Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Mukhyamantri Yuva Udyami

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2026 : पात्रता, लाभ, Registration प्रोसेस

Posted on January 19, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए Mukhyamantri Yuva Udyami Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए युवाओं को उद्यम शुरू करने के लिए ऋण राशि प्रदान की जाती है ताकि वे अपनी इच्छा से कोई भी व्यवसाय कर सकें। आज इस लेख के माध्यम से इस स्कीम के बारे में विस्तार से बात की जाएगी। 

Yuva Udyami Yojana

उत्तर प्रदेश युवा उद्यमी योजना

युवाओं को व्यवसाय के लिए सहायता प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने युवा उद्यमी योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए तक का ऋण बिना गारंटी व ब्याज के दिया जाता है। ऋण चुकता करने की अवधि 3 से 7 वर्ष (राशि के आधार पर) निर्धारित की गई है। लोन की अदायगी करने के बाद युवा दोबारा से ऋण ले सकेंगे। इस सुविधा से युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए किसी तरह की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

स्कीम परिचय

योजना

युवा उद्यमी योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसके द्वारा शुरू की गई

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

लाभार्थी

राज्य के युवा नागरिक

मिलने वाला फायदा

व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए तक का ऋण प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://msme.up.gov.in/login/registration_login

उद्देश्य (Objective)

बेरोजगारी दर में कमी लाने के लिए 10 वर्षों में प्रदेश के 10 लाख युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए ऋण बिना गारंटी व ब्याज के प्रदान करना है, ताकि बेरोजगार युवाओं को योजना से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके। 

किन बैंकों से मिलेगा ऋण 

  • राष्ट्रीयकृत बैंक,
  • अनुसूचित बैंक,
  • ग्रामीण बैंक,
  • आरबीआई द्वारा अनुमोदित अन्य वित्तीय संस्थाएँ 

योजना के लिए पात्रता-मानदंड 

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  2. बेरोजगार या रोजगार की तलाश करने वाले युवा नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  3. लाभार्थी की आयु  21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  4. आवेदनकर्त की शैक्षिक योग्यता कम से कम 8 वीं या 10 वीं होनी चाहिए।
  5. आवेदक के पास व्यवसाय शुरू करने के लिए बिजनेस प्लान होना चाहिए।
  6. लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

युवा उद्यमी योजना के लिए जरूर दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • स्थायी पता 
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज 
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 

UP युवा उद्यमी योजना के फायदे 

  1. युवाओ को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन बिना गारंटी और बिना ब्याज के दिया जाएगा। 
  2. ऋण राशि आवेदक के बैंक खाते में DBT मोड के जरिए जमा की जाएगी। 
  3. अगर लाभार्थी समय पर ऋण राशि का भुगतान करते हैं तो वे दोबारा से ऋण ले सकते हैं। 
  4. इस योजना से राज्य में स्वरोजगार के अवसर में बढ़ोतरी होगी। 
  5. 10 वर्षों में प्रदेश के 10 लाख युवाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

How to Apply Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

Yuva Udyami Yojana

  • इसके बाद आपको New User Registration के ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 

Yuva Udyami Yojana UP

  • इस फॉर्म में आपको Scheme का नाम चुनना है।  
  • उसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और Validate बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। जिसे आपको OTP box में दर्ज करना है और Verify बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रोसेस के बाद आपकी सारी डिटेल्स आ जाएगी। जैसे कि आपका नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि। 
  • इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, Sector, industry, District का चयन करना है और कैपचा कोड भरना है। 
  • फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 

Yuva Udyami Yojana Uttar Pradesh

  • इसके बाद आपको OK बटन पर क्लिक करना है। 

Yuva Udyami

  • इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपको User Name और Password प्राप्त होगा। 
  • आपको इसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है। 
  • लॉगिन करने के बाद अगल पेज में Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • इस फॉर्म में आपको व्यकितगत विवरण, परियोजना का विवरण, बैंक खाता विवरण जैसी जानकारी दर्ज करनी है। 
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह से आप ऑनलाइन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे। 

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति वाले सेक्शन में जाना है। 

application Status

  • अब आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी है। 
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन की स्थिति जानें वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो अगले पेज में स्टेटस से संबंधित जानकारी आपको मिल जाएगी। 

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Application Status

Click Here

Latest Schemes

Click Here

UP Escort Allowance Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 युवा उद्यमी योजना का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के 18 से 40 वर्ष की आयु के युवा नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। 

🧐 इस योजना के जरिए सरकार कितना लोन देती है?

स्वरोजगार शुरू करने के लिए युवाओं को 25 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाता है। 

🧐 Yuva Udyami Yojana के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा? 

इस योजना के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट (https://msme.up.gov.in/login/registration_login) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


निष्कर्ष  

“उत्तर प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार दिलाने के लिए युवा उद्यमी योजना लॉन्च की गई है। जिसके द्वारा पात्र युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण दिया जाता है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Uttar Pradesh CM Yuva Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Registration Form
  • Bihar Dairy Farming Yojana 2026 : सब्सिडी 75% , ऐसे करें Online Apply
  • Mukhyamantri Vishwakarma Samman Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Jan Paryatan Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Amrit Dhara Yojana : गाय पालने पर सरकार देगी 10 लाख रुपए का ऋण, Online Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme