दिल्ली सरकार ने दिव्यांगों के लिए “Vishesh Vitya Sahayata Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए दिव्यांगजनों को दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

विशेष वित्तीय सहायता योजना
दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू की है “विशेष वित्तीय सहायता योजना”। इस योजना के अंतर्गत उच्च सहयोग की आवश्यकता वाले पात्र दिव्यांगजनों को प्रतिमाह 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इन दिव्यांगों को दी जाने वाली सहायता राशी उनके बैंक खाते में DBT मोड के जरिए भेजी जाएगी। इस योजना से उन व्यक्तियों और उनके परिजनों को सहयोग मिलेगा, जो दिव्यांगता के कारण आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। यह राशि दिव्यांगजनों की जरूरतों और उनकी देखभाल में मदद करने के लिए दी जाएगी, जिसमें देखभाल करने वाले सहायक (केयरटेकर) का खर्च, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, सहायक उपकरण और अन्य जरूरी सेवाएं शामिल होंगी।
स्कीम परिचय
योजना का नाम किसके द्वारा लॉन्च की गई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लाभार्थी दिव्यांग व्यकित फायदा 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/
योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी दिव्यांग होना चाहिए।
- आवेदक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता का बैंक खाता आधार से लिंक किया होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
उद्देश्य (Objective)
उच्च सहयोग की श्रेणी में आने वाले पात्र दिव्यांगों के परिजनों या देखभाल करने वालों को सरकार की तरफ से सहायता राशि प्रदान करना है, ताकि दिव्यांगजनों और उनके परिवारों को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सके। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
फायदे (Benefits)
- आर्थिक सहायता प्रदान करना: दिव्यांगजनों की देखभाल करने वालों को सरकार की तरफ से 6000 रुपए मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- बैंक हस्तांतरण: लाभार्थियों को दी जाने वाली ₹6,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- उपकरण खरीदने में मिलेगी मदद: योजना के जरिए मिलने वाली धनराशि से फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श और सहायक उपकरणों जैसे आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
- आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा: इस योजना से दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
- समाज में मिलेगा सम्मान: इस योजना से दिव्यांगजनों और उनके परिवारों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर बनेगा।
- आवेदन प्रक्रिया: योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण होने से लाभार्थी को आवेदन करने में आसानी होगी।
How to Apply Vishesh Vitya Sahayata Yojana 2026
- सबसे पहले आप e-district Portal पर जाएं।
- अब आप होम पेज में “Vishesh Vitya Sahayata Yojana” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज में आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है और मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- फिर आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी आवेदन को प्रक्रिया में लाएंगे और संबंधित आकलन बोर्ड द्वारा सत्यापन कराया जाएगा।
- इस प्रोसेस के बाद आपके बैंक खाते में योजना की राशि (6000 रुपए) जमा कर दी जाएगी।
Important Links
Official Website Apply Online Latest Schemes
Delhi Ayushman Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
“दिव्यांगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने विशेष वित्तीय सहायता योजना को लॉन्च किया है। इस योजना का मकसद दिव्यांगों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है ताकि उन्हें स्कीम का फायदा लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।”

