Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Delhi Hauslon Ki Udaan

Delhi Hauslon Ki Udaan Yojana : 50 लाख युवाओं को मिलेगा फायदा, अभी करें Apply

Posted on January 18, 2026

दिल्ली सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए Hauslon Ki Udaan Scheme की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से नकद पुरस्कार और मार्गदर्शन के साथ युवाओं में रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। आज हम इस लेख के जरिए स्कीम के बारे में बिस्तार से जानेगें। 

Hauslon Ki Udaan Yojana

हौसलों की उड़ान योजना 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली से हौसलों की उड़ान योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा निखारने, प्रदर्शित करने और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। 70 विधानसभा क्षेत्रों से हुनरमंद को तराशने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं मे विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रतिभाशाली युवाओं को देश के जाने-माने कलाकारों को मेंटोर बनाकर इनके साथ जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली के प्रतिभाशाली युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिल सकेगी।

स्कीम परिचय

योजना

हौसलों की उड़ान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लॉन्च की गई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा

लाभार्थी

युवक व युवतियाँ

स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा

युवाओं के टैलेंट की पहचान कर उन्हें पुरस्कृत करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://artandculture.delhi.gov.in/

Hauslon Ki Udaan Scheme

उद्देश्य (Objective)

दिल्ली के कोने-कोने से प्रतिभाशाली युवक व युवतियों के टैलेंट की तलाश करना है ताकि उन्हें स्कीम का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। 

इस स्कीम में 50 लाख युवाओं को जोड़ा जाएगा 

हौसलों की उड़ान योजना से दिल्ली के युवाओं को वैश्वविक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। जिससे वे अपनी प्रतिभा को उजागर कर सकेंगे। इस योजना से दिल्ली के 50 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

3 स्तर पर होगी प्रतियोगिताएं 

इस योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र से प्रतिभाशाली युवाओं के टैलेंट की पहचान की जाएगी। जिसमें नृत्य, संगीत, चित्रकला और रचनात्मक विधाओं से प्रतियोगियताओं का आयोजन होगा। ये प्रतियोगिताएं जोनल, जिला और राज्य स्तर पर की जाएंगी। हर कला में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लाभार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा। 

6 प्रकार की कलाओं के तहत मिलेगा लाभ 

प्रतिभाशाली युवाओं के लिए दिल्ली से 6 प्रकार की कलाएं चुनी गई हैं, ये कलाएं हैं –

  1. गायन,
  2. नृत्य,
  3. कविता,
  4. शिल्प कला
  5. विजुअल आर्ट,
  6. डिजिटल आर्ट और थियेटर 

6 महीने की अवधि में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी 

इस नई स्कीम के तहत दिल्ली में गायन, नृत्य, मिट्टी के बर्तन, मूर्तिकला, दृश्य कला, डिजिटल कला और रंगमंच जैसे विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान की जाएगी। ये प्रतियोगिताएं 6 महीने की अवधि में आयोजित की जाएंगी। जिसमें से पहला आयोजन सितंबर महीने से शुरू किया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया 

योजना के तहत युवाओं का चयन उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जो प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे उन्हें ही स्कीम के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। 

विजेताओं को CM कप प्रदान किए जाएंगे 

सरकार पूरी दिल्ली के कोने-कोने में, झुग्गी बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले युवक व युवतियों के टैलेंट की तलाश करेगी। सभी श्रेणियों में राज्य स्तर की एक मेगा टैलेंट हंट प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ ‘सीएम कप’ भी प्रदान किए जाएंगे।  

योजना के लिए पात्रता-मानदंड 

  • आवेदक को दिल्ली का नागरिक होना चाहिए। 
  • प्रतिभाशाली युवक व युवतियाँ योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे

रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • स्थायी पता 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 

Online Apply Delhi Hauslon Ki Udaan Yojana

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले “Art, Culture and Language Department” की वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहाँ पर आपको हौसलों की उड़ान योजना के बारे में सारी जानकारी मिलेगी। 
  • इस साथ ही आपको Apply का ऑपशन मिलेगा। 
  • आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी दर्ज करनी है और मांगे गए दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। 
  • उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है। 
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आपके मोबाइल पर स्थान, तिथि और समय बताया जाएगा जहाँ पर आप अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 

Important Links

Official Website

Click Here

Registration

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 हौसलों की उड़ान योजना क्या है?

ये योजना दिल्ली के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए शुरू की गई है। जिसके जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाता है। जो लाभार्थी प्रतियोगिता मे अव्वल रहते है उन्हें सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। 

🧐 योजना के अंतर्गत कितनी तरह की होती हैं प्रतियागिताऐं?

3 तरह की – जोनल, जिला और राज्य स्तरीय। 

🧐 प्रतियोगताओं का आयोजन कब होगा? 

योजना के अंतर्गत प्रतियोगिताएं 6 महीने की अवधि में आयोजित होंगी और पहला आयोजन सितंबर महीने से शुरू किया जाएगा। 


निष्कर्ष  

“दिल्ली के 50 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने हौसलों की उड़ान योजना शुरू की है। इस योजना का मसकद दिल्‍ली के कोने कोने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने का अवसर प्रदान करना है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • Delhi Collateral Free Loan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 : ऑनलाइन कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form
  • Delhi Karmayogi Awas Yojana : ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme