बिहार राज्य के नागरिकों को अब संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब आवेदक घर बैठे ही ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आज इस लेख के माध्यम से हम बात करेंगे कि बिहार में Property Registration कैसे की जाती है?
बिहार संपत्ति पंजीकरण ऑनलाइन
जो नागरिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं उनके लिए बिहार सरकार ने संपत्ति पंजीकरण पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से आप अपनी जमीन या प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन घर बैठे ऑनलाइन करा सकेंगे। प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन करने के साथ-साथ आपको प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी। संपत्ति पंजीकरण पोर्टल से अब राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सेवा का लाभ बिना किसी देरी के आसानी से मिल सकेगा।
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- फॉर्म- 4,
- फार्म-13,
- फोर्म 60/61
- प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वाले नागरिकों के पहचान प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड और ई-फिलिगं रसीद
रजिस्ट्री करवाने के नियम
- आपको जमीन की रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प पेपर खरीदना होगा। स्टाम्प पेपर की कीमत जमीन के मूल्य पर निर्भर करती है।
- स्टाम्प पेपर पर बिक्री विलेख तैयार करना होगा।
- जमीन को बेचते समय व्यक्ति को अपने हाथ की सभी उँगलियों के निशान देने होंगे।
- जो व्यक्ति जमीन बेच रहा है और उसने जो रजिस्ट्री के दौरान दस्तावेज जमा करवाएं हैं, उनमे से उसका नाम, पता, पति या पुत्र का नाम आदि सभी सही होने चाहिए।
- बिक्री विलेख और आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्री कार्यालय में जमा करवाना होगा।
- रजिस्ट्री शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन करना होगा।
- रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करना होगा।
ऐसे करें Bihar Property Registration
बिहार के जो नागरिक ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण करवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं जो इस तरह से हैं –
ऑनलाइन पंजीकरण
- सबसे पहले आप Property Registration पोर्टल पर जाएं।
- अब आप E-Service for Registration के लिंक पर किलक करें।
- इसके बाद आपको Land / Property Registration के ऑपशन पर किलक करना है।
- उसके बाद अगले पेज में Login Form खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैपचा कोड दर्ज करना है और login बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- इस प्रोसेस के बाद आपको मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- फिर आपको शुल्क Debit Card, Credit card या Net banking के जरिए जमा करना है।
- सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको Submit बटन पर किलक कर देना है।
भूमि की जानकारी प्राप्त कैसे करें?
- आप Property Registration पोर्टल पर जाएं।
- इसके बाद आपको E-Service for Registration के लिंक पर किलक करना है।
- अब आपके सामने कई ऑपशन नजर आएंगे।
- आपको इनमें से Bhumi Jankari के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलके आएगा| जिसमे से आपको Registration Office, Property Location, Circle, Mauja, Area, Plot Number, Father-Husband Name, Land Type आदि जानकारी दर्ज करनी है।
- फिर आपको search बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो अगले पेज में भूमि से संबंधित जानकारी आप देख सकोगे।
e-receipt Download
- आपको Property Registration पोर्टल पर जाना है।
- उसके बाद आपको E-Service for Registration के लिंक पर किलक कर देना है।
- फिर आपको e-Receipt के विकल्प पर किलक करना है।
- इसके बाद आपको Download e-Challan दर्ज करना है, और View बटन पर किलक कर देना है|
- अब अगले पेज में आपको e-receipt Download कर लेनी है।
मॉडल डीड डाउनलोड कैसे करें
- आप सबसे पहले Property Registration पोर्टल पर जाएं।
- इसके बाद आप E-Service for Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको कई ऑपशन दिखाई देंगे।
- आपको इनमें से Model Deed के विकल्प पर किलक करना है।
- यहाँ आपको मॉडल डीड से जुडी जानकारी के ऑप्शन दिखाई देंगे।
- आप इनमें से किसी भी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- उसके बाद आपके द्वारा सलेक्ट किए गए ऑपशन के आधार पर आप Model Deed से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
बिहार में जमीन रजिस्ट्री की फीस कितनी है?
संपत्ति मूल्य का 2%। न्यूनतम शुल्क 1,000 रुपए और अधिकतम शुल्क 20,000 निर्धारित है।
संपत्ति पंजीकरण कौन कर सकता है?
संपत्ति खरीदने या बेचने वाले व्यकित संपत्ति पंजीकरण करवा सकते हैं।
Bihar Property Registration कैसे की जाती है?
इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रॉपर्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।