Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Indira Gandhi Sukh Suraksha

Indira Gandhi Sukh Suraksha Yojana : बीपीएल परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें आवेदन प्रोसेस

Posted on January 18, 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों को आर्थिक समाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए Indira Gandhi Sukh Suraksha Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए BPL परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आज इस लेख के माध्यम से योजना के बारे में बिस्तार से बात की जाएगी। 

Indira Gandhi Sukh Suraksha Scheme

इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना

बेटियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली बेटियों को 25000 रुपये की राशि बीमा कंपनी में जमा की जाएगी। बेटियां इस राशि को 18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के मध्य अपनी इच्छा से जब चाहें निकाल सकेंगी। इस स्कीम का फायदा एक परिवार से 2 बालिकाएं उठा सकती हैं।

इसके साथ ही बेटी के माता-पिता को भी प्रति अभिभावक 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर का लाभ मिलेगा। इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना राज्य के सभी जिलों में लागु की जाएगी ताकि पात्रता के आधार पर लाभार्थी योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि का उपयोग अपने जीवन में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए कर सकें।  

स्कीम परिचय 

योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना

लॉन्च की गई

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा

लाभार्थी

BPL परिवारों की बालिकाएं और उनके माता-पिता

फायदा

बेटी के जन्म पर 25000 रुपये की राशि बीमा कंपनी में जमा करना और माता-पिता को 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर का लाभ।

आवेदन प्रोसेस

ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

http://www.esomsa.hp.gov.in/

उद्देश्य (Objective)

भ्रूण हत्या को रोकने, बेटियों को बेटों की तरह बराबर का दर्जा दिलाने और लोगों की बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच में सुधार लाना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है ताकि समाज में बेटियों को इज्जत की भावना से देखा जाए। 

योजना के लिए पात्रता-मानदंड

  1. आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  2. BPL परिवार से संबंधित बालिकाएं योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी। 
  3. एक परिवार की 2 बालिकाएं इस स्कीम का लाभ ले सकती हैं। 
  4. बेटियों के माता-पिता को भी योजना के दायर में लाया जाएगा। 

फायदे (Benefits)

  1. बेटियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना – योजना के जरिए गरीबी रेखा (BPL) से नीचे आने वाले परिवारों की 2 बेटियों को 25,000 रूपए की राशि जन्म के समय बीमा कंपनी में जमा की जाएगी।
  2. माता -पिता के लिए जीवन बीमा – माता-पिता को प्रति अभिभावक 2 लाख का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा।
  3. परिपक्वता का लाभ – योजना के अंतर्गत जमा की गई राशि को बेटियाँ 18 और 27 वर्ष की आयु के बीच अपनी इच्छा के अनुसार निकाल सकेंगी। इस राशि को शिक्षा, स्वरोजगार या विवाह के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता -पिता की पहचान प्रमाण (जीवन बीमा के लिए)
  • बोनाफाइड प्रमाणपत्र
  • राशन कार्ड 
  • बीपीएल प्रमाणपत्र या बीपीएल परिवार की स्थिति का प्रमाण
  • बैंक खाता विवरण (लाभ प्राप्त करने के लिए)
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

How to Apply Indira Gandhi Sukh Suraksha Yojana

  • सबसे पहले आपको जिला कल्याण ऑफिस या तहसील कल्याण कार्यालय में जाना होगा। 
  • वहाँ से आपको Indira Gandhi Sukh Suraksha Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी। 
  • फिर आपको आवेदन पत्र में सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करनी हैं। 
  • इसके बाद आपको ये फॉर्म जिला कल्याण ऑफिस या तहसील कल्याण कार्यालय में जमा करवा देना है। 
  • इस प्रोसेस के बाद आपके आवेदन पत्र की जाँच की जाएगी। 
  • अगर फॉर्म में आपके द्वारा सारी जानकारी सही से भरी गई है तो योजना के अंतर्गत राशि बीमा कंपनी को जमा कर दी जाएगी। जिसका इस्तेमाल आप 18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के उपरांत अपनी इच्छा से कर सकेंगे। 

Important Links 

Official Website

Click here

Registration

Offline

Latest Schemes

Click Here

Rajiv Gandhi Van Samvardhan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना कौन से परिवारों के लिए शुरू की गई है?

BPL परिवारों के लिए। 

🧐 इस योजना के जरिए आर्थिक मदद कितनी मिलती है?

बेटी के जन्म पर 25000 रुपये की राशि बीमा कंपनी में जमा की जाती है और बेटी के माता-पिता को प्रति अभिभावक 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर का लाभ दिया जाता है। 

🧐 एक परिवार से कितनी बालिकाएं योजना का लाभ ले सकती हैं? 

अधिकतम 2 बालिकाएं। 

🧐 इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इसके लिए आप जिला कल्याण ऑफिस या तहसील कल्याण कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


निष्कर्ष  

“हिमाचल प्रदेश की बालिकाओं के हितों की रक्षा के लिए और BPL परिवारों को आर्थिक सहयोग देने के लिए इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना लागु की गई है। जिसका मकसद बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है और उनके माता-पिता को भी जीवन बीमा कवर का लाभ देना है ताकि इन परिवारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सके।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lakhpati Bitiya Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Dr. Bhimrao Ambedkar Dalit Adivasi Udyam Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, Registration प्रोसेस
  • Himachal Gopal Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, अभी करें Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme