Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Voter List Main Name Check kare

2 मिनट में ऑनलाइन Voter List Main Name Kaise Check Kare : सिम्पल तरीका

Posted on June 11, 2025

18 साल के उम्मीदवारों को वोट डालने का अधिकार दिया गया है। पर इसके लिए आपका नाम वोट लिस्ट में शामिल होना चाहिए। अगर आपका नाम Voter List में है तो आपको अपने मत का उपयोग करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से मैं आपको बताऊँगा कि किस तरह से आप ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं?

Voter List Main Name Check

वोटर लिस्ट में नाम देखें 

देश के वे नागरिक वोट डाल सकते हैं जिनकी आयु 18 साल कंप्लीट हो गई है। अगर आप वोट डालने जा रहे हैं तो उसके लिए आप अपना नाम Voter List में जरूर चेक करें। भारत निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अब वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की प्रोसेस को ऑनलाइन कर दिया है। अब देश का कोई भी नागरिक अपने राज्य के आधार पर वोटर लिस्ट में नाम ऑनलाइन देख सकता है। उसके बाद आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं ताकि आप इसका इस्तेमाल वोट डालने के लिए कर सकें। 

घर बैठे ऐसे Check Kare Voter List Main Name

जो नागरिक ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम देखना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए तरीके अपनाने हैं जो इस तरह से हैं –

STEP – I Search by EPIC के द्वारा 

  • आप सबसे पहले Voter Service Portal पर जाएं।  

Voter List Main Name Check

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • उसके बाद आप Service के सेक्शन में जाएं और Search in Electoral Roll पर क्लिक करें। 
  • अब अगला पेज खुलेगा।  

Name Check

  • इस पेज में आपको Search by EPIC Select करना है। 
  • इसके बाद आपको अपनी Language सलेक्ट करनी है। 
  • उसके बाद आपको EPIC No दर्ज करना है और State चुननी है। 
  • राज्य चुनने के बाद आपको Capcha Code भरना है और Search पर क्लिक करना है। 
  • जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे तो आप अपना नाम मतदाता सूची में देख सकेंगे। 

STEP – II Search by Details के जरिए 

  • आपको Voter Service Portal पर जाना है। 
  • अब आपको Service के सेक्शन में जाना है फिर आपको Search in Electoral Roll पर क्लिक करना है।  
  • इसके बाद अगले पेज में आपको Search by Details सलेक्ट करनी है। 

Name Check voter list

  • फिर आपको State और Language चुननी है।
  • भाषा सलेक्ट करन के बाद आपको अपना नाम, रिस्तेदार का नाम, जन्म तिथि, आयु, लिंग, जिला और विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी बतानी है।
  • उसके बाद आपको Capcha Code भरना है और Search पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज में मतदाता सूची लिस्ट खुल जाएगी। आप यहाँ से अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

STEP – III Search by Mobile के माध्यम से 

  • आपको सबसे पहले Voter Service Portal पर जाना होगा। 
  • उसके बाद आप Service के सेक्शन में जाएं और Search in Electoral Roll पर क्लिक करें। 
  • अब आप अगले पेज में Search by Mobile सलेक्ट करें। 

Name Check voter list online

  • इसके बाद आपको राज्य और भाषा का चयन करना है। 
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरना है। 
  • उसके बाद आपको Send OTP बटन पर क्लिक करना है। 
  • सेंड ओटीपी पर क्लिक करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स में भरना है। 
  • फिर आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रोसेस के बाद अगले पेज में मतदाता सूची खुल जाएगी, जिसमें से आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

Polling Station कैसे सर्च करें ?

  • आप सबसे पहले Voter Service Portal पर जाएँ। 

voter list online Name Check

  • उसके बाद Service के सेक्शन में जाकर Know your Polling Station & Officer सलेक्ट करें। 
  • अब अगले पेज में EPIC Number और कैप्चा कोड दर्ज करें। 

polling station

  • फिर आप Search बटन पर क्लिक करें। 
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद Polling Station से संबंधित जानकारी अगले पेज में आ जाएगी। 
  • यहाँ से आप अपना मतदान केंद्र चेक कर सकेंगे। 

अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

Voter List में नाम देखने के लिए आपको Voter Service Portal पर जाना होगा। 

🧐 कौन चेक कर सकता है वोटर लिस्ट में नाम?

ऐसे उम्मीदवार जिनकी आयु 18 साल या इससे ज्यादा हो गई है और वे अपना वोट डालना चाहते हैं। वे सभी Voter List में नाम चेक कर सकते हैं। 

🧐 वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड की जाती है?

इसके लिए वेबसाइट पर आपको Download का ऑपशन मिलता है। आप इस पर क्लिक करके Voter List Download कर सकते हैं। 

🧐 भारत में Voter List कौन जारी करता है ?

भारत के चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और प्रत्येक राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वोटर लिस्ट जारी करते हैं। 


” आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये जानकारी मिल गई होगी कि ऑनलाइन के द्वारा वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक किया जाता है? अगर आपको भी Voter List में नाम देखना है तो उसके लिए आपको ये पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ऑनलाइन Yoga Sangam Portal Registration कैसे करें : पूरी जानकारी
  • 2 मिनट में ऑनलाइन Birth Certificate Kaise Banaye : जन्म प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया
  • ऑनलाइन Tatkal Passport Apply कैसे करें : आइए जानें
  • जमीन या घर की छत पर JIO Tower Kaise Lagwaye : पूरी प्रोसेस
  • 5 मिनट में FASTag KYC Update Kaise Kare : सिम्पल प्रोसेस

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
©2025 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme