उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए “Parivar Kalyan Card Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र नागरिकों को कई प्रकार की सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और Registration कैसे होगा। उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

क्या है परिवार कल्याण कार्ड योजना?
नागरिकों के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने परिवार कल्याण कार्ड योजना को शुरू किया है। इसे Family ID (परिवार आईडी) के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के जरिए लाभार्थियों को परिवार कल्याण कार्ड जारी किया जाता है। यह कार्ड आधार कार्ड की तरह ही काम करता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज होता है। इस कार्ड की मदद से राज्य के परिवारों को एक विशिष्ट पहचान (12 अंकों की आईडी) दी जाती है, जिसकी मदद से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिलता है।
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम किसके द्वारा लॉन्च की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी राज्य के नागरिक स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद विभिन्न जन कल्याणकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://familyid.up.gov.in/
परिवार कल्याण कार्ड की विशेषताएं
- प्रत्येक परिवार को एक अद्वितीय 12-अंकीय विशिष्ट पहचान संख्या (Unique ID) प्रदान की जाएगी।
- राज्य और केंद्र सरकार की लगभग 98 योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ पात्र परिवारों तक पहुँचाया जाएगा।
- राज्य में रहने वाले परिवारों का एक व्यापक और लाइव डेटाबेस बनाया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आसानी होगी।
- विभिन्न सरकारी योजनाओं (जैसे पेंशन, आवास योजना, छात्रवृत्ति, आदि) के लिए पात्रता का सत्यापन इस कार्ड के माध्यम से स्वचालित रूप से किया जाएगा, जिससे बार-बार दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।
- कार्ड के डेटाबेस से ऐसे परिवारों की पहचान की जाएगी, जिन्हें नौकरी की आवश्यकता है।
- यह सरकारी सेवाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाता है।
- यह आधार कार्ड और राज्य के अन्य डेटाबेस के साथ एकीकृत है, जिससे डेटा की सटीकता सुनिश्चित होती है।
- स्व-पंजीकरण के बाद, लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जाता है, ताकि सही लाभार्थियों तक लाभ पहुंच सके।
योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- राज्य के सभी नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- परिवार के उन सभी सदस्यों के पास आधार कार्ड होना चाहिए जिन्हें आप आईडी में शामिल करना चाहते हैं।
जरूरी कागजात (Important Documents)
- आधार कार्ड (अनिवार्य)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य दस्तावेज (यदि आवश्यक हो)
- राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
Read Also – Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana : अप्लाई ऑनलाइन, Application Form
स्कीम के फायदे (Benefits)
- एकीकृत लाभ वितरण: इस योजना के जरिए सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।
- जनसांख्यिकीय संतुलन: योजना के जरिए परिवार नियोजन और छोटे परिवार के आदर्शों को बढ़ावा दिया जाएगा।
- आर्थिक मदद: असहाय परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जैसे कि मृत्यु होने पर ₹20,000 की एकमुश्त राशि देना (राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत)।
- सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना : इस योजना से श्रमिकों और कमजोर वर्गों को विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
- योजनाओं का एकीकरण: विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं को एक मंच पर लाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।
- फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक: इस योजना से अपात्र लोगों द्वारा फर्जी कार्ड के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग (Subsidy Leaks) को रोकने में मदद मिलेगी।
- सत्यापन प्रक्रिया : योजना के माध्यम से अब नागरिकों को बार-बार विभिन्न योजनाओं के लिए दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य सेवाओं के लिए सत्यापन प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी।
- पारदर्शिता: सरकारी प्रणालियों तक नागरिकों की पहुंच में सुधार किया जाएगा, जिससे योजनाओं एवं सेवाओं का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
How to Apply Uttar Pradesh Parivar Kalyan Card Yojana?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- यहाँ पर आपको “नया पंजीकरण” या “मोबाइल नंबर से लॉगिन/पंजीकरण” विकल्प का चुनाव करना है और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। उसके बाद आपको Send OTP बटन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा। आपको ये OTP दर्ज करके Verify बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण (नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, आदि) और अन्य आवश्यक जानकारी आपको ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको जरूरी दस्तावेज़ों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी है।
- इसके बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद, आपको अपनी परिवार आईडी (Family ID) मिल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
QUICK LINKS
Apply Online Official Website Telegram Page Instagram Channel
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के जरिए आपको परिवार कल्याण कार्ड योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Parivar Kalyan Card Yojana के लिए Registration कैसे किया जाएगा।
“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।”
