Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Phonepe History ko delete kare

कैसे डिलीट करें Phonepe History : आइए जानें

Posted on July 21, 2025

फोन पे का इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन में हर कोई करता है। आप इसके जरिए डिजिटल भुगतान से लेकर अन्य सेवाएं प्राप्त करते हैं। अगर आप Phonepe History को डिलीट करना चाहते हैं तो ये विकल्प भी आपके लिए उपलब्ध है। आज इस लेख के द्वारा हम आपको फोन पे हिस्ट्री को डिलीट करना सिखाएंगे।  

Phonepe History delete kare

क्या है Phonepe ?

फोनपे एक डिजिटल पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है, जिसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है। इसकी स्थापना दिसम्बर 2015 में समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने की थी। यह एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जो 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप्लीकेशन को आप Google Play Store से आसानी से Download कर सकते हैं। 

फोन पे ट्रांजेक्शन हिस्ट्री 

मोबाइल फोन में Phonepe एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने पर जब आप लेन देन करते हैं तो इसे ट्रांजेक्शन हिस्ट्री कहते हैं। इसमें समय, राशि और लेन-देन का सारा विवरण शामिल होता है। आप इस विवरण के जरिए किए गए सभी लेन देन के रिकॉर्ड को मोबाइल फोन या वेबसाइट के द्वारा चेक कर सकते हैं।

कैसे देखें फोन पे History ?

फोन पे हिस्ट्री देखने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Step 1 – आप अपने फ़ोन में Phonepe app को ओपन करें।

Phonepe History

Step 2 – इसके बाद आपको History के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Phonepe ki History

Step 3 – अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपके द्वारा लेन देन के बारे में सारा रिकॉर्ड होगा।

check Phonepe History

Step 4 – आप यहाँ से ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं।

इन स्टेप को फॉलो करके Phonepe History Delete करें

अगर आप फोन पे हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए तरीके अपनाने होंगे जो इस तरह से हैं –

👉 मोबाइल फोन के जरिए 

  • आप अपने मोबाइल फोन में Phonepe App ओपन करें

Phonepe open

  • उसके बाद आप Login करें।
  • अब आप होम पेज में आ जाएंगे।

Phonepe history check

  • यहाँ पर आपको history का ऑप्शन मिलेगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Phonepe history dekhe

  • अब अगले पेज में आपके द्वारा किए गए सारे लेनदेन की हिस्ट्री आपको दिख जाएगी।
  • यहाँ से आप जिस भी ट्रांजेक्शन को डिलीट करना चाहते हैं आपको उसे सलेक्ट करना है।

delete kare Phonepe history

  • इसके बाद आपके द्वारा सलेक्ट की गई transaction से सम्बंधित सारी डिटेल्स खुल जाएगी।

delete Phonepe history

  • इस प्रोसेस के बाद आपको Contact Phonepe Support का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको Selected transaction से सम्बंधित एक ticket raise करना होगा।

deleted Phonepe history

  • अब आपको एक संदेश टाइप करना है जिसमें लिखा जाना चाहिए  कि आप अपना लेनदेन रिकॉर्ड डिलीट करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर – “Dear Sir, I want to remove the transaction history for my personal reasons.”
  • इसके बाद आपको इस मैसेज को send कर देना है। इसके बाद आपकी ticket raise हो जाएगी।
  • इतना करने के बाद फोनपे सपोर्ट पुष्टि के लिए आपसे Contact करेगा।
  • अब आपको ट्रांजेशन को डिलीट करने के बारे में बताना है कि मेरे द्वारा किए गए रिकॉर्ड को डिलीट किया जाए।
  • इसके बाद आपकी transaction history डिलीट हो जाएगी।

👉 वेबसाइट द्वारा 

  • आपको PhonePe वेबसाइट पर जाना है।

website Phonepe

  • इसके बाद आपको लॉग इन करनी है।

website Phonepe delete

  • अब आपको होमपेज में Contact Us tab का विकल्प मिलेगा आपको इसे सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको Support team से संपर्क करना है।

website se Phonepe delete

  • अब आपको कारण बताना है कि आप PhonePe History को क्यों हटाना चाहते हैं।
  • इसके बाद Support team 24 घंटे के अंदर अनुरोध पर कार्रवाई करेगी और फोन पे हिस्ट्री delete कर दी जाएगी।

👉 कैसे छुपाए फ़ोन पे में हिस्ट्री?

  • सबसे पहले आप अपने फ़ोन में Phonepe App ओपन करें।
  • उसके बाद आप History page में जाएं।

Phonepe filter

  • यहाँ पर आपको एक फ़िल्टर का ऑप्शन मिलेगा।

Phonepe specific filter

  • आपको इस पर क्लिक करके specific month के फ़िल्टर को अप्लाई करना है। 

specific filter Phonepe

  • अब आपके सामने केवल उस महीने की transaction history ही ओपन होगी।
  • बाकि सारी हिस्ट्री खुद छिप जाएगी।
फोन पे ऐप पर मिलने वाली सेवाएं

इस एप्लीकेशन के जरिए आप नीचे दी गई सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं –

1. मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान करना

आवेदक इस ऐप के जरिए मोबाइल नंबर रिचार्ज, बिजली, पानी, गैस, इंटरनेट, डीटीएच आदि के बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

2. UPI के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करना

आप कभी भी किसी भी समय ऑनलाइन द्वारा UPI ID पर पैसे भेज सकते हैं या उन्हें प्राप्त कर सकते हैं।

3. निवेश करने के लिए

PhonePe के माध्यम से म्यूचुअल फंड, सोना और बीमा जैसी चीजों में निवेश आसानी से किया जा सकता है।

4. लोन लेने के लिए

आप इस ऐप के द्वारा पर्सनल लोन या बिजनेस लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

5. ऑनलाइन शॉपिंग करना

फोन पे के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन स्टोर से online शॉपिंग की जा सकती है।

6. यात्रा और मनोरंजन के लिए

इस एप्लीकेशन के जरिए बस, ट्रेन, फ्लाइट टिकट ऑनलाइन बुक की जा सकती है। इसके साथ ही आप मूवी टिकट भी बुक कर सकते हैं।

7. UPI International

आपको UPI के माध्यम से विदेशों में पैसे भेजने की सुविधा भी मिलती है।

8. PhonePe Firecracker Insurance

आप फोन पे की मदद से दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले नुकसान के लिए बीमा भी प्राप्त कर सकते हैं।

9. अकाउंट एग्रीगेटर सर्विस के लिए

आपको बैंक स्टेटमेंट, बीमा पॉलिसी और टैक्स फाइलिंग जैसी वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रूप से शेयर करने की सुविधा भी इस एप्लीकेशन के जरिए मिलती है।

10. PhonePe Earn

यहाँ पर आपको रेफरल प्रोग्राम और सर्वे में भाग लेकर पैसे कमाने का मौका भी मिलता है।

11. फोन पे वॉलेट

आप इस एप्लीकेशन के जरिए पैसे जमा करने और उसे अपने हिसाब से खर्च कर सकते हैं।

12. गिफ्ट कार्ड

इतना ही नहीं इस ऐप की मदद से आप गिफ्ट कार्ड खरीद सकते हैं और उन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।

13. ग्राहक सेवा 24 घंटे उपलब्ध 

फोन पे पर आपको 24 घंटे ग्राहक सेवा प्रदान करवाई जाती है। 


” इस लेख के जरिए आप ये जान गए होंगे कि मोबाइल फोन या वेबसाइट के द्वारा फोन पे हिस्ट्री को कैसे हटाया जाता है। मैनें आपको इस लेख के जरिए स्टेप वाय स्टेप सारी जानकारी अच्छे से बता दी है।” 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bihar Diesel Anudan Yojana 2025 : अनुदान राशि 2250 रुपए, जल्द करें Apply
  • घर बैठे कैसे Check Kare Gas Subsidy : आइए जानें
  • उत्तर प्रदेश School Bhatta Yojana : छात्रों को मिलेगा 6000 रुपए परिवहन भत्ता, जानें आवेदन प्रक्रिया
  • SBI बैंक में Online PPF Account कैसे खुलवाएं, Complete Guide
  • ऑनलाइन Passport Number Se Visa Kaise Check Kare : पूरी जानकारी

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2025 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme