आज के समय में बैंक बैलेंस चेक करना काफी आसान हो गया है। आप घर बैठे ही UPI आधारित मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अपने बैंक की राशि का पता लगा सकते हैं। मैं आपको इस लेख के जरिए बताऊँगा कि किसी भी बैंक का बैलेंस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए कैसे चेक किया जाता है?
यूपीआई ऐप से बैंक राशि चेक करें
कुछ लोग ऐसे हैं जो बैंक बैलेंस चेक करने में असमर्थ हैं। वे इस प्रक्रिया को करने के लिए या तो बैंक जाते हैं या फिर पासबुक के जरिए एंट्री करवा कर Bank Balance को चेक करते हैं। मैं आपके लिए सबसे आसान तरीका लेकर आया हूँ। जिसके जरिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे ही बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपके मोबाइल फोन में UPI App होनी चाहिए। जिसकी मदद से किसी भी बैंक का बैलेंस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
कौन सी UPI App से बैंक बैलेंस चेक करें?
लोगों की सुविधा के लिए Google Pay, PhonePe, CRED या Paytm जैसी UPI एप्लीकेशन लॉन्च की गई है। जिसकी मदद से आप घर बैठे बिजली बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इन एप्लीकेशन के जरिए अपने बैंक का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें UPI App Se Kisi Bhi Bank ka Balance?
किसी भी बैंक की राशि का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले यूपीआई एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है। उसके बाद आपको अपना बैंक Add करना होगा। ये प्रोसेस कैसे की जाएगी, आइए जानते हैं-
STEP – I Download UPI App
- आप अपने फोन में Play Store ओपन करें।
- उसके बाद आप Search box में CRED, Google Pay, PhonePe या Paytm app टाइप करें और enter करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन का लिंक आपकी स्क्रीन में आ जाएगा।
- अब आपको App Install करनी है।
- उसके बाद एप्लीकेशन आपके डिवाइस में download हो जाएगी।
STEP – II बैंक लिंक कैसे करें
- एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद आपको एप्लीकेशन को ओपन करना है।
- उसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर से संबंधित एप्लीकेशन को लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आप प्रोफ़ाइल में जाएं।
- उसके बाद आपको UPI & Payment Settings पर क्लिक करना है।
- अब आप Add Bank Account पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना बैंक चुनें।
- इसके बाद आपका बैंक लिंक हो जाएगा।
- इस प्रोसेस के बाद अपना UPI पिन सेट कर सकते हैं।
👉 Google Pay से बैंक बैलेंस चेक करें
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में Google Pay App ओपन करें।
- उसके बाद आपके सामने कई ऑपशन नजर आएंगे।
- इनमें से आपको Manage Your Money के सेक्शन में जाना है।
- यहाँ पर आपको Check Bank Balance का ऑपशन मिलेगा।
- आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।
- अब आपको वह बैंक चुनना है जिसका आप बैलेंस चेक करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको अपना UPI PIN दर्ज करना है और टिक पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप टिक पर क्लिक करेंगे तो अगले पेज में आपके खाते का बैलेंस show हो जाएगा।
👉 PhonePe से Balance Check करें
- आप अपने फोन में PhonePe Application ओपन करें।
- उसके बाद आप Check Balance पर क्लिक करें।
- अब आप बैंक चुनें।
- फिर आप UPI PIN enter करें और Tick पर क्लिक करें।
- इस प्रोसेस को करने के बाद अगले पेज में आप अपना बैंक बैलेंस देख सकेंगे।
👉 Paytm से बैंक राशि चेक करें
- आपको अपने फोन में पेटीएम एप्लीकेशन ओपन करनी है।
- उसके बाद आपको कई सारे ऑपशन मिलेंगे।
- इनमें से आपको Balance & History वाले ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद अगले पेज में आपके द्वारा सलेक्ट बैंकों की लिस्ट आएगी।
- इस लिस्ट में आपको उस बैंक का चुनाव करना है जिसका आप बैलेंस चेक करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको check Balance पर क्लिक करना है।
- फिर आपको UPI PIN भरना है और टिक पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो बैंक में जमा राशि की जानकारी आपको दिख जाएगी।
👉 CRED के जरिए बैंक बैलेंस चेक
- आपको अपने फोन में CRED App ओपन करनी है।
- उसके बाद आपको होम पेज में View All का ऑपशन मिलेगा।
- आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Bank balance पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आपके द्वारा सलेक्ट किए गए बैंकों की लिस्ट खुलेगी।
- आपको इसमें से उस बैंक का नाम सलेक्ट करना है जिसका बैलेंस आप देखना चाहते हैं।
- इसके लिए आपको check balance पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना UPI PIN enter करना है।
- ये पिन इंटर करने के बाद Bank Balance की जानकारी अगले पेज में Show हो जाएगी।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
किसी भी बैंक खाते का बैलेंस कैसे चेक किया जाता है?
इसके लिए आप Google Pay, PhonePe, CRED या Paytm UPI App का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या बैंक चेक करने के लिए UPI Application का इस्तेमाल करना सही है?
हाँ, यूपीआई एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना बिल्कुल सुरक्षित है।
क्या UPI से बैलेंस चेक करने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज लगते हैं?
नहीं ये प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
यूपीआई एप्लीकेशन को कहाँ से डाउनलोड करें ?
आप UPI Application (Google Pay, PhonePe, CRED या Paytm UPI App) Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
” आशा है आप ये जान गए होंगे कि UPI मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए किसी भी बैंक का बैलेंस कैसे चेक किया जाता है। अगर आपको भी अपना बैंक बैलेंस Check करना है, तो आपको ऊपर बताए गए तरीके जरूर फॉलो करने चाहिए।”