Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
School Bhatta

उत्तर प्रदेश School Bhatta Yojana : छात्रों को मिलेगा 6000 रुपए परिवहन भत्ता, जानें आवेदन प्रक्रिया

Posted on January 24, 2026

छात्र-छात्राओं को परिवहन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल भत्ता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए छात्रों को 6000 रुपये का परिवहन भत्ता प्रदान किया जाएगा। आज हम इस लेख माध्यम से बात करेंगे कि School Bhatta Yojana क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा?

School Bhatta Yojana

क्या है स्कूल भत्ता योजना?

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल भत्ता योजना को शुरू किया है । इस योजना के अंतर्गत 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले जिन छात्र छात्राओं का स्कूल उनके घर से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर है तो उन्हें सरकार की तरफ से सालाना 6000 रुपये का परिवहन भत्ता प्रदान किया जाएगा। ताकि वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के स्कूल से घर और घर से स्कूल आ जा सकेंगे। इस योजना से छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे वे स्कूल जाने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। 

School Bhatta

योजना का उद्देश्य

दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकिवे नियमित रुप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित हो सकें। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किन जिलों में लागू हुई स्कूल भत्ता स्कीम 

इस योजना को बुंदेलखंड के सात जिलों में शुरू किया गया है –

  1. जालौन
  2. झांसी
  3. हमीरपुर
  4. ललितपुर
  5. महोबा
  6. बांदा
  7. चित्रकूट 

पात्रता-मानदंड 

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • वे सभी छात्र-छात्राएं जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर रहते हैं, वे सभी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  • 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले सामान्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • ये योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एससी/एसटी, या ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए शुरू की गई है। 
  • पीएमश्री स्कूलों में केवल छात्राएं ही स्कूल भत्ता योजना का लाभ ले सकती हैं। 

जरूरी दस्तावेज 

  1. पहचान प्रमाण पत्र 
  2. निवास प्रमाण पत्र 
  3. शैक्षणिक दस्तावेज 
  4. बैंक अकाउंट डिटेल्स 
  5. मोबाइल नंबर 

स्कूल भत्ता स्कीम के फायदे 

  1. इस योजना से पात्र छात्रों को 6000/- रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। 
  2. छात्रों को यात्रा भत्ता डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में सीधे भेजा जाता है। इस राशि का वितरण दो किस्तों में प्रदान किया जाता है। 
  3. यह योजना छात्रों को स्कूल से संबंधित खर्चों जैसे कि किताबें, स्टेशनरी, वर्दी, और परिवहन के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है। 
  4. School Bhatta Scheme से पात्र परिवारों पर शिक्षा के खर्च के बोझ को कम किया जाएगा। 
  5. इस योजना से छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 
  6. जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है और जिन्हें स्कूल पैदल जाना पड़ता है उन छात्रों के लिए ये योजना कारगर सावित होगी। 
  7. ये योजना छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने और बेहतर भविष्य के लिए तैयार होने में सक्षम बनाती है। 

ऐसे करें Uttar Pradesh School Bhatta Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन

जो आवेदक इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बार में सारी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं – 

पंजीकरण प्रक्रिया 

  • सबसे पहल आप अपने विद्यालय से स्कूल भत्ता योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। 
  • अब आप इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करें। (फर्म में आपको ये घोषित करना होगा कि आपके घर से 5 किमी के दायरे में कोई राजकीय माध्यमिक विद्यालय नहीं है।)
  • इसके बाद आप जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें। 
  • फिर आप ये फॉर्म विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास जमा करवा दें। 
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा। शहरी क्षेत्रों में सत्यापन पार्षदों द्वारा किया जाएगा।
  • इस प्रोसेस के बाद आपके बैंक अकाउंट में School Bhatta Yojana की राशि (6000/-रुपए) ट्रांसफर कर दी जाएगी। 

Helpline Number

स्कूल भत्ता योजना के बारे में अधिक जानकारी आप ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रधानाचार्य या शहरी क्षेत्रों में सत्यापन पार्षदों से प्राप्त की जा सकती है।  

UP Kanya Sumangala Yojana Registration Form भरने के लिए ये लेख पढ़ें


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 स्कूल भत्ता योजना किसके लिए शुरू की गई है ?

उत्तर प्रदेश के 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए जिनका स्कूल उनके घर से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर है। 

🧐 School Bhatta Yojana के लिए कितनी सहायता राशि मिलती है?

6000 रुपए सालाना। 

🧐 इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आप अपने विद्यालय में जाकर स्कूल भत्ता योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 


” आप इस लेख के माध्यम से ये जान गए होंगे कि उत्तर प्रदेश स्कूल भत्ता योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आपको भी इस योजना के लिए पंजीकरण करना है तो उसके लिए आप ऊपर बताए गए तरीके फॉलो करें।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lakhpati Bitiya Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Dr. Bhimrao Ambedkar Dalit Adivasi Udyam Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, Registration प्रोसेस
  • Himachal Gopal Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, अभी करें Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme