Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Bihar Draft Voter List

Bihar Draft Voter List 2025 : ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम Online कैसे चेक करें

Posted on August 2, 2025

बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। जो भी नागरिक इस लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो उनके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Draft Voter List 2025 Online चेक करने और Download करने की पूरी प्रोसेस बताएंगे।

Draft Voter List

बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2025 

मतदाताओं के लिए बिहार सरकार ने ये सुनिश्चित किया है कि केवल पात्र मतदाता ही आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बाद 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को जारी किया है। यह लिस्ट उन सभी मतदाताओं के लिए है, जिन्होंने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरा था।

अगर आपने ये प्रपत्र भरा है, तो आप Bihar Draft Voter List 2025 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची (30 सितंबर 2025) में शामिल नहीं होगा। जिसके लिए आप वोट नहीं दे सकते हैं। इसलिए आपको समय रहते अपनी स्थिति की जाँच करना और उसमें आवश्यक सुधार करना महत्वपूर्ण होगा।

Draft Voter List के बारे में जानकारी 

आर्टिकल का नाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची 2025

विभाग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार

प्रकाशन की तिथि

1 अगस्त 2025 (सभी जिलों के लिए)

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

ceoelection.bihar.gov.in

ड्राफ्ट वोटर सूची – मुख्य बिंदु 

  1. बिहार के 7.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने एन्युमरेशन फॉर्म भरा है। जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल है जो कि, यह अभूतपूर्व भागीदारी है।
  2. 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 के दौरान कोई भी मतदाता या राजनीतिक दल संबंधित ERO (इलेक्ट्रोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) के समक्ष योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने और अयोग्य मतदाताओं का नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज कर सकता है ।
  3. सभी पात्र मतदाताओं से सूचित किया जाता है कि वे सूची में अपना नाम जांचें, और यदि नाम नहीं है तो अपना नाम जुड़वाने के लिए फ़ॉर्म-6 के साथ घोषणापत्र (Declaration Form) भरकर जमा करवाएं ।
  4. युवा मतदाता, जो 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष के हो चुके हैं, उन सभी को भी फ़ॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहिए।
  5. SIR के अनुसार, प्रारूप सूची से कोई भी नाम हटाने से पहले संबंधित ERO/AERO को सुनवाई का मौक़ा देकर लिखित आदेश जारी करने होंगे। जिनके ऊपर DM तथा CEO अपील सुन सकेंगे।

Important Dates 

गणना प्रपत्र भरने की तिथि

25 जून - 26 जुलाई 2025

मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि

1 अगस्त 2025

दावे और आपत्तियों की अवधि

1 सितंबर 2025

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

30 सितंबर 2025

बिहार ड्राफ्ट वोटर सूची के लिए पात्रता 

  1. आवेदक को बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  2. लाभार्थी की आयु 18 वर्ष या इससे ज्यादा होनी चाहिए। 
  3. गणना प्रपत्र भरने वाले लाभार्थी अपने मत का उपयोग कर सकते हैं। 

ड्राफ्ट मतदाता सूची के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड, वोटर आईडी या सरकारी/स्थानीय निकाय द्वारा जारी कोई भी दस्तावेज।
  • 2003 के बाद पंजीकृत मतदाताओं के लिए जन्म तिथि या पता प्रमाण।
  •  बिजली बिल या राशन कार्ड ।
  • केंद्रीय/राज्य सरकार या PSU कर्मचारी/पेंशनभोगी कर्मचारियों के लिए PPO प्रमाण। 

Bihar Draft Voter List 2025 Online Check

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

Draft Voter List

  • उसके बाद आपको Current Update के सेक्शन में जाना है। 
  • यहाँ पर आपको “Draft & Final Electoral Roll w.r.t. 01.01.2025” के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा। 

Draft Voter List check

  • इस पेज में आपको State, District, Assembly Constituency, Language, ROLL Type सलेक्ट करना है। 
  • उसके बाद आपको Capcha Code भरना है। 
  • फिर आपको Download SIR Draft Roll For Full AC के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद अगले पेज में आपके सामने Bihar SIR Draft Roll 2025 की लिस्ट खुल जाएगी। 

Draft Voter List check online

  • इस लिस्ट में आपको Download का ऑपशन मिलेगा। 
  • आपको इस ऑपशन पर क्लिक करके लिस्ट को Download कर लेना है। 
  • डाउनलोड होने के बाद आपको PDF खोलना है और Ctrl+F दबाकर अपना नाम सर्च करना है।
  • इसके बाद आपका नाम और मतदाता के बारे में सारी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए 

  • आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब आपको मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना है। 

bihar Draft Voter List

  • इसके बाद अगले पेज में एक फॉर्म खुलेगा। 
  • इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है। 
  • फिर आपको देखें बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद आप मतदाता सूची में अपना नाम देख सकेंगे। 

 लंबित गणना प्रपत्रों की सूची कैसे देखें 

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • उसके बाद आपको लंबित गणना प्रपत्रों (Pending Enumeration Form) की सूची वाले लिंक पर क्लिक करना है। 

bihar Draft Voter List download

  • इसके बाद अगले पेज में आपके सामने लंबित गणना प्रपत्रों की लिस्ट ओपन होगी। 
  • आपको इस लिस्ट में अपने क्षेत्र का नाम सलेक्ट करना है। 
  • उसके बाद आपको Download के ऑपशन पर क्लिक करके ये सूची डाउनलोड कर लेनी है। 

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Bihar Diesel Anudan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम चेक कैसे करें?

इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट (https://ceoelection.bihar.gov.in/) पर जाकर “Draft & Final Electoral Roll w.r.t. 01.01.2025″ के लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें। उसके बाद नए पेज में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आप अपना नाम देख सकेंगे।  

🧐 Bihar Draft Voter List में नाम न होने पर क्या करें?

आपको 1 सितंबर 2025 तक फॉर्म 6 या फॉर्म 8 भरकर जमा करना है। इसके लिए आप अपने BLO या जिला निर्वाचन कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।


निष्कर्ष  

“बिहार में मतदाता प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2025 जारी की गई है। इस लिस्ट में जिन नागरिकों का नाम होगा उन्हें ही वोट डालने का अधिकार होगा। इसलिए आप वेबसाइट पर जाकर Draft Voter List में अपना नाम चेक करें।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bihar Draft Voter List 2025 : ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम Online कैसे चेक करें
  • Bihar Diesel Anudan Yojana 2025 : अनुदान राशि 2250 रुपए, जल्द करें Apply
  • घर बैठे कैसे Check Kare Gas Subsidy : आइए जानें
  • उत्तर प्रदेश School Bhatta Yojana : छात्रों को मिलेगा 6000 रुपए परिवहन भत्ता, जानें आवेदन प्रक्रिया
  • SBI बैंक में Online PPF Account कैसे खुलवाएं, Complete Guide

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2025 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme