऑनलाइन ऑर्डर करने की व्यवस्था भारत के सभी ट्रेनों में उपलब्ध होगी। भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतरीन ऑनलाइन फूड ऑर्डर और डिलीवरी सेवाएं दे रहा है जो आपके स्वादिष्ट खाने को सेफ पैकेजिंग के साथ आपकी सीट पर ही सीधे डिलीवर करता है, ताकि यात्रियों को खाना मँगवाने के लिए अधिक पैसे खर्च न करने पड़े। 

कैसे पहुंचता है ट्रेन में खाना? 

ट्रेन में ऑनलाइन खाना पहुंचाने के लिए आप IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा या फूड डिलीवरी ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं, जहाँ आपको अपनी ट्रेन और बोर्डिंग स्टेशन के बारे में जानकारी देनी होती है। उसके बाद मनचाहा खाना आपकी सीट पर डिलीवर किया जाता है। ये प्रोसेस काफी सरल है जिसका इस्तेमाल आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई कर रहा है। अगर आपको भी ट्रेन में काफी घंटों तक सफर करना पड़ रहा है तो आप ट्रेन से ऑनलाइन खाना मँगवा सकते हैं।

ट्रेन में खाना मँगवाने के बारे में जरूरी जानकारी 

  1. खाना ऑर्डर करते समय आप अपना PNR नंबर अच्छे से दर्ज करें।​
  2. अच्छा खाना मँगवाने के लिए आप FSSAI प्रमाणित रेस्तरां से ही ऑर्डर करें।​
  3. ट्रेन में Veg से लेकर Non-Veg का खाना अपनी पसंद के अनुसार ऑर्डर किया जा सकता है।
  4. ऑर्डर की पुष्टि होने पर और डिलीवरी विवरण के लिए आप अपने मोबाइल पर SMS की जांच जरूर करें।
  5. खाना ऑर्डर करने पर आपको अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होता है।

इन स्टेप को फॉलो करके करें Train Mai Online Khana Order

ट्रेन में खाना ऑनलाइन मँगवाने के लिए आपको नीचे दिए गए तरीके अपनाने होंगे जो इस तरह से हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

👉 IRCTC ई-कैटरिंग वेबसाइट के जरिए

  • सबसे पहले आप IRCTC eCatering की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।​

IRCTC

  • उसके बाद आप अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें।​
  • अब आप ड्रॉप डाउन मेनू से Station का चुनाव करें।​

IRCTC Food order

  • इसके बाद आपके सामने सभी Restaurant की लिस्ट आएगी।​ 

IRCTC Food order list

  • आपको इस लिस्ट में अपनी पसंद के खाने का चुनाव करना है।​
  • उसके बाद आपको ऑर्डर करना है।IRCTC Food order pay
  • इस प्रोसेस के बाद आप ऑनलाइन भुगतान या Cash On Delivery का विकल्प चुन सकते हैं। ​
  • इतना करने के बाद आपको एक डिलीवरी कोड प्रदान किया जाएगा जिसे आपको खाना डिलीवर करते समय शेयर करना है।​

👉 Food on track Mobile App द्वारा

  • आप अपने स्मार्टफोन पर ‘Food on Track’ Application Download करें।​

IRCTC app

  • इसके बाद आप इस एप्लीकेशन को ओपन करें।​

IRCTC Food app

  • अब अगले पेज में आप PNR Number दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।​

IRCTC Food application

  • उसके बाद आपको Trading Food Items में अपने भोजन के विकल्पों में से किसी एक का चयन करना है।​

IRCTC app Food order

  • इस प्रोसेस के बाद आपको अपने ऑर्डर की पुष्टि करनी है।

IRCTC app Food order kre

  • फिर आपको ऑनलाइन भुगतान या कैश ऑन डिलीवरी विकल्प का चुनाव करना है। ​
  • ऐसा करने के बाद आपका ऑर्डर आपकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा। ​

👉 फोन के जरिए 

  • सबसे पहले आप अपने फोन में IRCTC की हेल्पलाइन नंबर 1323 डायल करें और कॉल करें।​

mobile se order

  • उसके बाद आपको अपने PNR Number और भोजन की पसंद की जानकारी दर्ज करनी है।
  • अब आपको ऑर्डर की पुष्टि करनी है और भुगतान का विकल्प चुन लेना है।
  • इस तरह से आप फोन के जरिए भी अपनी पसंद का ऑर्डर बुक कर सकते हैं।

👉 ZoopIndia वेबसाइट के माध्यम से

  • आप वेबसाइट ओपन करें।

zoop

  • इसके बाद आप PNR Number दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप उपलब्ध रेस्तरां में से अपनी पसंद का “travel khana in train” विकल्प का चुनाव करें।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन भुगतान या कैश ऑन डिलीवरी के विकल्प का चुनाव करना है।
  • जब आप इस प्रोसेस को करेंगे तो आपका भोजन आपकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा।

👉 RailRestro के द्वारा 

  • सबसे पहले आप RailRestro ऐप या वेबसाइट पर जाएं।

railrastro online food order

  • उसके बाद आप आपको पीएनआर नंबर या ट्रेन नंबर डालें और तिथि दर्ज करें। इसके बाद आप Order Now के बटन पर क्लिक करें।

railrastro order

  • फिर आपको hygienic Food on Train के सकेशन में जाकर अपना खाना चुनना है।

railrastro food order

  • अब आप Oder Now बटन पर क्लिक करें।
  • फिर आप ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी से भुगतान कर दें।

👉 रेल यात्री ऐप के जरिए

  • आप RailYatri ऐप ओपन करें।

railyatri

  • उसके बाद आप “Food On Train” विकल्प का चुनाव करें।

railyatri order

  • अब आप ट्रेन नंबर या पीएनआर नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद Date डालें।
  • फिर आप Boarding Station का चुनाव करें।
  • उसके बाद order Now बटन पर क्लिक करें।

railyatri Food order

  • अब आप खाना लिस्ट में अपनी पसंद का खाना चुनें।
  • अंत में आप भुगतान करें।
  • उसके बाद ऑर्डर कनफर्म करने के लिए ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें।
ऑनलाइन खाना ट्रेन में मँगवाने पर मिलने वाले फायदे 

ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जिसका विवरण इस तरह से है –

#1. मनपसंद खाना ऑर्डर करने की सुविधा

आप ट्रेन में बैठे-बैठे अपनी पसंद के रेस्टोरेंट से विभिन्न प्रकार के व्यंजन का चुनाव कर सकते हैं।

#2. समय की होगी बचत

आपको अब स्टेशन में जाकर फूड स्टॉल से खाना लाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आपका खाना ऑर्डर करने के बाद आपकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा। इससे आपका समय बचेगा।

#3. ऑनलाइन सुविधा

आप ट्रेन में सफर करते समय विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे कि IRCTC eCatering, RailMitra, Zomato और ixigo के माध्यम से खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

#4. आरामदायक यात्रा

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर आप अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

#5. निशुल्क डिलीवरी सुविधा

आपको खाना ऑर्डर करने पर डिलीवरी चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

#6. अच्छा और स्वादिष्ट खाना

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने से आपको अच्छा और स्वादिष्ट खाना मिलेगा। 


” इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ये सारी जानकारी स्टेप वाय स्टेप मिल गई होगी कि किसी भी ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे ऑर्डर किया जाता है। खाना ऑर्डर करने के तरीके मैनें आपको विस्तार से बता दिए हैं।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Corporate Mitra Yojana : कैसे करें ऑनलाइन Registration
  • Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 : पात्रता, लाभ, Registration ऑनलाइन करें
  • Vishwakarma Yuva Udyami Protsahan Yojana : ऋण राशि 2 करोड़, Registration Online
  • Roshan Punjab Yojana 2026 : घर बैठे करें ऑनलाइन Registration
  • Haryana Ujjwal Drishti Yojana : आंखों की जाँच के बाद निःशुल्क चश्मे प्रदान करेगी सरकार, Registration प्रक्रिया

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme