Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Tirth Yatra

उत्तर प्रदेश में शुरू हुई Tirth Yatra Yojana : तीर्थ यात्रा के लिए मिलेंगे 10000 रुपए, आवेदन प्रोसेस

Posted on January 14, 2026

तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए प्रत्येक श्रद्धालु को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आज हम इस लेख के जरिए जानेगें कि Tirth Yatra Yojana क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा?

Tirth Yatra Yojana

UP तीर्थ यात्रा योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ यात्रा स्कीम को शुरू किया है। ये योजना मुख्य रूप से 2 तरह की योजना के तहत काम करेगी। ‘बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना और पंच तख्त यात्रा योजना’। इन योजनाओं के जरिए श्रद्धालुओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिससे वे अपनी आस्था के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा आसानी से कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि इन योजनाओं को शुरू करने का सरकार का दायित्व है कि वह नागरिकों को उनकी आस्था से जुड़े स्थलों तक पहुंचने का प्रयास करे।

A.) बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना

इस योजना के जरिए बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख बौद्ध तीर्थों तक यात्रा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिससे हिंदू और बौद्ध श्रद्धालुओं को भारत में मौजूद अलग-अलग बौद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। योगी जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस योजना में शामिल सभी बौद्ध भिक्षुओं को खास प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

B.) पंच तख्त यात्रा योजना

इस योजना के तहत राज्य के सिख श्रद्धालुओं को सिखों के पांच पवित्र तख्तों – श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब), श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर, पंजाब), श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो, पंजाब), श्री तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़, महाराष्ट्र) और श्री हरमंदिर जी साहिब (पटना साहिब, बिहार) की यात्रा करवाई जाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र तख्तों के दर्शन कर सकें। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोनों योजनाओं के लिए आर्थिक सहायता 

बौद्ध तीर्थ दर्शन और पंच तख्त यात्रा योजना के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें से कमजोर आय वर्ग के लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। रहने-खाने से लेकर सफर तक का सारा खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाएगा। इन दोनों योजनाओं का संचालन IRCTC द्वारा किया जाएगा। 

उद्देश्य 

उत्तर प्रदेश के बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है ताकि प्रदेश के बौद्ध और हिंदू निवासियों को देश भर के प्रमुख स्थलों की तीर्थयात्रा पर जाने का अवसर मिल सके। 

योजना के लिए पात्रता 

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  2. बौद्ध भिक्षु और सिख श्रद्धालु योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  3. कमजोर आय वर्ग के लोगों को योजना के तहत प्राथमिकता मिलेगी।
  4. आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। 
  5. लाभार्थी के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए। 

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  1. पहचान प्रमाण पत्र 
  2. आय प्रमाण पत्र 
  3. स्थायी पता 
  4. बैंक खाता विवरण 
  5. मोबाइल नंबर 
  6. पासपोर्ट साइज फोटो 

Uttar Pradesh Tirth Yatra Yojana Registration Process 

आवेदक को तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं –

ऑनलाइन पंजीकरण 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • इसके बाद होम पेज खुल जाएगा। 
  • यहाँ पर आपको बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना’ और पंच तख्त यात्रा योजना मे से किसी एक योजना का चयन करना है। 
  • इसके बाद नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। 
  • आपको इस फॉर्म में अपना नाम, पता, आयु, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स जैसी जानकारी दर्ज करनी है। 
  • फिर आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको रसीद प्राप्त होगी, जिसका आपको प्रिन्ट आउट ले लेना है। 
  • आप इसका इस्तेमाल तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए कर सकेंगे। 

Helpline Number 

इस योजना के विषय में अधिक जानकारी लेने के लिए आपको वेबसाइट पर जाना है। वहाँ पर आपको हेल्पलाइन नंबर मिलेगा। आप इस नंबर का इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने या अन्य जानकारी लेने के लिए कर सकते हैं। 

UP Marriage Registration के लिए ये लेख पढ़ें 


इस योजना से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 तीर्थ यात्रा योजना का लाभ किसे मिलेगा?

बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं को। 

🧐 Tirth Yatra Yojana किन योजनाओं पर काम करती है?

ये योजना बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना और पंच तख्त यात्रा योजना के तहत काम करती है। 

🧐 इन योजनाओं के तहत आवेदक को कितनी सहायता राशि मिलेगी?

10,000 रुपए। 

🧐 किसके द्वारा शुरू की गई तीर्थ यात्रा योजना?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा। 

🧐 इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा?

आवेदक को योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। 


“इस लेख के जरिए आपको ये अच्छे से पता चल गया होगा कि उत्तर प्रदेश तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है। अगर आपको भी तीर्थ यात्रा पर जाना है तो उसके लिए आप ऊपर बताए गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फॉलो करें।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Uttar Pradesh CM Yuva Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Registration Form
  • Bihar Dairy Farming Yojana 2026 : सब्सिडी 75% , ऐसे करें Online Apply
  • Mukhyamantri Vishwakarma Samman Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Jan Paryatan Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Amrit Dhara Yojana : गाय पालने पर सरकार देगी 10 लाख रुपए का ऋण, Online Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme