Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Meri Fasal Mera Byora

कैसे करें Haryana Meri Fasal Mera Byora Registration : स्टेप बाय स्टेप जानें

Posted on January 30, 2026

हरियाणा सरकार ने मंडी में फसलों को बेचने के लिए पंजीकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी आवेदक Meri Fasal Mera Byora के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उन्हें निधारित तिथि से पहले आवेदन करना होगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किस तरह से मेरी फसल मेरा ब्योरा पंजीकरण किया जाता है?

Meri Fasal Mera Byora

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा रजिस्ट्रेशन 

किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए हरियाणा कृषि विभाग ने फसलों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। जिसके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल लॉन्च किया गया है। आवेदक इस पोर्टल के अंतर्गत योजनाओं का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने के लिए अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जो किसान किसी कारणवश अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं तो उन्हें खरीफ सीजन के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।

Meri Fasal Mera Byora Important Dates 

खरीफ सीजन

दिनांक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन करने की आरंभ तिथि

20.06.2025

आवेदन की अंतिम तिथि

31.07.2025

फसल प्रदर्शन ऑनलाइन सत्यापन करने की तिथि

जल्द शुरू होगी

अभिलाषापूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रारंभ तिथि

जल्द शुरू होगी

पंजीकरण के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • परी पहचान पत्र (PPP)
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक
  • ट्यूबवेल कनेक्शन यदि कोई हो।
  • भूमि संचालन प्रमाणपत्र (फरद/जमाबन्दी)

पात्रता मानदंड 

  1. आवेदक को हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए 
  2. किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  3. जिन किसानों ने अपनी जमीन लीज पर ली है, वे सभी रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र होंगे। 
  4. आवेदक का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं 

  • किसान पंजीकरण
  • फसल विवरण अपडेट
  • लाभार्थी सूची
  • मंडी में खरीद रजिस्ट्रेशन
  • शिकायत निवारण

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा में दर्ज जानकारी 

  1. किसान का व्यक्तिगत विवरण
  2. भूमि का विवरण
  3. फसल विवरण
  4. बैंक खाता संख्या
  5. बीज का स्रोत (सरकारी/प्राइवेट)
  6. सिंचाई का साधन
  7. बुवाई की तिथि 

ऑनलाइन ऐसे करें Haryana Meri Fasal Mera Byora Registration

जो किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं जो इस तरह से हैं –

ऑनलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले आप मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जाएं। 

Meri Fasal Mera Byora

  • अब आपको Farmer Reg/ Login के सेक्शन में Click Here के बटन पर क्लिक करना है। 

Meri Fasal Mera Byora haryana

  • इसके बाद नए पेज में फसल पंजीकरण के लिए “परिवार पहचान संख्या या आधार संख्या” पर टिक करना है। 
  • उसके बाद आपको सदस्य प्राप्त करें के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इस प्रोसेस के बाद आपको “पंजीकरण करें” विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP Verify करना है। 
  • फिर आपको आधार नंबर और जमीन से संबंधित जानकारी दर्ज करनी है। 
  • उसके बाद आपको फसल का विवरण दर्ज करना है और बैंक डिटेल्स भरनी है। 
  • इसके बाद आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज़ अपलोड करने हैं। 
  • और अंत में आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 

एप्लीकेशन स्टेटस चेक ऑनलाइन 

  • आपको मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जाना है। 
  • अब होम पेज पर आपको किसान अनुभाग सेक्शन में क्लिक करें बटन पर क्लिक कर देना है। 

Meri Fasal Mera Byora

  • अब नए पेज में आपको पंजीकरण प्रिन्ट (हरियाणा) के सेक्शन में क्लिक करें बटन पर क्लिक करना है। 

HR Meri Fasal Mera Byora

  • इसके बाद नए पेज में आपको फसल ऋतु सलेक्ट करना है, उसके बाद नाम, मोबाइल संख्या और बैंक खाता संख्या डालनी है। फिर आपको प्रिन्ट करें ऑपशन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही आप प्रिन्ट करें ऑपशन पर क्लिक करेंगे तो अगले पेज में आप आवेदन स्टेटस चेक कर सकेंगे। 

Haryana Family Id बनाने के लिए ये लेख पढ़ें 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा पंजीकरण कैसे करें?

इसके लिए आपको Meri Fasal Mera Byora Portal (https://fasal.haryana.gov.in/) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना है। 

🧐 खरीफ सीजन फसल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

31 जुलाई 2025

🧐 मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करने से क्या होगा?

इससे किसानों को अपनी फसल का विवरण, भूमि का विवरण और व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलता है। 


” इस तरह आपको इस लेख के माध्यम से ये जानकारी मिल गई होगी कि मेरी फसल मेरा ब्योरा रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आपको भी पंजीकरण करना है तो उसके लिए आप ऊपर बताए गए तरीके फॉलो करें।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Uttar Pradesh CM Yuva Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Registration Form
  • Bihar Dairy Farming Yojana 2026 : सब्सिडी 75% , ऐसे करें Online Apply
  • Mukhyamantri Vishwakarma Samman Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Jan Paryatan Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Amrit Dhara Yojana : गाय पालने पर सरकार देगी 10 लाख रुपए का ऋण, Online Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme