अगर आप अपने मोबाइल फोन में पेटीएम एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं और आपको अपना UPI PIN भूल गया है। तो आप घर बैठे आसानी नया यूपीआई पिन बना सकते हैं। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि Paytm का यूपीआई पिन कैसे रिसेट किया जाता है?

क्या है Paytm UPI PIN ?
पेटीएम यूपीआई पिन का इस्तेमाल कहाँ होता है?
- पेसे भेजने के लिए
- सामान खरीदने या ऑनलाइन शॉपिंग के लिए
- ऑनलाइन भुगतान करने के लिए (बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, डिश टीवी रिचार्ज, गैस बुकिंग या अन्य जरूरी सेवाओं के लिए)
- बैलेंस चेक करने के लिए
- सुरक्षा के लिए
- धोखाधड़ी से बचने के लिए
कैसे Reset Kare Paytm UPI PIN?
अगर आप अपने मोबाइल फोन के जरिए पेटीयम यूपीआई पिन रिसेट करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके अपनाने होंगे जो इस तरह से हैं –
STEP – I (डेबिट कार्ड के जरिए यूपीआई पिन सेट करें)
- सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में UPI Application ओपन करें।

- उसके बाद आप प्रोफ़ाइल में जाएं।

- यहाँ पर आपको कई सारे ऑपशन दिखाई देंगे।

- आपको इनमें से UPI & Payment Settings के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज ओपन होगा।

- इस पेज में आपके द्वारा सेट किए गए बैंकों की लिस्ट खुलेगी।
- आप इस लिस्ट में उस बैंक का चुनाव करें जिसका आप UPI PIN सेट करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपके बैंक की details ओपन हो जाएगी।

- इसमें से आपको UPI PIN Change का ऑपशन मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपको डेबिट कार्ड के लास्ट के 6 अंक भरने हैं और Expiry Date भरनी है।
- उसके बाद आपको Proceed to set UPI PIN पर क्लिक करना है।

- इस प्रोसेस के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। ये ओटीपी automatically फिल हो जाएगा।
- इसके बाद आपको टिक पर क्लिक करना है।

- अगले पेज में अब आपको अपना UPI PIN भरना है और Submit पर क्लिक करना है।

- आपको यही पिन दोबारा से दर्ज करना है और Submit बटन पर क्लिक कर देना है।

- इस प्रक्रिया को करने के बाद आपका UPI PIN set हो जाएगा।
STEP – II (बिना डेबिट कार्ड के पेटीएम यूपीआई पिन सेट करें?)
- आप अपने स्मार्टफोन में UPI App ओपन करें।

- अब आप Profile में जाएं।

- उसके बाद आप UPI & Payment Settings पर क्लिक करें।

- इसके बाद आप अपना बैंक चुनें।

- अगले पेज में आप UPI PIN के आगे Set PIN पर क्लिक करें।

- अब आपको 2 ऑपशन दिखाई देंगे – Use Aadhaar card और Use Debit Card

- आपको इनमें से Use Aadhaar card पर टिक करना है।

- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के First 6 अंक दर्ज करने हैं फिर आपको Proceed पर क्लिक करना है।

- अब आपको 6 अंकों का आधार OTP दर्ज करना है। (ये OTP आपके मोबाइल नंबर पर आया होगा)

- इसके बाद आपको बैंक से मिला 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करना है।

- इस प्रोसेस को करने के बाद आप 6 अंकों का UPI PIN एंटर करें।

- इतना करने के बाद आपका पेटीएम यूपीआई पिन सेट हो जाएगा।
STEP – III (नया UPI PIN कैसे बनाएं)
- अगर आप नया यूपीआई पिन बनाना चाहते हैं तो आपको UPI Application ओपन करनी है।

- इसके बाद आपको प्रोफ़ाइल में जाना है।

- अब आपको UPI & Payment Settings के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको अपने बैंक को सलेक्ट करना है।

- इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके बैंक की details Open हो जाएगी।

- यहाँ पर आपको UPI PIN Change के ऑपशन पर क्लिक करना है।

- उसके बाद आपको I remember my old UPI PIN के बटन पर क्लिक करना है।

- अब अगले पेज में आपको अपना पुराना यूपीआई पिन डालना है और टिक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको नया UPI PIN डालना है और Tick कर देना है।

- इतना करने के बाद आपको दोबारा से यही पिन डालना है।

- फिर आपको टिक बटन को प्रेस करना है।
- जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका नया UPI PIN Create हो जाएगा।
अन्य एप्लीकेशन के जरिए UPI PIN Set करने के लिए – ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
पेटीएम यूपीआई पिन कितने अंकों का होना चाहिए?
ये पिन 4 या 6 अंकों का होता है।
क्या कोई भी UPI PIN सेट कर सकता है?
जो उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन में इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं। वे सभी जरूरत पड़ने पर यूपीआई पिन सेट कर सकते हैं।
Paytm UPI PIN Set करने के लिए क्या चाहिए?
पेटीएम में यूपीआई पिन सेट करने के लिए Paytm App और बैंक अकाउंट की आवश्यकता होगी। बैंक अकाउंट को पेटीएम के साथ लिंक करने के बाद आप अपना यूपीआई पिन सेट कर सकते हैं।
” आपको इस लेख के माध्यम से ये पता चल गया होगा कि पेटीएम यूपीआई पिन कैसे रिसेट किया जाता है? अगर आप भी ये पिन सेट करना चाहते हैं तो इसके बारे में सारी जानकारी ऊपर से ली जा सकती है।”
