Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
India Post Payment Bank Customer ID

कैसे निकालें India Post Payment Bank Customer ID : आइए जानें

Posted on February 10, 2026

जिन ग्राहकों का खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में है तो उन्हें बैंक Customer ID प्रदान करता है। जिसके जरिए वे बैंक से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त करते हैं। पर कुछ लोगों को अपनी कस्टमर आईडी पता नहीं होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि घर बैठे India Post Payment Bank की कस्टमर आईडी कैसे निकालते हैं?

India Post Payment Bank Customer ID

क्या है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कस्टमर आईडी?

ये किसी ग्राहक की पहचान करने के लिए दी जाने वाली एक विशिष्ट संख्या है। जिसके  जरिए ग्राहक के अकाउंट की पहचान को सुनिश्चित किया जाता है। India Post Payment Bank (IPPB) कस्टमर आईडी का इस्तेमाल बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के साथ- साथ डिजिटल लेन देन के लिए किया जाता है। ये आईडी 10 अंकों की होती है। इसे आप मोबाइल बैंकिंग ऐप, क्यूआर कार्ड, पासबुक के पहले पेज या खाता विवरण में देख सकते हैं।

घर बैठे India Post Payment Bank Customer ID कैसे निकालें?

अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की कस्टमर आईडी भूल गए हैं तो आपको इस आईडी का पता लगाने के लिए नीचे कुछ तरीके बताएं हैं, जिनके जरिए आप आसानी से अपनी Customer ID निकाल सकते हैं –

👉 कस्टमर केयर नंबर के जरिए

  • आप अपने मोबाइल नंबर से India Post Payment Bank Customer Care Number – 155299 डायल करें और कॉल करें।

IPPB

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • इसके बाद आपको भाषा चुननी है। हिन्दी भाषा के लिए आपको 1 दबाना है।  
  • अब आपको कस्टमर आईडी के बारे में जानकारी लेने के लिए 7 नंबर प्रेस करना है। 

IPPB Customer ID

  • इसके बाद आपकी कॉल कस्टमर अधिकारी से कनेक्ट की जाएगी। 
  • अब अधिकारी आपसे पूछेगा कि आपको क्या मदद चाहिए?
  • आपको उन्हें बताना है कि मुझे अपनी कस्टमर आईडी याद नहीं है। कृपा करके ये आईडी मुझे बताएं। 
  • इसके बाद कस्टमर अधिकारी आपका नाम, पता या जन्म तिथि के बारे में जानकारी मांगेगा आपको ये जानकारी उन्हें बतानी है। 
  • जब आपके द्वारा बताई गई जानकारी को अधिकारी Verify करेगा। उसके बाद आपको कस्टमर आईडी बता दी जाएगी।

👉 SMS के जरिए 

  • आप अपने मोबाइल में मैसेज एप्लीकेशन ओपन करें।

Customer ID IPPB

  • अब आप मैसेज बॉक्स में टाइप करें “IPPB CUSTOMER ID”

Customer ID IPPB check

  • उसके बाद आप ये मैसेज इस नंबर पर Send करें – 7738062873 
  • अब आपको रिप्लाई मैसेज आएगा। इस मैसेज के जरिए आपको अपनी कस्टमर आईडी के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

👉 IPPB एप्लीकेशन के द्वारा 

  • आप अपने मोबाइल में IPPB एप्लीकेशन को ओपन करें। 

IPPB login

  • अब आप Login करें। 

IPPB profile

  • उसके बाद आप Profile में जाएं। 

IPPB ID

  • यहाँ पर आपको अपनी Customer ID दिख जाएगी। 

👉 पासबुक के जरिए 

  1. आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की पासबुक निकालें।  
  2. इसके बाद आप पहला पेज ओपन करें। 
  3. इस पेज में आप अपना नाम, बैंक का नाम, खाता नंबर और Customer ID के बारे में सारी जानकारी देख सकते हैं।

👉 चेकबुक के माध्यम से 

  • आपको India Post Payment Bank की चेकबुक निकालनी होगी। 
  • उसके बाद आपको पहला पेज ओपन करना है। 
  • इस पेज को ओपन करने के बाद आप अपनी Customer ID देख सकेंगे।

👉 बैंक ब्रांच में जाकर 

  1. आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा में जाएं। 
  2. अब आप बैंक अधिकारी को बताएं कि मुझे अपनी Customer ID पता करनी है। 
  3. इसके बाद बैंक अधिकारी आपसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या या आधार कार्ड की डिटेल्स मांगेगा। 
  4. आपको ये सारी जानकारी अधिकारी को देनी है। 
  5. जानकारी Verify करवाने के बाद आपको कस्टमर आईडी दे दी जाएगी। 

अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का कस्टमर नंबर कैसे पता करें?

इसके लिए आप कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके, मैसेज के जरिए या अन्य तरीकों के जरिए कस्टमर आईडी का पता लगा सकते हैं। 

🧐 India Post Payment Bank Customer ID कितने अंकों की होती है ?

10 अंकों की 

🧐 IPPB कस्टमर केयर नंबर क्या है?

155299 या 18001807980


” मैनें आपको इस लेख के माध्यम से बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की कस्टमर आईडी कैसे निकाली जाती है। अगर आप भी Customer ID भूल गए हैं तो आपको ऊपर बताए गए तरीके जरूर अपनाने चाहिए।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • Delhi Collateral Free Loan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 : ऑनलाइन कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form
  • Delhi Karmayogi Awas Yojana : ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme