Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Marriage Registration

1 मिनट में ऑनलाइन Uttar Pradesh Marriage Registration कैसे करें : सबसे आसान तरीका

Posted on January 16, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने विवाह पंजीकरण के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें कहा गया है कि अब आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवाह के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे। आज इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि किस तरह से UP Marriage Registration की जाती है?

Uttar Pradesh Marriage Registration

उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण 

विवाह पंजीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा शादी को आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड किया जाता है। जिससे यह कानूनी रूप में प्रमाणित होता है कि लड़का और लड़की आधिकारिक तौर पर विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं। Marriage Registration के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट (igrsup.gov.in) पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। 

UP विवाह पंजीकरण Latest Notification

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में आईजी निबंधन ने उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अब विवाह पंजीकरण केवल उसी जिले में किया जाएगा जहां पर वर-वधु या उनके माता-पिता निवास करते हैं। 

मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज 

  1. वर और वधू का आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. विवाह प्रमाण पत्र
  5. दो गवाहों के दस्तावेज (आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पैन कार्ड)
  6. शपथ पत्र
  7. परिवार के सदस्यों के दस्तावेज (सहमति के लिए)
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तर प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन शुल्क 

UP में ऑनलाइन विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन फीस हिंदू विवाह अधिनियम के तहत 100 रुपये और विशेष विवाह अधिनियम के तहत 150 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा आवेदक को हलफनामे के लिए 400 से 500 रुपये भी खर्च करने पड़ सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ऐसे करें Online Uttar Pradesh Marriage Registration

जो आवेदक विवाह के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए तरीके अपनाने हैं जो इस तरह से हैं –

Apply Online 

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। 
  • उसके बाद होम पेज खुल जाएगा। 

Marriage Registration

  • इस पेज में आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के सेक्शन में जाना है।
  • उसके बाद आपको विवाह पंजीकरण अनुभाग में आवेदन करें के बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब नया पेज खुलेगा। 

Marriage Registration Uttar Pradesh

  • इस पेज में आपको नवीन आवेदन प्रपत्र भरें के बटन पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद अगली स्क्रीन में विवाह पंजीकरण आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ओपन हो जाएगा। 

Marriage Registration UP

  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है। 
  • फिर आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना है। 
  • अंत में आपको सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह से आप ऑनलाइन विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।  

ऑफलाइन आवेदन 

  • आपको सबसे पहले स्थानीय विवाह रजिस्ट्रार के कार्यालय में जाना है। 
  • उसके बाद आपको विवाह पंजीकरण आवेदन पत्र प्राप्त करना है। 

Marriage Registration form

  • अब आपको इस पत्र को ध्यान से भरना है। 
  • इसके बाद आपको पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शपथ पत्र जैसे दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं। 
  • फिर आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। 
  • इस प्रोसेस के बाद आपको विवाह पंजीकरण आवेदन फॉर्म स्थानीय विवाह रजिस्ट्रार के कार्यालय में जमा करवा देना है। 
  • आवेदन जमा करने के बाद, आपका विवाह पंजीकृत हो जाएगा।

एप्लीकेशन स्टेटस चेक ऑनलाइन 

  • आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Marriage Registration status

  • इसके बाद आपको विवाह पंजीकरण के सेक्शन में जाना है और विवाह पंजीकरण सत्यापन के बटन पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद अगले पेज में एप्लीकेशन स्टेटस फॉर्म ओपन होगा। 

Marriage Registration Application status

  • आपको इस फॉर्म में प्रमाणपत्र क्रमांक संख्या या आवेदन संख्या, विवाह का दिनांक​ और कैप्चा कोड भरना है। 
  • फिर आपको देखें बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही आप देखें बटन पर क्लिक करेंगे तो अगले पेज में विवाह पंजीकरण की स्थिति की पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी। 

अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 विवाह प्रमाण पत्र कौन जारी करता है?

उत्तर प्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र विवाह पंजीकरण विभाग द्वारा जारी किया जाता है। 

🧐 मैरिज प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है ? 

विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में आमतौर पर 7 से 15 दिन लग सकते हैं। यह प्रक्रिया आपके आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने और दस्तावेजों के सत्यापन पर निर्भर करती है। 

🧐 UP Marriage Registration कैसे की जाती है?

विवाह के लिए पंजीकरण आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं। 

🧐 विवाह पंजीकरण स्टेटस कैसे देखें?

इसके लिए आप igrsup.gov.in केबसाइट पर जाएं और विवाह पंजीकरण सत्यापन के बटन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी दर्ज करें। उसके बाद देखें बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद विवाह पंजीकरण स्टेटस की जानकारी अगले पेज में आप देख सकेंगे। 


” इस लेख के जरिए आप ये जान गए होंगे कि उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कैसे किया जाता है? अगर आप भी मैरिज रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऊपर दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lakhpati Bitiya Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Dr. Bhimrao Ambedkar Dalit Adivasi Udyam Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, Registration प्रोसेस
  • Himachal Gopal Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, अभी करें Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme