आज के समय में आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान के लिए किया जाता है। इसके साथ ही आपको इस कार्ड के जरिए जरूरी सेवाओं का लाभ भी मिलता है। आज इस लेख के जरिए मैं आपको बताऊँगा कि आधार कार्ड से बैंक डिटेल्स कैसे निकाली जाती है?
बैंक डिटेल्स निकालें आधार कार्ड से
किसी भी बैंक की डिटेल्स को निकालना अब बहुत आसान हो गया है। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप घर बैठे ही अपने बैंक की Details प्राप्त कर सकते हैं। पर इसके लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अगर अभी तक आपने आधार को बैंक से लिंक नहीं करवाया है तो आपको इसे Link करवाना चाहिए। क्योंकि जब आपका आधार बैंक से लिंक किया जाएगा तभी आप अपने बैंक के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
किन चीजों की जरूरत पड़ेगी बैंक डिटेल्स निकालने के लिए ?
- आधार नंबर
- कैप्चा कोड
- OTP Verify
- Login करें
आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक है या नहीं कैसे पता करें?
इसके लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Check Aadhaar and Bank Account Linking Status’ के जरिए आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक है या नहीं ये पता कर सकते है।
घर बैठे Aadhaar Card se Bank Details Kaise Nikale?
अगर आप आधार कार्ड से बैंक के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने होंगे –
👉 UIDAI वेबसाइट के जरिए
- आप मोबाइल फोन या लैपटॉप में UIDAI वेबसाइट ओपन करें।
- उसके बाद आप “My Aadhaar” के सेक्शन में जाएं और Aadhaar Service वाले ऑपशन पर क्लिक करें।
- अब आप Bank Seeding Status के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज में आपको कई ऑपशन दिखाई देंगे।
- इनमें से आपको Bank Seeding Status के बटन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में आपको Aadhaar Number और Capcha Code दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको Login with OTP पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- इसे आपको दर्ज करना है और Login पर क्लिक करना है।
- अब आपको फिर से Bank Seeding Status के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज में आप अपने बैंक अकाउंट के बारे में सारी जानकारी देख सकेंगे।
👉 mAadhaar ऐप के माध्यम से
- आप अपने मोबाइल फोन में mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
- उसके बाद आप इस एप्लीकेशन को ओपन करें।
- अब आप अपनी भाषा चुनें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- इसे आपको दर्ज करके Submit पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में Dashboard खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको Check Request Status के सेक्शन में जाना है।
- फिर आपको Bank Seeding Status पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और security Code भरना है।
- इसके बाद आपको Request OTP पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा।
- आपको ये OTP दर्ज करके Verify पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप वेरीफाई पर क्लिक करेंग तो आपके बैंक की डिटेल्स Show हो जाएगी।
👉 नंबर डायल करके
- आप अपने मोबाइल फोन में 9999*1# डाल करें।
- उसके बाद आप कॉल करें।
- अब मोबाइल स्क्रीन पर जरूरी दिशा-निर्देश आएँगे जिन्हें आपको ध्यान से पढ़ना है।
- इसके बाद आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और इसे वेरीफाई करना है।
- इस प्रोसेस के बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आपको एक मैसेज आएगा जिसमें आपके बैंक खाते के बारे में सारी जानकारी होगी।
👉 CSC या CSP केंद्र द्वारा
- आप अपने नजदीकी CSC या CSP केंद्र पर जाएं।
- इसके बाद आप वहां पर काम करने वाले अधिकारी को बताएं कि मुझे आधार कार्ड से बैंक डिटलेस पता करनी है।
- अब आप अधिकारी को 12 अंकों का आधार नंबर बताएं।
- उसके बाद आपके फिंगर निशान लिए जाएंगे।
- इस क्रिया को करने के बाद आपके बैंक खाते की जानकारी आपको बता दी जाएगी।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
आधार कार्ड से कैसे पता करें कि मेरा खाता किस बैंक में है?
इसके लिए आप UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद आप “Bank Seeding Status” विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। फिर मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें। इसके बाद आप देख सकेंगे कि आपका बैंक खाता किस बैंक में है।
Aadhaar Card से बैंक डिटेल्स जानने के लिए क्या चाहिए?
इसके लिए आपका आधार नंबर चाहिए।
क्या आधार कार्ड से बैंक के बारे में जानकारी प्राप्त करना सुरक्षित है?
हाँ, इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ही UIDAI की वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड से बैंक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
” आपको इस लेख के माध्यम से ये जानकारी अच्छे से मिल गई होगी कि आधार कार्ड से बैंक डिटेल्स कैसे निकाली जाती है। अगर आपको भी Aadhaar Card se Bank Details के बारे में जानकारी चाहिए तो आपको मेरे द्वारा बताए गए स्टेप को जरूर फॉलो करना चाहिए।”