भारत सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को व्यवसाय संचालन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए “Corporate Mitra Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए निवेशकों और सरकार के बीच मजबूत समन्वय बनाया जाएगा, ताकि उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया आसान, तेज और पारदर्शी हो सके। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का लाभ और पंजीकरण कैसे करें उसके लिए आप ये लेख अंत तक पढ़ें।

कॉरपोरेट मित्र योजना
ये एक सरकारी पहल है, जिसका मकसद कॉरपोरेट सेक्टर और सरकारी योजनाओं के बीच सेतु (Bridge) बनाने का काम करना है। इस योजना के अंतर्गत कॉरपोरेट संस्थान, उद्योग जगत और प्रोफेशनल्स सरकार के साथ मिलकर सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देंगे। जिससे स्थानीय उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं को मार्गदर्शन मिलेगा। CSR गतिविधियों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस योजना से MSMEs के लिए ऋण प्राप्त किया जा सकेगा, ताकि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए व्यापार करना आसान हो जाएगा।
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम किसने लॉन्च की भारत सरकार ने लाभार्थी व्यवसाय या व्यापार करने वाले लाभार्थी स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली मदद खुद-का बिज़नेस और रोज़गार खड़ा करने में सक्षम बनाना। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफ़लाइन आधिकारिक वेबसाइट https://msme.gov.in/hi
योजना के उद्देश्य (Objective)
- स्थानीय उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं को मार्गदर्शन प्रदान करना
- सरकार और कॉरपोरेट सेक्टर के बीच सहयोग को बढ़ाना
- CSR गतिविधियों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाना
- रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करना
फायदे (Benefits)
- औपचारिक ऋण (Formal Credit) तक पहुंच: इस योजना के जरिए MSMEs के अनुपालन और रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि वे बैंकों और वित्तीय संस्थानों से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकेंगे।
- सरकार और कॉरपोरेट के बीच सहयोग को बढ़ावा देना : सरकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कॉरपोरेट विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिससे सरकार और कॉरपोरेट के बीच सहयोग बढ़ेगा।
- MSME और स्टार्टअप को सशक्त बनाने में मिलेगी मदद : छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप को प्रोफेशनल मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और बिज़नेस सलाह दी जाएगी।
- रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों में बढ़ोतरी लाना : युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के ज़रिए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देना : महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को विशेष सहयोग प्रदान किया जाएगा।
- अनुपालन की टेंशन होगी खत्म: MSMEs को भारी-भरकम कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताओं (जैसे GST या कंपनी फाइलिंग) के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए कॉरपोरेट मित्र इसमें सीधा हाथ बटाएंगे।
- सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच : लोगों को सही योजनाओं का चुनाव करने, आवेदन करने और लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
- पैसों की होगी बचत: बड़े सीए (CA) या वकीलों की महंगी फीस के बजाय, इन प्रशिक्षित पैरा-प्रोफेशनल्स की सेवाएं बहुत ही किफायती दरों पर मिलेंगी। जिससे पैसों की बचत होगी।
- करियर बनाने में मिलेगी मदद : कॉमर्स और फाइनेंस के छात्रों के लिए ‘कॉरपोरेट मित्र’ के रूप में अपना करियर बनाने का एक नया और सम्मानजनक रास्ता खुलेगा।
पात्र लाभार्थी
- स्टार्टअप और MSME
- स्थानीय कारीगर और छोटे व्यवसाय
- युवा उद्यमी
- महिला उद्यमी
- स्वयं सहायता समूह (SHG)
कॉरपोरेट मित्रों का चयन
इन मित्रों का चयन प्रशिक्षण व पात्रता के आधार पर किया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन उम्मीदवारों को कॉरपोरेट मित्र प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके बाद कॉरपोरेट मित्रों को एक प्रशिक्षित पैराप्रोफेशनल के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि वे MSME और उद्यमियों को किफायती और भरोसेमंद सहायता दे सकें।
Read Also – SHE Mart Yojana : पात्रता, लाभ, कैसे करें Registration आइए जानें
- उद्यमियों को मार्गदर्शन देना
- सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना
- फाइनेंस और फंडिंग में सहायता जैसे की – बैंक लोन, सब्सिडी और ग्रांट की जानकारी देना
- उद्यमियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए मदद देना
- उत्पाद/सेवाओं के लिए बाज़ार ढूंढने में मदद देना
- ऑनलाइन/ऑफलाइन बिक्री के अवसर बताना
- महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) को बिज़नेस सपोर्ट के लिए मदद देना
- युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना
- दिए गए मार्गदर्शन के परिणामों की समीक्षा करना
- समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग करना
कितना मिलेगा मानदेय
इस योजना के लिए पात्र कॉरपोरेट मित्रों को मानदेय (वेतन) हर महीने प्रदान किया जाएगा। ये वेतन कितना मिलेगा इसके बारे में अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी कागजात
- पहचान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण
- व्यवसाय का पता प्रमाण
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
- उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र
- बैंक विवरण
- मोबाइल नंबर आदि
How to Apply Corporate Mitra Yojana?
जो आवेदनकर्ता इस स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि कॉरपोरेट मित्र योजना के लिए आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। सरकार ने इस योजना की घोषणा की है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी तो हम आपको तुरंत सूचित कर देंगे।
IMPORTANT LINKS
Registration Official Website Telegram Page Instagram Channel
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के जरिए आपको कॉरपोरेट मित्र योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Corporate Mitra Yojana के लिए Registration कैसे की जाती है।
“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।”

