मोबाइल फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप से जोड़ना काफी आसान है। पर ये प्रोसेस किसी किसी को ही मालूम होती है। आज इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि Without Wire से किस तरह Mobile ko Computer या लैपटॉप से कनेक्ट किया जाता है?
मोबाइल को कनेक्ट करें कंप्यूटर से
हर कोई मोबाइल फोन और कंप्यूटर का इस्तेमाल अच्छे से कर लेता है। क्या आप जानते हैं मोबाइल फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है वो भी बिना किसी बायर के। पर कैसे? इस प्रोसेस को करने के लिए आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में एक छोटी सी सेटिंग करनी है। उसके बाद आप जो भी काम मोबाइल पर करेंगे वह सब कंप्यूटर पर चलेगा।
ऐसे करें Mobile Ko Computer Se Connect बिना बायर के
मोबाइल को कम्प्यूटर से जोड़ने के लिए आपको नीचे दी गई सेटिंग का पालन करना है जो इस तरह से है –
STEP – I Wireless display Download करें
- आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की सेटिंग में जाना है।
- उसके बाद आपको System पर क्लिक करना है।
- अब आपको कई सारे ऑपशन दिखाई देंगे।
- आपको इनमें से Projecting to this PC के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको Optional Features के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Add an Optional Feature के सेक्शन में जाकर View Features के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Search Box में टाइप करना है – Wireless display
- अब आपको Wireless display पर क्लिक करके Next पर क्लिक करना है।
- फिर आपको Install बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद Downloading शुरू हो जाएगी।
STEP – II कंप्यूटर में सेटिंग करें
- डाउनलोड होने के बाद आपको फिर से Settings में जाना है।
- फिर आपको System पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Projecting to this PC के ऑपशन पर क्लिक कर देना है।
- अब अगले पेज में आपको Some windows and android Devices can Project to this PC when You say its OK वाले ऑपशन में Available Anywhere सलेक्ट करना है।
- उसके बाद आपको Ask to Project to this PC में First Time Only को सलेक्ट करना है।
- इसके बाद Require PIN for Pairing में Never Select करना है।
- इस प्रोसेस के बाद आपको Launch the wireless Display App to Project to this PC वाले link पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में Desktop खुल जाएगा और वहाँ पर लिखा हुआ आएगा Desktop is Ready for you to Connect Wirelessly
STEP – III मोबाइल में सेटिंग करें
- इस काम को करने के बाद आप अपने मोबाइल फोन में Wifi On करें।
- उसके बाद आप Screencast के ऑपशन पर करें और स्क्रीनकास्ट को On करें।
- अब Searching शुरू हो जाएगी।
- इसके बाद Available Device में Desktop का नाम show होगा।
- आपको इस पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके फोन में Connect लिखा हुआ आ जाएगा।
- अब आपके मोबाइल फोन की स्क्रीन कंप्यूटर पर दिखाई देने लगेगी।
- इसके बाद आप जो भी अपने मोबाइल फोन में चलाएंगे वो कंप्यूटर में चल पड़ेगा।
- इस तरह से आप अपने मोबाइल फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ कनेक्ट कर सकेंगे।
STEP – IV Disconnect कैसे करें
- इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में Screen Cast के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको स्क्रीनकास्ट को OFF कर देना है।
- जैसे ही आप ऑफ करेंगे तो आप Disconnect हो जाएंगे।
- डिस्कनेक्ट करने के लिए आप अपने कंप्यूटर की राइट साइड में जाएं। वहाँ पर आपको X (close) का ऑपशन मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
- इस प्रोसेस को करने के बाद आपका मोबाइल कंप्यूटर से डिस्कनेक्ट हो जाएगा।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
मोबाइल फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट होने पर क्या होता है?
इससे आप अपने मोबाइल फोन में की जाने वाले एक्टिविटी को अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर देख सक हैं।
बिना बायर के मोबाइल फोन को कंप्यूटर पर कैसे चलाया जाता है?
इस प्रोसेस को करने के लिए आपको अपने मोबाइल और कंप्यूटर में सेटिंग करनी होगी।
Mobile को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होने में कितना समय लगता है?
यह काम मिनटों में हो जाता है।
” आशा करता हूँ आपको इस लेख के माध्यम से ये जानकारी मिल गई होगी कि बिना किसी बायर के मोबाइल फोन को कंप्यूटर के साथ कैसे कनेक्ट किया जाता है? अगर आपको भी ये प्रोसेस करनी है तो उसके लिए आपको ऊपर बताए गए तरीके ध्यान से फॉलो करने होंगे।”