उत्तराखंड सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों के लिए Antyodaya Free Gas Refill Scheme की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए लाभार्थियों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। आज इस लेख के माध्यम से इस स्कीम के बारे में जानकारी और आवेदन कैसे किया जाएगा इसके बारे में आपको विस्तार से बताया जाएगा।
अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना
फ्री में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अंत्योदय गैस रिफिल योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में 03 गैस सिलेंडर रिफिल करने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रदान की जाती है। राज्य में इस समय 1.84 लाख अन्त्योदय कार्डधारक परिवार इस योजना से जुड़े हुए हैं, जिनमें से लगभग 10 लाख लोगों को निशुल्क सिलेंडर रिफिल करवाने का लाभ मिल रहा है। गैस रिफिल योजना लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। जहाँ पर इस योजना का लाभ अंत्योदय कार्डधारकों को शत-प्रतिशत प्रदान किया जाता है।
Scheme Information
योजना | |
लॉन्च की गई | उत्तराखंड सराकर द्वारा |
किसके लिए | अंत्योदय कार्ड धारक परिवार |
स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा | गैस सिलेंडर रिफिल करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
ऑफिशयल वेबसाइट | https://fcs.uk.gov.in/ |
उद्देश्य (Objective)
राज्य के अंत्योदय परिवारों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए सरकार द्वारा धनराशि DBT मोड के जरिए उनके बैंक खाते में जमा करना है ताकि लाभार्थियों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
स्कीम के फायदे
- योजना के जरिए अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को साल में 03 गैस सिलिंडर रिफिल निशुल्क मे प्रदान किए जाएंगे।
- गैस सिलेंडर भरवाने की धनराशि उपभोक्ता के खाते में DBT के माध्यम से ऑयल कम्पनी द्वारा हस्तानान्तरित की जाएगी।
- प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को 04-04 माह के अन्तराल पर इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
- अगर उपभोक्ता 04 महीने में सिलेण्डर रिफिल नहीं करवाता है तो 04 माह में उसका एक निःशुल्क कोटा समाप्त (लैप्स) हो जाएगा।
- ऐसे अन्त्योदय राशन कार्डधारक जिनके पास अभी गैस कनैक्शन नहीं है उन्हें सबसे पहले नया गैस कनैक्शन प्राप्त करना होगा। उसके बाद ही उन्हें निःशुल्क गैस रिफिल का लाभ प्राप्त होगा।
- राज्य में 10 लाख पात्र लाभार्थी इस स्कीम का फायदा ले रहे हैं।
योजना के लिए पात्रता-मानदंड
- आवेदक को उतराखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- अंत्योदय परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदनकर्ता के पास गैस कनेक्शन होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- अन्त्योदय राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- स्थायी पता
- बैंक खाता विवरण
- गैस कनैक्शन के अभिलेख
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नम्बर
Antyodaya Free Gas Refill Yojana Registration
इस स्कीम का लाभ आवेदक द्वारा 2 तरह से प्राप्त किया जा सकता है – ऑनलाइन और ऑफलाइन।
Online Apply
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको Scheme के सेक्शन में जाना है और Antyodaya Free Gas Refill Scheme वाले ऑपशन पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, बैंक डिटेल्स, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियाँ दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको मांगे जाने वाले दस्तवाजे Upload करने हैं।
- फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद गैस सिलेंडर रिफिल करने के लिए डीबीटी के माध्यम से आपके खाते में धनराशि जमा कर दी जाएगी।
Offline Registration
- आपको नजदीकी गैस एंजेसी मे जाना होगा।
- उसके बाद आपको वहाँ से Antyodaya Free Gas Refill Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म मे सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और फॉर्म के साथ लगने वाले आवश्यक दस्तावेज अटैच करने हैं।
- अब आपको ये फॉर्म जमा करवा देना है।
- सारी प्रोसेस होने के बाद अधिकारी द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
- जब ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो आपके बैंक खाते में गैस सिलेंडर रिफिल के लिए धनराशि DBT मोड के जरिए भेज दी जाएगी।
Important Links
Official Website | |
Apply | |
Latest Schemes |
Alpsankhyak Medhavi Balika Protsahan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
अंत्योदय गैस रिफिल योजना क्या है?
ये योजना अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई गई है। जिसके जरिए इन परिवारों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
लाभार्थी कितने सिलेंडर फ्री में भरवा सकते हैं?
आवेदक साल में 03 गैस सिलिंडर निशुल्क में भरवा सकते हैं।
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?
आवेदनकर्ता अंत्योदय गैस रिफिल योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
“अंत्योदय परिवारों को गैस भरवाने के लिए आर्थिक सहायता देने हेतु उत्तराखंड सरकार ने अंत्योदय गैस रिफिल योजना लॉन्च की है। जिसका मकसद अंत्योदय परिवारों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है।“