Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Kanya Saksharta Protsahan Yojana

MP Kanya Saksharta Protsahan Yojana 2025 : आर्थिक सहायता 3000 रुपए, Online Apply

Posted on September 9, 2025

मध्य प्रदेश सरकार ने बालिकाओं के लिए ” Kanya Saksharta Protsahan Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए लाभार्थी कन्याओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। किन बालिकाओं को इस योजना का मिलेगा फायदा और पंजीकरण कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

MP Kanya Saksharta Protsahan Yojana

मध्य प्रदेश कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना

बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने “कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की अनुसूचित जाति की लड़कियां जिन्होंने 10वीं कक्षा पास करके 11वीं कक्षा में एडमिशन लिया है तो उन्हें सरकार की तरफ से सालाना 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ये सहायता राशि पात्र लड़की के बैंक खाते में सीधे जमा की जाएगी। इस योजना से कन्याओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद मिलेगी ताकि उन्हे शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। 

स्कीम परिचय 

योजना का नाम

MP Kanya Saksharta Protsahan Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा

किसके लिए

अनुसूचित जाति की बालिकाएं

फायदा

3000 रुपए की सहायता राशि सालाना प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://shikshaportal.mp.gov.in/

योजना का उद्देश्य (Objective)

अनुसूचित जाति की कन्याओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि प्रदेश में कन्या शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। 

फायदे (Benefits)

  1. 10वीं कक्षा पास करके 11वीं में एडमिशन लेने वाली अनुसूचित जाति की बालिकाओं को सरकार की तरफ से 3000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 
  2. सहायता राशि का वितरण लाभार्थी कन्या के बैंक खाते में DBT मोड के जरिए किया जाएगा। 
  3. इस योजना से पात्र बालिकाओं को बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी करने में मदद मिलेगी। 
  4. कन्याओं को इस योजना से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 
  5. बिना भेदभाव के पात्र बालिकाओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी। 
  6. इस योजना से कन्या शिक्षा में होने वाले खर्च को कम करने में मदद मिलेगी। 

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • लाभार्थी छात्रा होनी चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति की बालिकाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी। 
  • लाभार्थी द्वारा 10 की परीक्षा पास की होनी चाहिए और उसके द्वारा 11 वीं में एडमिशन लिया होना चाहिए। 
  • कन्या के माता-पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए। 
  • बालिका का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। 

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. समग्र ID
  3. मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. पिछली कक्षा का मार्कशीट
  7. बैंक अकाउंट विवरण या पासबुक
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. पंजीकृत मोबाइल नंबर 

How to Apply MP Kanya Saksharta Protsahan Yojana

इस योजना के लिए आपको ऑनलाइन मोड के जरिए पंजीकरण करना होगा –

रजिस्ट्रेशन करें 

  • सबसे पहले आपको Madhya Pradesh Shiksha Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।

Kanya Saksharta Protsahan

  • इसके बाद आपको eKYC पर क्लिक करना है।

Kanya Saksharta Protsahan scheme

  • अब अगले पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है और OTP प्राप्त करें के बटन पर क्लिक कर देना है।

Kanya Saksharta Protsahan mp

  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर OTP भेजा जाएगा जिसे आपको Verify करना है। 

Kanya Saksharta Protsahan online

  • उसके बाद नए पेज में आपको समग्र ID और कैप्चा कोड डालकर विधार्थी की जानकारी देखें बटन पर क्लिक करना है।

MP Kanya Saksharta Protsahan

  • इस प्रोसेस के बाद आवेदनकर्ता का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, स्कूल जैसी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसके बाद आपको eKYC करें पर क्लिक करना है। फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और OTP प्राप्त करना है।

MP Kanya Saksharta Protsahan Yojana

  • OTP दर्ज करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको सारी जानकारी ध्यान से पढ़नी है और Submit पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह से आपके द्वारा पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण कर दिया जाएगा। 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें 

  • पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा। 

Kanya Saksharta Protsahan Yojana login

  • इसकी मदद से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • अब नए पेज में आपको “Kanya Saksharta Protsahan Yojana” के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको नाम, पिता का नाम, समग्र ID, आधार नंबर और बैंक अकाउंट विवरण जैसी जानकारियाँ दर्ज करनी हैं। 
  • फिर आपको अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं। 
  • सभी जानकारी भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके द्वारा योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा। 

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Mukhyamantri Swarojgar Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष

“आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को पढ़ाई के लिए मदद पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना को लॉन्च किया है। इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति की बालिकाओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना है ताकि उन्हें शिक्षित व सशक्त बनाया जा सके। ”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Maharashtra Berojgari Bhatta Yojana 2025 : ऑनलाइन Registration, एप्लीकेशन फॉर्म
  • Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2025 : रजिस्ट्रेशन, Application Form
  • ऑनलाइन Fastag Annual Pass Apply कैसे करें : जानें पूरी प्रोसेस
  • Free Hand Pump Yojana : आर्थिक सहायता 15000 रुपए, Registration ऑनलाइन
  • ऑनलाइन कैसे भरें Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission Form : आइए जानें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2025 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme