Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Divyang Sahara Scheme

Divyang Sahara Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form

Posted on February 5, 2026

केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों को सम्मानजनक, आत्मनिर्भर और सुविधाजनक जीवन जीने में मदद करने हेतु “Divyang Sahara Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए दिव्यांगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं। कैसे मिलेगा इस योजना का फायदा और Registration कैसे होगा उसके लिए आप ये लेख अंत तक पढ़ें। 

Divyang Sahara Yojana

दिव्यांग सहारा योजना

भारत सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों की जीवन-गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए “दिव्यांग सहारा योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आधुनिक सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। जिससे समाज में दिव्यांगजनों की भागीदारी और समावेशन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक सहायक सेवाओं की पहुँच बढ़ सकेगी। सहायक तकनीक से दिव्यांगजनों को पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट और नौकरी के अवसरों तक आसान पहुँच मिल सकेगी। जिससे वे रोज़मर्रा के काम (चलना-फिरना, पढ़ना, सुनना, काम करना) बिना किसी पर निर्भर हुए कर आसानी से कर सकेंगे। 

SCHEME INFORMATION

योजना

Divyang Sahara Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने लॉन्च की

केंद्र सरकार ने

लाभार्थी

दिव्यांगजन

स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद

आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन और ऑफ़लाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://depwd.gov.in/

योजना की मुख्य विशेषताएं

  1. आधुनिक सहायक उपकरणों की उपलब्धता
  2. तकनीक-आधारित सहायता
  3. आत्मनिर्भरता पर फोकस
  4. ग्रामीण व दूरदराज़ क्षेत्रों तक पहुंच
  5. शिक्षा और रोजगार में मदद 
  6. जीवन-स्तर में सुधार
  7. स्वदेशी उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
  8. समावेशी विकास

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को देश का नागरिक होना चाहिए। 
  • लाभार्थी दिव्यांग होना चाहिए। 
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार आवेदक की न्यूनतम 40% या उससे अधिक दिव्यांगता होनी चाहिए। 
  • वे व्यक्तिगण जिन्हें सहायक उपकरण या तकनीकी सहायता की आवश्यकता है उन्हें योजना में शामिल किया जाएगा।  
  • आवेदक को किसी अन्य केंद्रीय या राज्य सरकार की पेंशन योजना से लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए। 

जरूरी कागजात (Required Documents)

  1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  2. UDID कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  3. आधार कार्ड (पहचान और सत्यापन के लिए)
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. बैंक खाता विवरण
  9. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक किया हुआ)

Read Also – Corporate Mitra Yojana : कैसे करें ऑनलाइन Registration

फायदे (Benefits)

  1. उन्नत तकनीकी और स्मार्ट क्षमताएं: योजना के जरिए मिलने वाले उपकरण वियरेबल तकनीक, ब्लूटूथ-सक्षम (जैसे माउथपैड, स्मार्ट व्हीलचेयर), और सेंसर-आधारित तकनीक से लैस होंगे, जो मानवीय हस्तक्षेप को कम करेंगे। 
  2. उपकरणों का उपयोग : उपकरणों को उपयोगकर्ता की विशिष्ट शारीरिक संरचना, आयु और आवश्यकता के अनुसार अनुकूलित किया जाएगा। 
  3. हल्के और टिकाऊ: आधुनिक सामग्री का उपयोग करके ये उपकरण वजन में हल्के और उपयोग में टिकाऊ होते हैं, जो गतिशीलता को बढ़ाते हैं।
  4. उपयोग के लिए सुरक्षित: इन उपकरणों का डिज़ाइन उपयोग में आसान, आरामदायक और एर्गोनोमिक होता है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए सुरक्षित होते हैं।
  5. पुनर्वास और जीवन स्तर में सुधार: आधुनिक उपकरण मिलने से दिव्यांगता के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और विकलांगता के बावजूद जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाएगा। 
  6. शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देना : आधुनिक उपकरण (जैसे- स्क्रीन रीडर, विशेष कीबोर्ड) दिव्यांगों को शिक्षा प्राप्त करने और नौकरी के अवसरों में वृद्धि करने में सक्षम बनाते हैं।
  7. सामाजिक मेलजोल और भागीदारी में बढ़ोतरी : गतिशीलता और संचार उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगों का सामाजिक मेलजोल और भागीदारी बढ़ेगी। 
  8. विकलांगता की रोकथाम: सही समय पर आधुनिक उपकरण का उपयोग करने से विकलांगता की स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकेगा। 

Divyang Sahara Yojana के लिए कैसे करें आवेदन?

नोट : आधिकारिक वेबसाइट के शुरू होने के बाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया इस तरह से हो सकती है –

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको होम पेज में “Divyang Sahara Yojana” का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म ओपन होगा। 
  • इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेजों की फ़ोटो कॉपी को अटैच करना है। 
  • अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। 

ऑफ़लाइन पंजीकरण 

  • आपको दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कार्यालय में जाना होगा। 
  • वहाँ से आपको Divyang Sahara Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी (जैसे की नाम, पता, बैंक डिटेल्स) दर्ज करनी है। 
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना है। 
  • फिर आपको ये फॉर्म सबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है। 

QUICK LINKS

Online / Offline Registration

Click Here

Website

Click Here

Telegram Page

Click Here

Instagram Channel

Click Here


निष्कर्ष 

इस आर्टिकल के जरिए आपको दिव्यांग सहारा योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Divyang Sahara Yojana के लिए Registration कैसे की जाती है। 

“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।” 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • Delhi Collateral Free Loan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 : ऑनलाइन कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form
  • Delhi Karmayogi Awas Yojana : ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme