Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
PM Rahat Yojana

PM Rahat Yojana : पात्रता, लाभ, Registration कैसे करें

Posted on February 16, 2026

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए भारत सरकार ने PM Rahat Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को तुरंत और मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। कैसे मिलेगा इस योजना का फायदा और पंजीकरण कैसे होगा उसके लिए आप ये लेख पूरा पढ़ें। 

PM Rahat Yojana

प्रधानमंत्री राहत योजना

भारत में सड़क दुर्घटना के शिकार किसी भी व्यक्ति को इलाज की सुविधा देने के लिए राहत योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती होने और इलाज की पूरी गारंटी प्रदान की जाएगी। जिसके लिए किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना की सिथती में 7 दिन तक के फ्री इलाज के लिए भारत सरकार की तरफ से 1.5 लाख रूपए की सुविधा लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। यह योजना विशेष रूप से उन परिस्थितियों के लिए है जहाँ दुर्घटना के बाद “गोल्डन ऑवर” (पहले एक घंटे) में इलाज न मिलने के कारण जान जाने का खतरा बना रहता है। 

SCHEME INFORMATION

योजना का नाम

PM Rahat Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

केंद्र सरकार ने

लाभार्थी

सड़क दुर्घटना में घायल नागरिक

स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली सहायता

फ्री इलाज की सुविधा देना

आवेदन प्रक्रिया

ऑफ़लाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://www.india.gov.in

योजना के फायदे (Benefits)

  1. कैशलेस इलाज की सुविधा : सड़क दुर्घटना में घायल होने पर लाभार्थी को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज प्रदान किया जाएगा। 
  2. 7 दिनों की कवरेज: दुर्घटना की तारीख से लेकर 7 दिनों तक अस्पताल में भर्ती होने और उपचार का खर्च योजना के तहत कवर किया जाएगा।
  3. गोल्डन ऑवर के लिए मदद: यह योजना दुर्घटना के तुरंत बाद के “सुनहरे घंटे” (Golden Hour) में बिना किसी अग्रिम भुगतान के इलाज को सुनिश्चित करती है।
  4. यूनिवर्सल एक्सेस का लाभ : भारत के सभी नागरिकों और विदेशी नागरिकों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, चाहे दुर्घटना किसी भी श्रेणी की सड़क पर हुई हो।
  5. त्वरित मदद : योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आपातकालीन सहायता के लिए इसे राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 112 के साथ एकीकृत किया गया है। 
  6. देशभर में लागू : यह योजना नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लागू है।
  7. कोई पूर्व पंजीकरण नहीं : इस योजना के लिए पहले से आवेदन या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। दुर्घटना के समय ही लाभ स्वतः आवेदनकर्ता को मिल जाएगा। 
  8. आर्थिक बोझ से मिलेगी राहत : गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अचानक होने वाले भारी मेडिकल खर्च से राहत मिलेगी। 
  9. हेल्पलाइन पर कॉल करके मिलेगा लाभ : आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल करके तुरंत एम्बुलेंस और चिकित्सा सहायता प्राप्त की जा सकेगी। 

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ भारत के सभी नागरिक और भारत में यात्रा कर रहे विदेशी नागरिक प्राप्त कर सकेंगे। 
  • दुर्घटना भारत के किसी भी हिस्से में किसी भी सार्वजनिक सड़क पर होनी चाहिए।
  • यह लाभ दुर्घटना के तुरंत बाद ‘गोल्डन ऑवर’ (पहले 1 घंटे) और अस्पताल में भर्ती होने के पहले 7 दिनों तक के लिए मान्य होगा। 
  • इस योजना के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आय की शर्त नहीं रखी गई है। योजना का फायदा सड़क दुर्घटना में घायल नागरिक उठा सकेंगे। 

Read Also – PM MUDRA Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form

जरूरी कागजात (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. दुर्घटना की सूचना (FIR/GD)
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. विदेशी नागरिकों के लिए

How to Registration PM Rahat Yojana?

  • सड़क दुर्घटना होने पर आपको तुरंत 112 (Emergency Helpline) पर कॉल करनी है।
  • इसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस सहायता तुरंत भेजी जाएगी। 
  • उसके बाद मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल या इस योजना से जुड़े निजी अस्पताल में ले जाया जाएगा। 
  • इस प्रोसेस के बाद अस्पताल में बने विशेष सहायता डेस्क पर मरीज का आधार कार्ड दिखाया जाएगा। 
  • फिर अस्पताल पोर्टल पर दुर्घटना की जानकारी दर्ज करेगा। इसके बाद पहले 7 दिनों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। आपको अपनी जेब से पैसे देने या बाद में क्लेम करने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल सीधे सरकार से भुगतान प्राप्त करेगा। 

QUICK LINKS

Regisatration Offline

Click Here

Official Website

Click Here

Telegram Page

Click Here

Instagram Channel

Click Here


निष्कर्ष 

इस आर्टिकल के जरिए आपको पीएम राहत योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि PM Rahat Yojana के लिए Registration कैसे किया जाएगा। 

“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।” 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • PM Rahat Yojana : पात्रता, लाभ, Registration कैसे करें
  • Balika Samridhi Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Uttar Pradesh Makhana Vikas Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Offline
  • Chai Vikas Yojana 2026 : सब्सिडी 2.47 लाख रुपए, जानें Registration प्रक्रिया
  • Uttar Pradesh Parivar Kalyan Card Yojana : स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme